Saturday, 14 October 2017

अधूरी कहानी - chapter-8

शनाया अरनव से बात करने के बाद लग जाती है अपने फेसबुक पर दो साल पहले की पिक्चर खोज कर निकालती है जिसमें वो बिल्कुल अच्छी ना लग रही, शनाया सोचने लगती है प्यार के लिए क्या क्या करना पड़ता है.... लेकिन कर लेते है यार उसकी लाइफ का सवाल है मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से उसकी लाइफ में कोई सियाप्पा हो... वैसे आज की तारीख में ये काम मैं किसी के लिए ना करूं.. बिल्कुल ना करूं लेकिन अरनव के लिए तो कर सकती हूं.... बहुत सोचते सोचते शनाया वो पिक्चर अपलोड कर देती है....अपलोड करते ही अरनव को मैसेज करती है भेज देना अपनी नायरा को मेरा पोस्ट तसल्ली रहेगी उसको कि मैं उसकी जगह कभी नहीं आ सकती.... मैसेज लिखते लिखते शनाया फिर से थोड़ा सा दुखी हो जाती है.. फिर अगले ही पल वो खुश हो जाती है... अरनव की बात सोचकर अपने आप से बड़ बड़ करने लगती है... पागल है तू शनाया अगर अरनव को तेरा जरा भी ख्याल ना होता तो वो बिल्कुल ना बोलता कि मुझे खुद को ब्लॉक करना होगा.... प्यार ना भी सही तू उसकी दुनिया में सबसे अच्छी दोस्त है.... नहीं यार ऐसा भी नहीं है.... बस फिलहाल तो जो भी है जैसा भी है... इतना भी पूरी उम्र रह जाए बहुत है... इससे ज्यादा मुझे उससे कुछ चाहिए नहीं और वो कुछ दे भी नहीं सकता..... शनाया अभी अपने आप से बड़ बड़ करती रहती है तभी उसके whattsapp पर रीया का मैसेज आता है ....
Mam r u ok
I saw ur fb
What’s going on hope u r fine
Everyone asking with me
Look I send u snap shot of other collogue
शनाया रीया का मैसेज पढ़ती है
और लिखती है
Ria  bus memory pop ho rahi kya problem hai
Ria- mam frankly speaking aap usme acche nahi lag rahe
Shanaya- chill kal raat tak hata dungi
Ria- first time I saw u ki pic aur post ko lekar aap itni casual hai
शनाया हंसने लगती है और रीया को  good night  भेज कर सोने चली जाती है
NEXT DAY
 सुबह के 11 बज रहे थे शनाया कल की बात को सोच सोच कर कभी हंसती है तो कभी कुछ सोचने लगती है सोचते सोचते घर से ऑफिस के लिए निकलती है.... उधर अरनव की लाइफ में सियाप्पे का दौर रूकने का नाम नहीं ले रहा था नायरा के दिल दिमाग में शनाया इस कदर बैठ गई थी  कि वो सुबह सुबह ही अरनव को फोन लगा देती है
नायरा – हाय
अरनव – हां बोल
नायरा कैसे है आप
अरनव – मैं ठीक हूं तू बता
नायरा – और आपकी शनाया कैसी है
अरनव गुस्से में आ जाता है औऱ बोलता है तू अब तक वहीं अटकी हुई है क्या किया शनाया ने
नायरा- मुझे क्या पता वो तो आप बताएंगे आखिर बदलाव आपके अंदर आया है मेरे अंदर नहीं आपको शायद याद भी नहीं होगा आपने कल दो बार मुझे ही शनाया बोल दिया था
अरनव – तो क्या हुआ मेरे मुंह से निकल गया
नायरा- क्या बात है अच्छा वो आपकी इतनी अच्छी दोस्त है इतनी पुरानी दोस्त है फिर उसी से शादी कर लेते मुझसे क्यों हां बोला
अरनव- तुम पागल हो चुकी हो
नायरा- लगता तो नहीं है... पागल तो आप हो गए उसके प्यार में वो उसने कहां लाइफ को  wow  समझ कर जीयो तो आपने सब कुछ  wow  फील कर लिया उसने कहां नायरा से अच्छे से बात करों तो आपने वो भी कर लिया शनाया ने कहां नायरा के लिए डेट प्लान कर लो तो आपने डेट प्लान कर लिया आप उसको इतना फालो करते है तो शादी उससे क्यों नहीं
अरनव नायरा की बातों को सुने जा रहा था बिना कुछ बोले
नायरा- हैलो मैं आपसे ही पूछ रही हूं
अरनव – क्या बोलूं
नायरा- आप उसी से शादी क्यों नहीं कर लेते
अरनव – तूने उसको देखा है
नायरा – नहीं पर मुझे पता है बहुत सुंदर होगी वो आखिर आपकी प्यारी दोस्त है पुरानी दोस्त है मुझे तो यही ना समझ आया जिसकी बातो का इतना असर है मेरे होने वाले पति पर वो अभी तक आपकी लाइफ में क्यों नहीं आयी
अरनव- क्या सुबह सुबह दिमाग खा रही है..जा  जा  के उसको देख  मेरे फेसबुक से ही उसको देख ले... हां वो मेरी पुरानी दोस्त है लेकिन सिर्फ दोस्त मेरे दिल में उसके लिए कोई प्यार नहीं है... ना था कभी.. अरनव की जुबान गुस्से में लड़खड़ाने लगी थी
नायरा- अच्छा और उसके दिल में?
अरनव – मुझे नहीं पता चल मैं रखता हूं तुझे भी ऑफिस जाना होगा बाद में बात करता हूं
