How dare he to
do like that😡 उसकी हिम्मत कैसे हुई मेरे साथ ऐसा करने की उसका हाथ एक बार भी नहीं कांपा
ऐसे भला कोई कैसे कर सकता है... 😤
क्या उसकी नजर में मेरा कोई वजूद नहीं था....
नहीं
नहीं ऐसी कोई बात नहीं है वो है ही ऐसा जब मर्जी आता है और चला जाता है ... चला
जाता है अनन्त काल के लिए.. उसको पता है तू हर पल उसके लिए मौजूद है.....
तो क्या
जो हर पल आपके लिए मौजूद रहे उसके साथ ऐसा behave करते है...
जो हर पल आपके सुख दुख के लिए सोचता रहे उसको ऐसे चोट पहुंचाते रहे ... 😰😰
अरे
तुम समझने कि कोशिश करो वो अभी परेशान है....
अच्छा और मेरा क्या..हर बार मैं खुद
से ही खुद को समझाऊं क्या उसे मेरी जरूरत नहीं है...
अरे जरूरत है ना.. तभी तो
बिना कुछ सोचे उसने तुम्हें फोन कर दिया...
और बिना कुछ सोचे फोन करना बंद भी कर
दिया... क्या रिश्ता है हमारा.....
क्या बात करती हो बिना रिश्ते के ही इतने सालों
से तुम उसका भला सोचती हो....
शनाया आइने के सामने बैठ कर खुद को ही सही और गलत
समझाएं जा रही थी....अरे हां मैने आपका परिचय तो कराया ही नहीं शनाया से... शनाया
मेरी कहानी की मुख्य किरदार है...दिल्ली की रहने वाली शनाया 32 बसन्त देख चुकी है ... शनाया बला की
खूबसुरत है आखों में चमक गोरा तन लंबे
घुघराले बाल.... 5-8” लंबाई सुराही
जैसी गर्दन और बदन पर ब्लैक जींस और पिंक कलर का ऑफ सोल्जर टॉप में एक दम सुपर हॉट लगती है शनाया.....उसके कॉलर बोन को देखकर लड़किया भी
रश्क करने लगती है.... बेहद ही चुलबुली मिजाज की है शनाया लेकिन कहते है ना वो
कहानी ही क्या जिसमें मोहब्बत ना हो गम ना हो खुशी ना हो.... जिंदगी भी तो इसी को
कहते है..... बस शनाया की जिंदगी भी एक बॉलीवुड मूवी की तरह बन कर रह गयी है...
पूरा फिल्मी मसाला है शनाया की जिंदगी.. शनाया एक बड़े पीआर फर्म में काम करती है
हमेशा बिंदास मूड में रहती है लेकिन आज
मैडम का मूड बहुत ज्यादा खराब है... इतना ज्यादा खराब है कि पूरी कायनात मिल कर
शनाया के दर्द को कम करना चाहती है लेकिन शनाया का दर्द कम होने के बजाए बढ़ता ही
जा रहा है.......आप सोच रहे होंगे की मैं
कहानी पर सीधे सीधे क्यों नहीं आ रही कैसे आऊं शनाया की जिंदगी सीधी साधी है ही
नहीं फिर उसकी कहानी कैसे सीधी साधी हो सकती है....अरे यकीन मानिए मेरा...ऐसे तो
मैडम हर किसी से बात करती फिरती है लेकिन जब दिल में दर्द बढ़ जाता है... तो इनका
सबसे अच्छा साथी हम राज हम दर्द सिर्फ और सिर्फ इनका दिल होता है....Actually
शनाया थोड़ी सी पागल है
झल्ली है... लेकिन दिल की बहुत साफ है.... सीधी साधी बाते करना पसंद करती है..एक
बार जो रिश्ता बना लिया तो बना लिया फिर वो मोहब्बत का हो या नफरत का हो...दोस्ती
का हो या दुश्मनी का हो मतलब update या edit
करने का ऑप्शन इनके सॉफ्टवेयर में है ही
नहीं...... लेकिन आज बात थोड़ा ज्यादा गंभीर है....आज शनाया के मदरबोर्ड की मेन IC को किसी ने तोड़ दिया है... जो सम्हाले ना सम्हल
रहा है... कैसे सम्हले आखिर जब दिल के करीब रहने वाला ही दिल में छेद कर दे तो
दर्द होना तो लाज़मी है....शनाया की जिंदगी में सारे रिश्तों की अपनी फाइल है वो भी
बैकअप मोड में कभी कुछ भी डीलीट होने का
