Saturday, 23 September 2017

अधूरी कहानी, ep-2

शनाया अरनव का फोन रखते ही बेचैन हो गयी उसके अंदर ना जाने अजीब सा हो रहा था.... उसका दिल कह रहा था कि अरनव के साथ कुछ अच्छा तो नहीं हो रहा है... 
ये बात अलग है कि अरनव ने उससे हर बार की तरह इस बार भी बस अपनी बात वो भी आधी अधूरी कह कर चला गया शनाया के आंखों की नींद उड़ चुकी थी....

वो सोचने लगी कितने सालो बाद अरनव की आवाज सुनने को मिली सच्ची दिल में फिर से वहीं अहसास उमड़ने लगे..... ये  मेरे अहसास है इनको मैं मरने क्यों दूं वैसे भी कहते है पहला प्यार ताउम्र दिल की गहराई में छुपा रहता है...वो कभी भी दिल की दिवारों से बाहर नहीं आता फिर ये तो शनाया का प्यार है..
शनाया अपने आप से ही बाते करते करते अपनी अलमीरा खोलती है और अपनी डायरी निकालती है.... डायरी को खोलते ही हर पन्ने पर सिर्फ और सिर्फ अरनव से जुड़ी यादें थी... शनाया बड़े ही प्यार से उन पन्नों को सहलाती है.... और फिर से अपने आप से बाते करने लगती है....

कितना अच्छा होता ना अगर अरनव ने उसके प्यार को accept कर लिया होता.. कितना अच्छा होता ना अगर अरनव उसके दिल में छुपे हुए प्यार को पहचान पाता......वैसे भी मैने कितनी कोशिश की लेकिन तब मैं लड़की टाइप नहीं थी....उसके टाइप वाली लड़की जो दिखने में सेक्सी होती स्मार्ट होती और नजाकत भी होता कम बोलती..... बोलते बोलते शनाया खुद ही हंसने लगी.... और सोचने लगी सच में अगर मैं उसके जैसी होती तो आज अरनव मेरा होता सिर्फ मेरा लेकिन क्या हुआ जो वो मेरा नहीं पहला हो या आखिरी प्यार तो वो मेरा ही है......डायरी के पन्ने पलटते पलटते शनाया की नज़र अरनव की फोटो पर चली गयी कितना  स्मार्ट हैंटसम बंदा... गंभीर सा कम बोलने वाला  by  god white shirt   में तो बिल्कुल कयामत.... लड़कियां आहे भर दे.... शनाया के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ गयी.... उसको अरनव की हर अदा से प्यार था....शनाया फिर से सोचने लगी एक बार फोन लगा ही देती हूं ना आखिर पता तो चले वो इतना परेशान क्यों है....नहीं यार फोन नहीं लगाती हूं लगाया तो कहीं फिर से ना समझ ले की मैं चेप  हो रही हूं.... अरे लगा लेते है यार इतना भी क्या सोचना... शनाया खुद को ही सही और गलत साबित करते करते फोन लगा देती है.......

अरनव – हैलो
शनाया- क्या हुआ है..
अरनव – कुछ भी नहीं यार मैं बस यू ट्यूब देख रहा हूं
शनाया- मुद्दे पर आओगे
अरनव – सच में ऐसा कुछ नहीं हुआ
शनाया- अच्छा फिर ये बताओ आज मेरी याद कैसे आ गई
अरनव – फिकी सी हंसी के साथ बस ऐसे ही तेरी  फेसबुक डीपी देखा तो सोचा फोन लगा लूं
शनाया- क्या बात है मैं तो धन्य हो गयी आज उसने मेरी डीपी देखी जिसके लिए मैं रोज डीपी चेंज करती हूं... हो गया तुम्हारा अब सीधा मुद्दे पर आओ
अरनव – अरे सच में
शनाया- क्या बात है.. जिस इंसान को इतने सालों में मुझसे प्यार नहीं हुआ आज वो मेरी डीपी देख रहा है ..... अरनवववववववव.... अब बकवास करना बंद करों और point पर आओ
अरनव – कुछ नहीं यार बस थोड़ा सा परेशान हूं
शनाया- क्या हुआ जॉब सही चल रही है
अरनव – हां यार ऑफिस में सब बढ़िया
शनाया- then
अरनव – बस मुझे थोड़ा अच्छा नहीं लग रहा है
शनाया- कोई बात नहीं कभी कभी ऐसा लगता है.....तुम अभी हो कहां
अरनव – मुंबई में
शनाया- ओके ज्यादा लो फील हो रहा तो निकल लो बाहर घूम कर आओ अच्छा फील करोगे
अरनव – नहीं बस (अरनव खामोश हो जाता है )
शनाया- अरनव कुछ बोलोगे भी
अरनव – तू सो जा अब... अच्छा एक बात बता  तेरा कोई boyfriend  नहीं है
शनाया- गहरी सांस लेते हुए हां है ना...
अरनव – कहां
शनाया – भाड़ में कह कर शनाया तेज तेज हंसने लगी.. और बोली अरे यार मुझे ऑफिस के काम फिर घर वालों को फोन करना फिर इंवेट पर जाना फिर टाइम मिल गया तो मस्ती करने से फुरसत ही कहां जो किसी को अपना  boy friend  बनाऊं वैसे भी अब ये उम्र नहीं रही मेरी छोड़ो तुम तुम्हारे मुंह से मेरी फिक्र मुझे हजम नहीं हो रही है..... मुद्दे पर आओं तुम

अरनव – actually  पता है मैं बड़ा लो फील कर रहा हूं मुझे ने अजीब अजीब से ख्याल आ रह है
शनाया- तुम अकेले रहते हो ना इसिलए ऐसा हो रहा है  तबियत ठीक है I mean BP SUGAR etc
अरनव – हां ठीक ही है
शनाया- तुम कैसे फ्री हो सकते हो अपनी होने वाली बीवी से बाते करों उसको समझो उसको खुद के बारे में समझाओं उसको pamper  करों लड़कियों को pamper करों तो वो खुश होती है उसके लिए  weekend पर डेट प्लान करों...