नायरा – मेरी बाते अभी खत्म नहीं हुई
अरनव – तो मत हो.. अभी मैं रखता हूं
अरनव ने गुस्से में फोन रख दिया और मोबाइल में फेसबुक चेक करने लगा
अरनव का दिमाग पूरी तरह से परेशान था.... फेसबुक देखते ही उसको शनाया की पिक्चर दिख गयी अरनव की आंखे एक दम से ठहर गयी... वो शनाया को देखे जा रहा था आज की शनाया और पहले की शनाया में जमीन आसमान का अंतर था.... वो सोचने लगा ऐसा क्या हो गया था जो शनाया इतना ज्यादा गंदी दिख रही थी... अरनव शनाया के पिक्चर पर आये हुए कमेंट पढ़ने लगता है.. किसी ने उसका मजाक बनाया तो किसी ने लिखा क्यों पोस्ट किया है remove this  किसी ने लिखा wow  शनाया now u look so hot sexy beautiful what a change  लेकिन पहले  sorry to say  क्या हो गया था तुम्हे शनाया के कंमेट भी थे उस पर पहले मुझे खुद का पता नहीं था खुद से प्यार नहीं था अब मैं खुद से प्यार करती हूं just joking actually  मैं ऐसी ही थी हमेशा से ...
अरनव ये सब पढ़ता जा रहा था उसके चेहरे पर साफ दिख रहा था.. कि वो शनाया के लिए thankful  था लेकिन नायरा ने आज जो बाते बोली उसको वो भी सही लग रही थी... वो क्यों शनाया से बाते करता है उसको फालो करता है आज से मैं शनाया से कम बाते करूंगा.... नायरा से ही मेरी शादी होनी है ये गलत है मैं ऐसा नहीं कर सकता मेरे घर का नाम खराब होगा....
इधर शनाया ऑफिस से फ्री होकर अरनव को मैसेज करती है  hope all well in ur life now
 अरनव मैसेज को पढ़ता है और कोई जवाब नहीं भेजता
शनाया को समझ नहीं आता वो ऐसे क्यों कर रहा
शनाया फिर से मैसेज भेजती है अब तो मैने कुछ ना किया फिर तुम परेशान क्यों हो
अरनव- मेरा नायरा से झगड़ा हुआ
शनाया- क्यों
अरनव – तुझे लेकर
शनाया अपना सर पकड़ लेती है और अरनव को कॉल कर देती है
शनाया- बोला था ना मैने कल तूने गलत कर दिया
अरनव – क्या
शनाया- मेरे बारे में बता कर और मेरी बात भी ना करायी उससे ऐसे तो वो गुस्सा होती  ही उसको बोला ना तूने देख ले मुझे मैं कैसी हूं तू मुझे प्यार व्यार नहीं करता फिर काहे का टेंशन
अरनव – मैने बोल दिया है लेकिन नायरा को पंसद नहीं ये सब वो बहुत सच्ची और अच्छी है जो गलत है तो गलत है
शनाया- अरनव की बाते सुनकर दुखी हो जाती है औऱ मन ही मन सोचने लगती है जिसके लिए मैने इतना कुछ किया रात में वो आज मुझे समझा रहा है... वो कुछ बोलती नहीं है बस एक सवाल पूछती है क्या गलत है अरनव
अरनव- तू मेरी इतनी केयर करती है ये गलत है ...
शनाया- हंसने लगती है और बोलती है तेरी जगह और कोई भी दोस्त होता या होती मैं यही करती खैर अच्छी बात है तुझे उसके साथ लाइफ गुजारनी है उसको नाराज मत कर चल  मैं रखती हूं  लेकिन एक बात बोलूं
अरनव – हां बोल
शनाया- तू बस खुश रहा कर मुझसे बाते कर या मत कर मुझसे हां कभी एक दम से गायब होना हो तो मुझे बता कर जाना.. बुरा नहीं लगेगा.... चल बाय
शनाया फोन रख देती है और  भारी मन से ऑफिस के कामों में लग जाती है...
अरनव शनाया और नायरा दोनो की बाते सोचने लगता है लेकिन इस बार उसके दिल पर शनाया हावी हो चुकी थी.. वो अपने अंदर ही अंदर लड़ने लगता है... क्यों शनाया से बाते बंद करूं... वो मेरा इतना ख्याल रखती है.. वो मुझसे बदले में कुछ नहीं मांगती लेकिन नायरा भी तो मेरी होने वाली वाइफ है.. क्या करूं पागल हो गया हूं मैं.. आज शनाया ने मेरे लिए ये सब किया अरनव के अंदर चल रही उलझन में वो खुद ना तय कर पा रहा था कि वो शनाया से प्यार करता है या नहीं उसने जो आज किया वो सही था या गलत नायरा की इन सब में क्या गलती वो तो वही उम्मीद कर रही थी जो हर एक लड़की करती है..... लेकिन इन सब में शनाया का भी क्या दोष वो तो हमेशा से मेरे लिए खड़ी रहती है बहुत पहले उसने कहा था जब भी तम पीछे पलट कर देखोगे तो मैं तुम्हे हमेशा नजर आउंगी... और सच में शनाया इतने सालो बाद भी मेरे लिए हमेशा मौजूद रहती है..... नहीं मैं शनाया से बाते करना बंद नहीं करूंगा... मैं नायरा को बोलूंगा ही  नहीं अब इस बारे में... वैसे भी शनाया कहती है जिस काम में खुशी मिले वो जरूर करनी चाहिए....और मैं जरूर करूंगा... मुझे पता है मैने अभी शनाया का दिल दुखाया है लेकिन मेरी कॉल जाते ही वो खुश हो जाएगी....