आप्शन शनाया के साफ्टवेयर में है ही नहीं और शनाया का सबसे बड़ा ड्राबैक भी यही
है...बस अपनी इसी कमजोरी की वजह से आज शनाया रोये जा रही है.. खुद से ही खुद को
सही और गलत ठहराएं जा रही है.... उसको इतनी तकलीफ देने वाला और कोई नहीं उसका पहला
प्यार अरनव है....चलिए अब आपको इनसे भी मुखातिब कराते है.....35 साल की उम्र दिखने
में smart typical
man वाली पर्सनालटी
5-10” इंच की हाइट...ऑल
टाइम क्लीन शेव में रहना पसंद करते है formal white shirt इनका
फेवरेट है क्योंकि इसमें ये सबसे ज्यादा स्मार्ट लगते है... अरनव एक कंपनी में
डिजिटल मार्केटिंग हेड है…communication के पेशे से ताल्लुक ये जरूर रखते है
लेकिन इनके चेहरे पर कोई भाव नहीं होता इनके चेहरे को पढ़ पाना नामुमकिन है ..जुबान से
उतना ही बोलना जितनी मर्जी हो... फिर बेशक बोलने की जरूरत ज्यादा हो... लेकिन मन
नहीं है तो आप अपना सर फोड़ लिजिए.. ये बोलेंगे नहीं इनको लगता है जैसे ही ये अपना
मुंह खोलेंगे ..इनका बैंक अकाउंट में से पैसे कम हो जाएंगे...
तकलीफ हो नाराज हो
हर हाल में अरनव के चेहरे पर कोई भाव नजर नहीं आएंगे आप खुद से कयास लगाते रहिए कि
ये नाराज है या खुश है या तकलीफ में है.... इनके चेहरे पर हंसी दो ही सूरत में आती
है एक ऑफिस में कोई बड़ी डील हो गयी हो.. दूसरा जब ये यूट्यूब देख रहे हो...
वैसे
इनको घूमना फिरना बहुत पंसद है ..... एडवेन्चर ट्रिप प्लान करने में मास्टर है...
इनके साथ अगर आपको रहना है तो अपने दिमाग को लॉकर में बंद कर दिजिए... क्योंकि ये
समझ के परे इंसान है ...लेकिन शनाया अरनव को हर हाल में हर तरह से बेइंतहा प्यार करती है... और आज इसी प्यार की
वजह से शनाया के आंखों से आंसू नहीं रूक रहे... क्योंकि आज अरनव ने वो कर दिया
जिसका इल्म शनाया को सपने में भी नहीं था....
शनाया अपने मोबाइल में बार बार whatsapp तो कभी फेसबुक खोल खोल
कर देखे जा रही थी...चेहरे पर बेचैनी और गुस्से के साथ आखों से आंसूं बहते ही जा
रहे थे....😭उसको समझ ही नहीं आ रहा था क्या करें....रात के 9 बज चुके थे पिछले 3
घंटे से शनाया एक ही जगह बैठ कर सिर्फ रोये जा रही थी.... रोते रोते अचानक शनाया
उस पल में पहुंच गयी जब तीन महिने पहले अरनव
का कॉल उसके मोबाइल पर आया था....
Flash back
बेहद ही सर्द रात थी उस दिन ठंड अपने चरम पर था रात के 11 बज रहे
थे....शनाया ऑफिस का काम निपटा कर आराम से सोफे पर बैठ कर टीवी देख रही थी...टीवी
देखते देखते उसने अपना फोन उठाया औऱ whatsaap चेक करने लगी... whatsapp में तीन तीन मिस काल पड़े थे... शनाया के चेहरे
पर मिसकाल को देखते है पल भर में ही ना जाने कितने भाव आ गये थे.... वो shocked थी
और खुद से ही बड़बड़ाने लगी.... ये कैसे हो गया अरनव मुझे इतने सालों बाद कैसे याद
करने लगा होप ऑल इस वेल ही हो उसकी लाइफ में कितना वक्त हो गया था बात किए हो
शनाया सोचने लगी....last हमारी तब बात हुयी थी
बहुत सोचते सोचते उसे याद आया हां एक बार सिर्फ हाय हैलो हुयी थी उसके बाद
अरनव ने फेसबुक पर भी कभी उसके हाय का answer नहीं दिया था... लेकिन
क्या फर्क पड़ता है अरनव उसकी लाइफ का सबसे स्पेशल इंसान है....और आज उसके इतने मिस
काल है तो पक्का कोई बात होगी... बड़ा सोचते सोचते शनाया ने अरनव को फोन किया....