अरनव – मुझसे ये सब नहीं होगा.....तुझे लगता है कि मैं करूंगा ये सब

शनाया-  हां तुम तो बुड्ढे हो चुके हो अरे जाओं उसके साथ कहीं घूमों फिरों ....

शनाया अरनव को ये सारे आइडिया हंस हंस के दिए जा रही थी लेकिन उसके पलकों के नीचे से चुपके से आंसू बाहर आते जा रहे थे..... शनाया का दिल उसी को कोस रहा था क्या दिन आ गए शनाया तेरे जिसके साथ तुझे घूमना चाहिए उसको तू किसी दूसरे  के लिए आइडिया दे रही है.... शनाया का दिमाग झट से बोलता है तो क्या हुए वो खुश तो मैं खुश प्यार है मेरा वो अच्छा दोस्त है मेरा वो..

अरनव- हैलो हैलो

शनाया- हां बोलो बोलो सॉरी यार वो मैं जरा ...... शनाया खुद को सम्हालते हुए बोलती है
अरनव- अच्छा चल मैं ना रखता हूं
शनाया- एक बात पूछूं
अरनव – हा बोलो
शनाया- कोई  नहीं जाने दो
अरनव – बोलेगी अब
शनाया- तुम्हारी मंगेतर का नाम क्या है कैसी दिखती है वो तुम उससे प्यार करते हो
अरनव- कुछ देर खामोश रहा फिर बोला उसका नाम नायरा है....वो मेरे होम टाउन नैनीताल की ही रहने वाली है.. औऱ यहीं मुबंई में जॉब करती है एक प्रोडक्शन हाउस में
शनाया- क्या बात है तेरी तो बल्ले बल्ले है फिर तू इतना उदास क्यों है.. जा ना मिल ले उससे अच्छा फिल करेगा...
अरनव – नहीं मिल सकता
शनाया- क्यों
अरनव – बस ऐसे ही
शनाया- अब समझ गयी तेरी problem क्या है
अरनव – क्या है
शनाया- तेरा उससे झगड़ा हुआ है ना
अरनव – हां हुआ तो है

शनाया-  so sweet  अकड़ू अरनव  कितना cute भी है देख अपनी जीएफ से कितना प्यार करता है कि उससे झगड़ा हो गया तो सर का मूड ऑफ हो गया....  don’t worry  सब ठीक हो जाएगा.. तुम सो जाओं कल मैं तुम्हें कुछ आइडिया दूंगी तुम apply करना सब  मैनेज हो जाता है......शनाया ने फोन काट दिया उसके दिल में एक साथ ना जाने कितने कॉटें चुभ रहे थे.... हाय रे मेरी किस्मत जो मेरे दिल से आज तक निकल नहीं पाया मैं उसी को आइडिया दे रही हूं कि वो कैसे अपनी मंगेतर को pamper करें.... 

कोई नहीं इश्क करने का ये अंदाज भी सिर्फ मेरे पास है और किसी के पास नहीं है मैं तो इसी बात से खुश हूं कि उसके दिल में मेरे लिए प्यार नहीं तो ना सही कुछ तो है जो उसने मुझे फोन किया मैं अरनव को ऐसे नहीं रहने दूंगी....देखना मैं उसकी लाइफ की सारी  problem दूर कर दूंगी.....

शनाया instagram खोल कर अरनव की प्रोफाइल देखने लगी आखिर देखूं तो सही कौन है वो खुशकिस्ममत जिसे अरनव का प्यार मिल रहा है....
शनाया फिर से बड़ बड़ करने लगी पता नहीं भगवान को मुझसे क्या दुश्मनी थी.... मुझे मेरा प्यार नहीं दिया शनाया की आंखों से आंसूं आते जा रहे थे... फिर खुद ही अपने आसूं पोछती है और बोलती है कोई बात नहीं ये तो प्यार है किसी से मजबूरी में या जबरदस्ती या फिर condition apply  करके थोड़े ना किया जाता है.. प्यार तो बस हो जाता है.... इसमें अरनव की क्या गलती उसको मुझसे अगर प्यार नहीं हुआ तो हम  दोस्त तो है ना और हमेशा रहेंगे आखिरी सांस तक मैं उसका साथ कभी नहीं छोडूंगी.... वैसे भी मैने हमेशा अरनव को बोला है जब भी तुम पीछे पलट कर देखोगे तुम्हें कोई दिखे या ना दिखे शनाया हमेशा दिखेगी....हर हाल में तुम्हारे लिए सिर्फ तुम्हारे लिए वो दिखेगी... शनाया अरनव की फोटो देखते देखते ही सोफे पर सो जाती है....


 To be continued 

7 comments:

SuperMind said...

Exciting

tulika singh said...

😍😘tx dear

Mamta said...

Hmm

Ocean said...

Ek ek shabd mei....Dil ki gahraiyo ki tasvir hai. .👏

tulika singh said...

😍😍

Rati said...

Kya baat hy aap to munshi prem chand ki sister lag rahi hy ....very nice dear keep it up

tulika singh said...

Its grt compliment for me 🙏🙏🙏 mai unke jaise khwAb mAi bhi nahi ho sakti lekin ha koshish jarur karungi😘😘😘😘