 To be continued 

Thursday, 12 October 2017

अधूरी कहानी - chapter-7

दिल धीरे से हौले से अपने बंद दरवाजे को खोल रहा था.....शायद इतने सालों में पहली बार वो हो रहा था....शनाया का प्यार शनाया की केयर शनाया का पागलपन अरनव को थोड़ा सा आधा सा अधूरा सा ही अच्छा लगने लगा था... रोज की बात हो गयी थी अब शनाया और अरनव लगभग हर पल की खबर एक दूसरे को देते थे ऐसा ही थी आज वो रात घड़ी में 9 बज रहे थे.... शनाया अपने काम निपटा कर अरनव को फोन करती है....
शनाया- और बता हीरो कैसा है क्या चल रहा कहां था आज पूरे दिन
अरनव- कुछ नहीं यार बस यू ही....
शनाया- क्या कर रहा है
अरनव- LOL बर्तन धो रहा हूं..
शनाया- क्या बात है
अरनव – औऱ क्या काम वाली छुट्टी पर है और लंबी छुट्टी पर है तो अपने काम तो खुद करना चाहिए ना
शनाया- चल झूठे
अरनव  फोन कट कर देता है और वीडियो काल कर देता है शनाया को
शनाया- ओ तेरी ये क्या
अरनव- तू मुझे झूठा बोल रही थी ना देख ले अब
शनाया- हा यार ग्रेट मैं तो इम्प्रेंस हो गयी अच्छा है नायरा को थोड़ा आराम रहेगा तेरे साथ
अरनव फिर से फोन कट कर देता है
शनाया गुस्से में कॉल लगाती है
अरनव- क्या हुआ
शनाया- बड़े वाले गधे हो बिना बोले ही फोन कट कर देते हो ... नायरा कैसी है
अरनव – ठीक है
शनाया- अब सब नार्मल है
अरनव – आज मैं मिला था उससे
शनाया- कूल फिर काहे ऐसी शक्ल बनाए हो जैसे लग रहा किसी ने तेरा खजाना लूट लिया हो
अरनव हंसने लगता है औऱ फिर सीरियस हो जाता है
शनाया – क्या हुआ अब बोलोगे कैसी रही मीटिंग
अरनव – ठीक ठाक
शनाया- उसको मेरे बारे में पता है
अरनव – हा तू मेरी इतनी पुरानी दोस्त है तो कैसे नहीं बताता
शनाया- अच्छा किया कभी मेरी बात करा देना कहीं फ्री में बवाल ना हो जाए बात कर लूंगी तो उसको क्लियर रहेगा कि तू उसी का मैं बीच में भाजी नहीं मार रही
अरनव- एक बात बोलूं
शनाया- क्या बात है 100 बोल
अरनव- मैं पहले वाला अरनव नहीं हूं अब मैं काफी बदल गया हूं
शनाया- So what
अरनव- मेरी लाइफ में काफी लड़कियां आई और चली गयी
शनाया- So what
अरनव- मैं बहुत बुरा हूं
शनाया अब गुस्से में आ रही थी उसने फिर से बोला So what
अरनव- तुझे फर्क नहीं पड़ता
शनाया- हंसते हुए नहीं मुझे क्यों फर्क पड़ना चाहिए, नायरा को ये सब पता है
अरनव- नहीं
शनाया- बताना भी मत रिश्ता शुरु होने से पहले खत्म हो जाना है वैसे सही है तेरा तूने अपनी जवानी बर्बाद नहीं की सब तेरी girlfriend थी ना
अरनव- नहीं दोस्त थी बस
शनाया- अरे चिल मैं तो मजे ले रही हूं दोस्त तो मैं भी हूं तेरी और लड़की भी हूं तो girl friend  ही हुई
अरनव – हंसने लगा नहीं तू मेरी सबसे अच्छी दोस्त है
शनाया- अच्छा क्या मैं लड़की नहीं हूं
अरनव – अरे इसमें कोई शक नहीं
शनाया- एक बात बता तूने आज तक मुझे I love u  नहीं बोला सिर्फ इसिलए ना की मैं लड़की टाइप नहीं हूं नजाकत नहीं सो कॉल्ड नखरे नहीं आते मुझे
अरनव हंसने लगता है औऱ बोलता है ऐसा कुछ नहीं है
शनाया- साले दूसरी लडकियों के साथ मजे किए तो कुछ नहीं मुझे बोलने में इतना क्यों ड्रामा
अरनव- नायरा मुझे मारेगी
शनाया- ओह तेरी इतना डर मुझसे इतनी गप्पे मारते वक्त डर नहीं लगता..... चल अब अभी एक काम कर
अरनव- क्या
शनाया – जोर जोर से चिल्ला कर बोल I love u  शनाया
अरनव- तू मुझे मरवाएगी पड़ोसी बाहर आ जाएंगे
शनाया- सोच ले बोलेगा या फिर मैं फोन रखूं
अरनव- I LOVE U शनाया
शनाया- औऱ जोर से पूरी मुंबई को सुनाई देना चाहिए
अरनव- औऱ जोर से बोलता है I LOVE U शनाया अरनव की आवाज में इतनी खनक थी कि जैसे वो सच में बोलना चाहता  था लेकिन अपने रिश्तों कि उलझन में कभी हिम्मत ही नहीं की अरनव जोर जोर से हंसे जा रहा था और शनाया फोन पर तेज से बोलती है आह...........
अरनव- क्या हो गया तुझे अच्छा नहीं लगा मेरा बोलना
शनाया- गधे हो तुम मेरे दिल की धड़कने बढ़ गई औऱ ऐसा लगा बस अभी अभी ही अटैक पड़ जाना है
अरनव – पागल है तू
शनाया- अरे तेरी जुबान से अपने लिए I LOVE U सुनना BY GOD किसी को पता चलेगा तो हंसते हंसते गिर जाएगा कल की मेन खबर होगी शनाया ने अरनव बेदी से जबरदस्ती  I LOVE U  बुलवाया