शनाया- हैलो
अरनव- हां भाई कैसी हो तुम
शनाया- अपना सर पिटते हुए (मन ही मन बुदबुदाने लगी इतने साल हो गये नाम
लेना नहीं आया मेरा हमेशा भाई भाई करता रहता है )
शनाया- हां मैं एक दम मस्त तुम कैसे हो
अरनव – बस अच्छा हूं
शनाया- और बताओं क्या चल रहा है लाइफ में
अरनव – कुछ खास नहीं बड़े ही दबी जुबान में अरनव ने ये बात बोली
शनाया आज भी अरनव की बातो से ज्यादा उसके पीछे क्या चल रहा समझने की कोशिश
करती है... उसको अरनव अंदर से ठीक नहीं लग रहा था..
शनाया- क्या बात है ऑलवेल
अरनव – हां यार सब बढ़िया
शनाया- और तुम्हारी परसनल लाइफ कैसी चल रही है... शादी कर ली तुमने
अरनव – नहीं तुमने
शनाया- नहीं
अरनव – क्यों
शनाया- तुमने क्यों नहीं की
अरनव – बस प्लान कर रहा हूं
शनाया- क्या बात है बधाई हो कौन है वो खुशकिस्मत
अरनव – अरेंज मैरिज है
शनाया- हंसते हुए हां इस उम्र में अब लव मैरिज कौन करेगा वो भी तुमसे
अरनव – क्या मतलब है
शनाया- नहीं कुछ नहीं पक्का वो लड़की सुंदर बहुत होगी है ना
अरनव – सुंदर का तो पता नहीं लेकिन बहुत humble है
शनाया- क्या बात है मिस्टर अरनव को अब humbleness समझ आने लगी ग्रेट काफी बदल गए हो तुम
अरनव – मुझे अब सिर्फ इस बात से मतलब कि वो मेरी सुने
शनाया- और तुम उसकी बिल्कुल मत सुनों शनाया जोर जोर से हंसने लगी...
अरनव – और तूने शादी क्यों नहीं की...
शनाया- बस दिल नहीं किया शादी कर भी लेती तो क्या फायदा होता अपना और उसका
दोनो की लाइफ बर्बाद करती मुझे हर कोई नहीं झेल सकता... घर वालो ने भी छोड़ दिया
तंग आकर कहते है जाओ जो दिल में आए करों
अरनव- फिर अभी क्या कर रही है...
शनाया- बस अपनी लाइफ जी रही हूं...मेरी छोड़ो तुम बताओं इतना लो साउंड
क्यों कर रहे हो
अरनव – कुछ नहीं यार बस यूं हीं....
शनाया- अब बोलोगे भी...
अरनव – नहीं सच में कुछ नहीं
शनाया- तुम बिल्कुल नहीं बदले वहीं हो अकड़ू दास
अरनव – अच्छा चल मैं तुझे ना बाद में फोन करता हूं
शनाया- ये क्या बात हुयी फिर से वहीं आधी अधूरी बाते... खैर जैसी तुम्हारी
मर्जी....
अरनव – बाय
शनाया- बाय
TO BE CONTINUED
15 comments:
Superb start.. looking for next episode
Wow... waiting for the next
tx dear keep reading
@digvijay singh tx for compliment
Yes..v.gripping
tx dear keep reading and follow the blog
Waiting for next chapter of "Adhuri Kahani".
Today it will be published at 3pm tx dear😇
Sanayas next story??
Today at 3pm
Keep reading
Wonderful.... Perfect...👌👏😘
Tx dear
Keep reading follow my blog u will got more and more twist and turns😘😘😘
Nice lines...'Kahani par seedhe tareeke se kyun nahin aa rahi..kyunki zindagi seedhi nahin'..
Post a Comment