अरनव- नहीं यार ऐसा नहीं है
शनाया तेज से हंसते हुए तो क्या तू सच में बोल रहा था....
अरनव- हंसने लगा
शनाया-  गधे हो तुम मैं तेरे साथ मजाक कर रही थी बुद्दू आज पूरे दिन से कोई मिला नहीं था ना उल्लू बनाने को..... तो तुझे ही बना दिया वैसे आया बड़ा मजा मुझे....
अरनव- तेरा कुछ नहीं हो सकता
शनाया- सिरियस हो कर, पता है मुझे मेरा कुछ नहीं हो सकता...तूने बताया नहीं नायरा के साथ तेरी डेट कैसी रही
अरनव- क्या बताऊं आज बोलती है पहले तो तुम बड़ा चुपचाप रहते थे अब अचानक से क्या हो गया मुझसे इतनी बाते कर रहे हो
शनाया- तो तूने क्या बोला
अरनव – बोल दिया तूने मुझे बोला है ऐसा करने को
शनाया अपना सर पकड़ लेती है औऱ बोलती है अभी तक मैं मजाक में बोलती थी तुम सच में गधे हो अरे बुद्दू कोई भी लड़की ये बर्दाश्त नहीं कर सकती कि उसके होने वाले पति में बदलाव उसकी वजह से नहीं किसी औऱ लड़की की वजह से है तूने फ्री में सियाप्पा फैला लिया अपने लिए
अरनव- मुझे ये सब नहीं समझ आता मुझे जो लगा वो बोल दिया
शनाया- फिर उसने क्या बोला
अरनव- कुछ नहीं उठ कर चली गयी
शनाया- अब वो हमेशा मुझसे चिढ़ेगी यार तू मुझसे मत बात किया कर कोई ना इतने सालो से मैं मैनेज तो कर ही रही हूं मेरी लाइफ में क्या बदला कुछ भी नहीं मैं तुझे सिर्फ खुश देखना चाहती हूं.... और मैं नहीं चाहती कि तेरी लाइफ में कोई पंगा हो  actually  problem  ये है कि तुझे लड़कियों को डील करना नहीं आता हर लड़की शनाया नहीं हो सकती तेरी सारे बेवकूफियों के बाद भी तुझे प्यार करती है अच्छा सुन
अरनव- क्या
शनाया- तू टेंशन में है ना
अरनव – नहीं
शनाया- पता है तुझे अच्छा नहीं लगा ना नायरा को दुखी देखकर
अरनव- नहीं यार उसको मैं मना लूंगा
शनाया- देख अरनव एक बात बोलू मेरे लिए ना यही बड़ी बात है मैं तेरी दोस्त हूं औऱ मैं पूरी दुनिया के सामने बोल सकती हूं मैं तुझे बहुत प्यार करती हूं ये मेरे अंदर in built है मैं इसको अलग नहीं कर सकती लेकिन मैं अपने किसी भी वजह से तुझे दुखी नहीं देख सकती अगर तुझे लगता है मेरी वजह से problem  है तो तू मुझे ना block  कर दे सब जगह से फेसबुक से भी
अरनव- तुझे ब्लॉक करूंगा तो खुद को ब्लॉक करना पड़ेगा अरनव धीरे से काफी सीरियस हो कर ये बात बोलता है
और शनाया की आखों में आसूं आ जाते है
शनाया- खुद को सम्हालते हुए तू सेंटी मत हो एक आइडिया है मेरे पास
अरनव – क्या
शनाया- फेसबुक पर ना मैं अपनी पहले कि पिक्चर दोबारा पोस्ट कर देती हूं तू नायरा को दिखा देना उन  सब में मैं बहुत गंदी दिख रही हूं.... इतनी गंदी कि मैं उन पिक्चर को खुद कभी नहीं देखना चाहती... वो मैं पोस्ट कर दूंगी तुम उसको बोल देना देख ये है शनाया इसके प्यार को मैने बहुत सालों पहले रिजेक्ट कर दिया था फिर अब कैसे कर सकता हूं बस तेरी problem solve …… नायरा को यकीन हो जाएगा कि सच में शनाया अरनव की सिर्फ दोस्त है और कुछ नहीं इतनी  बदसूरत लड़की से उसका अरनव कैसे प्यार कर सकता है...
अरनव- तुझे ये सब करने की जरूरत नहीं है
शनाया- अरे तू टेंशन मत ले और इसमें गलत भी क्या है सब सच ही तो है.. मैं थी ही बहन जी टाइप इसिलए कोई मुझसे प्यार नहीं करता था.... तू छोड़ इन सब को मैं आज पोस्ट कर दूंगी और एक बात जान ले आज की शनाया किसी के लिए ऐसा नहीं करती लेकिन तेरी खुशी के लिए मेरी जान भी हाजिर है फिर ये तो पिक्चर है चल मैं रखती हूं बाय औऱ हां एक बात जान ले
अरनव- क्या
शनाया- तूने अपनी लाइफ में कितनी लड़की पटाई या उनके साथ सो के आया या कोई भी गलत काम किया हो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता मैं हर हाल में तेरे साथ ही रहूंगी क्योंकि मैं तेरी दोस्त हूं और दोस्ती में सही गलत ऊपर नीचे कुछ नहीं होता बस भरोसा होता है लाइफ में एक ऐसा दोस्त होना चाहिए जिसके साथ आप सब कुछ बांट सके फिर वो कुछ भी हो मैं बस तेरी वहीं दोस्त हूं
अरनव- तुझे सच में फर्क नहीं पड़ा
शनाया- नहीं तुम्हे क्या लग तुम ये सब बोलोगे और मैं तुम्हे छोड़ दूंगी
अरनव- हां
शनाया- गधे हो तुम, मैने तुम्हे पकड़ कर ही कब रखा है जो छोडूंगी चल बायटेक केयर
To be continued



Saturday, 7 October 2017

अधूरी कहानी , episode -6


रात में अरनव ने थोड़ी बाते क्या कर ली थोड़ा सा केयर क्या कर लिया शनाया मैडम तो आज सुबह से ही चहक रही थी...चहकना बनता भी है आखिर पहली बार उसकी केयर मिली थी  जिसकी केयर वो हमेशा से चाहती थी...रात के बाद से फीवर नहीं आया तो थोड़ा बेटर फील कर रही थी लेकिन 2 दिनों में ही काफी कमजोर सी हो गयी थी.....

फटाफट शनाया I pad  पर अपने मिटिंग की डिटेल चेक करने लगती है.. सबसे आखिर में क्रिसमस पार्टी का एक  event  schedule  रहता है.. बस शनाया की नजर उस  event पर  जा कर टिक गई...शनाया के दिमाग में एक साथ कई प्लान चलनो लगते है... शनाया बिना वक्त गवाएं रीया को फोन लगाती है.... रीया एक बार में फोन नहीं पिक करती है.... शनाया दोबारा रीया को फोन लगाती है.....
रीया हड़बड़ा कर फोन उठाती है डरते हुए कि आज तो मेरी क्लास सुबह सुबह ही लगा देंगी मैडम
शनाया- हैलो
रीया- good morning mam
शनाया-  very good morning ria

रीया इतना प्यार भरा  good morning  सुनकर सकते में आ जाती है क्या बात है फीवर के बाद मैडम को क्या हो गया है एक दम अलग सा behave कर रही है...

शनाया-  r u there

रीया- हां मैम बताइए सिग्नल नहीं आ रहा था...

शनाया – कोई नहीं एक बात बताओं तुमने जो मेल भेजी है उसमें सबसे  imp meeting  किसकी है...

रीया- Mr. kapoor के साथ   मैम बॉस ने बोला है अगर कपूर की डील हो गयी तो कंपनी को 10 करोड़ का फायदा होगा क्योंकि वो vizcraft  के साथ है और  VIZCRAFT  सभी बड़े बड़े फिल्म अवार्ड शो करवाता है .....

शनाया- ओके वो तो पता है अच्छा एक बात बता वो आज रात का जो क्रिसमस का इवेंट है हमारा उसमें कौन कौन जा रहा है

रीया- मैम बॉस नहीं जाएंगे.... उनको आज बाहर जाना है तो बस आप और बाकी टीम
शनाया ये सुनते ही खुश हो जाती है

शनाया- ठीक है एक काम कर कपूर के साथ मेरी मिटिंग फिक्स कर दे उसके टाइम के हिसाब से चल मैं ऑफिस आ  रही हूं आज ओके बाय

रीया – बाय मैम

शनाया तैयार होने लगती है उसके दिमाग में आज रात की क्रिसमस पार्टी चल रही थी इसिलए उसे ड्रेस ना समझ आ रही थी कि क्या पहनूं क्या पहनूं पूरी अलमिरा के कपड़े बाहर और शनाया मैडम का चेहरा गुस्से से लाल..... शनाया पागलों की तरह पूरे कमरे में घूमने लगती है... मेरे पास कपड़े तक नहीं है ढंग के क्या पहनू ....शनाया सोचे जा रही थी और इधर से उधर घूमे जा रही थी... अचानक उसको याद आया अरे मेरे ब्लैक ड्रेस कहां गयी उसको मैने पिछले दो साल से नहीं पहना है.... लेकिन कहीं मैं फिर से तो मोटी नहीं हो गई ना ... रूक निकाल कर नापती हूं ... शनाया बड़ बड़ करते करते अपने अपने अलमीरा से ड्रेस निकालती है... और उसको पहनती है....घुटने से ऊपर तक की short length परफेक्ट फिटिंग बोट नेक फ्रंट से और बैक लेस  by God ये तो मुझे अच्छे से आ रही है... I m look so wow…. अरनव ने अगर आज मुझे देख लिया तो उसकी तो...  anyway  वो यहां कहां है वो तो मुंबई में है... कोई ना पिक्चर तो डालूंगी ही.... शनाया तैयार होती है  hot red Lipper  लगाते ही शनाया पूरी कयामत लगती है....तैयार होने के बाद मैडम को ख्याल आता है... पार्टी तो शाम को है मैं अभी से क्यों तैयार हो रही हूं..... अरे बुद्दू कपूर के साथ मिटिंग करने के बाद टाइम कहां मिलना है तुझे फिर आज कपूर के साथ डील हो गयी तो ऑफिस में भी बल्ले बल्ले ... शनाया ऑफिस के लिए निकल पड़ती है...

7 PM
जो शनाया सुबह तक चहक रही थी... उसकी शक्ल शाम को देखने लायक थी  बुझी बुझी सी शक्ल मेकअप की बैंड बज चुकी थी....BODY आग की तरह तप रही थी... शनाया को फिर से फीवर आ गया था... लेकिन energy level  देख कोई कह नही सकता था कि शनाया को फीवर भी है.... शनाया पार्टी   में enter  करने से पहले washroom जाती है अपना हुलिया सही करती है... और हॉल में पहुंच जाती है.... शनाया सबसे पहले जा कर अपने क्लाइंट से मिलती है... उसको विश करती है.. गिफ्ट देती है... और रीया को देखने लगती है... रीया दूर से ही शनाया को देख कर दंग रह जाती है.... शाम तक तो इनकी हालत ऐसी थी .. लेकिन अभी देखो क्या लग रही है....
शनाया- रीया
रीया- जी मैम
शनाया- all done
रीया-  yup
 शनाया- बाकी सब कहां है
रीया -  dance floor  पर
शनाया – क्या बात है... ग्रेट superb चल मैं भी वहीं जाती हूं... तुम बस यहां का ध्यान रखना कोई गलती नहीं होनी चाहिए...
रीया-  Don’t worry mam I will manage

शनाया वहां से डांस फ्लोर की तरफ बढ़ती है.. औऱ अपने ऑफिस के दोस्तों के साथ डांस करने लगती है... आज शनाया का थिरकना देखकर उसके ऑफिस वाले भी हैरान थे....शनाया को इससे पहले इतना मस्त होकर डांस करते किसी ने नहीं देखा था....शनाया डांस करते करते डीजे के पास जाती है और उसके कान में कुछ कहती है ... थोड़ी देर बाद डीजे Song play  करता है ....... तड़पाएं तरसाएं रे सारी रात जगाएं रे प्यार तेरा दिल्ली की सर्दी.... शनाया अपने ऑफिस के एक बंदे के  हाथ में  अपना मोबाइल पकड़ाती है... और फेसबुक लाइव करती है शनाया दिल खोल कर डांस करती है लेकिन शनाया कि हिम्मत जवाब दे चुकी थी .. वो हाफं रही थी उसकी सांसे टूट रही थी... रीया शनाया की ये हालत देखकर फेसबुक लाइव को  stop  कर देती है औऱ फोन ले लेती उससे.....शनाया को पकड़ती है और बोलती है चलिए मैम अब बस किजिए...आपका फीवर और बढ़ गया है....
शनाया- अरे नहीं रीया ये तो any way  मुझे एक वोदका लाकर दोगी.... या फिर छोड़ो एक टकीला ही दे दो.. फीवर अपने आप उतर जाएगा.....
रीया- मैम आपने आज तक कभी पी तो नहीं फिर आज क्यों
शनाया- बॉस कौन है
रीया – ओके लाती हूं...
रीया शनाया के लिए एक लाइट वोदका लाती है....

शनाया उसको जैसे ही अपने मुंह के पास ले जाती है उसको अच्छा फील नहीं होता yuk ये तो बहुत गंदा है सुन छोड़ तू मेरे लिए जूस ही ला मेरे बस का नहीं वोदका या टकीला पीना रीया शनाया की शक्ल देखने लगती है.. और धीरे से हंस देती है मन ही मन बड़बड़ाती है ... पता नहीं दो चार दिन से क्या हो गया है सारी हरकते ही उल्टी पुल्टी कर रही है..

शनाया अपना मोबाइल देखने लगती है कि किस किस ने उसका फेसबुक लाइव  join  किया है .... औऱ लाइक किया है actually  उसको सिर्फ इतना देखना था कि अरनव ने देखा कि नहीं उसके फेवरेट गाने पर मेरा डांस..... शनाया जैसे ही लाइकस ओपन करती है अरनव का नाम सबसे पहले देख कर खुश हो जाती है....  wow  he watched me  शनाया के चेहरे पर एक साथ ना जाने कितने गुलाब खिल जाते है... लेकिन शनाया का फीवर बढ़ता ही जा रहा था... रीया भी अब तक जूस लेकर नहीं आयी थी..... शनाया पार्टी हाल से बाहर निकलती है ... और पार्किंग की तरफ बढ़ती है... अपनी कार में बैठते ही वो अरनव को फोन लगाती है ....

शनाया- हैलो
अरनव – हां जी, की हाल आपके
शनाया- मस्त बस थोड़ी बैंड बज गयी है  any way  तुमने मेरा डांस देखा
अरनव- हां देखा मस्त था...
शनाया- सच्ची
अरनव – हा
शनाया- तेरा सांग था
अरनव – हंसते हुए तुझे याद है अब तक
शनाया- औऱ क्या तेरी कोई बात भूली हूं मैं भला अच्छा सब छोड़ ये बता मैं कैसी दिख रही थी आज
अरनव – मरी हुई
शनाया- क्या मजाक है मार दूंगी मैं तुम्हें ऐसे क्यों बोल रहे हो
अरनव – तो क्या बोलूं थके जा रही थी लेकिन डांस करना था सांस फुल रही थी लेकिन डांस करना था
शनाया- तुझे पता है ना मुझे डांस कितना पंसद है
अरनव- ये बता कहां है तूं
शनाया- बस पार्किंग से गाड़ी निकाल रही हूं....
अरनव – सीधे घर पहुंच औऱ हां एसी मत चलाना मेरी मां
शनाया-  हे भगवान चल बाय
अरनव – घर पहुंच कर मुझे कॉल करना
शनाया- ओके

शनाया फोन रख देती है.... और रास्ते भर मुस्कुराती रहती है.... उसको समझ ही नहीं आ रहा था उसके साथ क्या हो रहा है... लाइफ में पहली बार वो अरनव का इतना केयर फील कर रही थी... उसको लग रहा था ये पल यहीं ठहर जाएं.... शनाया गाड़ी चलाते चलाते अपने आप से बाते करने लगती है ... मुझे तो actually  अरनव से यही तो चाहिए.... वो मुझे बेशक ना मिले लेकिन जो केयर जो अपनापन वो दिखा रहा वो कभी खत्म ना हो.. मैं इन सब पलों को अपने दिल में सहेज कर रख लेना चाहती हूं.... मेरी कोई केयर करे तो मुझे गुस्सा आने लगता है... मैं उसको शक की निगाह से देखने लगती हूं गालिया देने लगती हूं लेकिन ये सब अगर अरनव करता है तो मेरे लिए क्या कहूं बस एक ख्वाब सा लगता है सब कुछ, डरती हूं कहीं टूट ना जाएं ये सब, कहीं अरनव मुझसे दूर ना हो जाए... नहीं होगा.. मैं कौन सा उसको अपने पास बांध कर रख रही हूं या चाहती हूं मैं बस उसके दिल में अपने लिए जगह चाहती हूं.. और जितना भी हमारा रिलेशनशिप है वो ताउम्र बना रहे
शनाया अपने घर पहुंच जाती है..... इतना ज्यादा डांस करते करते उसके कपड़े पसीने से गीले हो चुके थे औऱ बाहर का मौसम बेहद सर्द था.... शनाया को तेज से ठंड लगने लगती है... शनाया किसी तरह कपड़े चेंज करके  ब्लोअर ऑन करती है और रजाई में घुस जाती है तभी उसको ख्याल आता है ... अरनव ने कॉल करने के लिए बोला था...
वो अरनव को फोन लगाती है
शनाया- हैलो
अरनव – हैलो पहुंच गई तू
शनाया – कांपते हुए हां यार पहुचं गई चल अब मैं फोन रखती हूं
अरनव -नहीं तू फोन नहीं रखेगी रूक मैं तुझे वीडियो कॉल करता हूं
शनाया वीडियो कॉल का सुनकर हड़बड़ा जा ती है.. उसे उम्मीद ही नहीं थी कि अरनव उसको विडियो कॉल करेगा.. शनाया ने सिर्फ एक स्प्रैगिटी पहनी थी उसने ऊपर से शॉल डाला और रजाई अपने मुंह तक कर ली
अरनव का  वीडियो कॉल आता है शनाया पिक करती है
अरनव  शनाया को हैलो बोलता है और उसको ध्यान से देखने लगता है ....शनाया का गोरा चेहरा मुरझा सा गया था ... होठो पर लिपस्टीक की जगह सफेद परतो ने ले रखी थी.. आंखों में काजल फैला हुआ था ..... लेकिन चेहरे पर मुस्कान नहीं पूरी हंसी थी.....
शनाया- क्या देख रहे हो
अरनव – यहीं की तुम कितनी बड़ी वाली पागल हो
शनाया- हैलो – तू गधा है  इसिलए तुने मुझे विडियो कॉल किया कि मेरे मजे ले सके
अरनव – बकवास बंद कर तू सच में पागल है क्या जरूरत थी जाने की शक्ल देख अपनी चल जरा Temperature  ले अपना ....
शनाया- ले लूंगी मैं कोई नहीं ना...
अरनव – मैने बोला ना  
शनाया- अच्छा रूक, शनाया थर्मामीटर लेकर अपने बांह में लगाती है तो शनाया की शॉल हट जाती है.. अरनव  की नजर शनाया के स्प्रैगटी पर पड़ती है और अरनव अपनी नजरे नीचे झुका लेता है ... शनाया धीरे से अरनव की इस हरकत को देख लेती है और मन ही मन हंसने लगती है... कितना  cute  है ना मेरा गधा.... वो चाहता तो देख सकता था लेकिन नहीं उसने ऐसा नहीं किया इसिलिए तो कहती हूं मेरा प्यार है ऐसा वैसा थोड़े ना होगा.....
शनाया थर्मामीटर बाहर निकालती है मैडम को फीवर 103 के लगभग हुआ रहता है ... वो अरनव को बोलती है फीवर नहीं है  
अरनव- अच्छा जरा दिखाना पास से तो मुझे तो देखने आता नहीं .... अरनव थर्मामीटर देखता है और बोलता है क्या मजाक है तुम अब  भी छोटी सी बच्ची हो... जाओ दवा लो और अच्छे से सो जाओ... कल ऑफिस और डांस करने के बजाए डॉक्टर के यहां चली जाना...
शनाया- ओके ठीक है ... तुम कितने खुडूस हो ना.... बोलोगे तो बाबा जी टाइप नहीं तो चुप हो जाओगे... अरनव एक बात बोलूं
अरनव शनाया की आंखे देखने  लगता है उसको लगता है कि शनाया थोड़ा इमोशनल रही है तो  थोड़ा अनमने मन से बोलता है हां बोल मुझे लेट हो रहा है सोना है
शनाया- तुम मेरे दोस्त बन कर ही सही हमेशा मेरे पास रहोगे ना
अरनव  की आंखे झुक जाती है वो नहीं चाहता था कि शनाया और उसकी नजरे टकराएं
अरनव- हां यार क्यों नहीं रहूंगा तू पागल है
शनाया- औऱ तुम गधे हो


To be continued