आपके जहन में अगर बेहतरीन इश्क की
यादे भी है तो यकीन मानिए आप दुनिया के सबसे लकी इंसान है... at least शनाया का तो ऐसा ही मानना है....
लेकिन अरनव के ख्याल
इश्क के बारे में कुछ ज्यादा ही अलग है... इनके इश्क की गहराई उसकी संजिदगी उसका अहसास सब अरनव को खुद
तय करने की आदत है...
ये आज के विश्वामित्र है इनका अपने ऊपर CONTROL कुछ ज्यादा ही है....बस आज तक ऐसी कोई मेनका
नहीं बनी जो इनके इस तपस्या को भंग कर
सके...
ये किसी भी रिश्तें में बंध कर रहना पसंद नहीं करते. ... ऐसा नहीं है कि
इन्हें लड़कियों का साथ पसंद नहीं है....लड़कियों के साथ इनकी मस्ती देखनी हो तो
आप इनके इंस्ट्राग्राम की पिक्चर को देख
सकते है... जहां आपस में कोई नियम कोई बंधन नहीं दिखेगा... बस कोई इनसे सवाल जवाब
ना करें..इनको अपने प्यार में बांध कर ना रखे... और यही वजह है की अरनव का नायरा
से झगड़ा हुआ है...
नायरा को अरनव का बिना वजह हर पल खामोश रहना आधी अधूरी बाते करना बिल्कुल पसंद नहीं था और
वो सवाल पे सवाल पूछने लगती है....जो उसका हक भी है.. अरनव सर के हिसाब से तो एकता कपूर के सीरियल वाली लीड एक्ट्रेस होनी चाहिए
हर लड़की जो अपने पति को देवता समझे और हमेशा खामोश रहे लेकिन जनाब असल जिंदगी में
ऐसी कोई लड़की नहीं होती है....
अरनव शनाया की बातो को मानकर नायरा से बात तो करना
चाहता है.... नायरा की इज्जत भी बहुत करता है उसको प्यार भी करता है लेकिन कौन सा
वाला प्यार ये खुद अरनव को भी नहीं पता शायद वही वाला प्यार जो एक लड़का अपनी होने
वाली बीवी से करता है लेकिन जैसी ही वो नायरा को फोन लगाने जाता है जनाब का दिल और
दिमाग साथ नहीं देता फिर से वहीं सवाल जवाब कौन करेगा... क्या बोलूंगा...मैं इससे
अच्छा छोड़ो कल बात करता हूं...
अरनव ये सोच कर अपना mind divert करने के लिए you
tube ओपन करता है...
और अपने कुछ casual से video अपलोड करता है.... लेकिन अब एक नयी मुसीबत video के views
नहीं बढ़ रहे उस पर comment नहीं आ रहे... तभी अरनव को शनाया का ख्याल आता
है....औऱ अपने आप से बाते करता है शनाया ने पता नहीं मेरा channel subscribe किया है कि नहीं किया
होता तो पक्का comment करती वो मेरी हर
चीज का ध्यान रखती है... मुझसे बेपनाह इश्क करती है.. वो भी बिना किसी शर्त के
बिना किसी सवाल जवाब के अरनव जब शनाया के बारे ये बाते बोल रहा था.. तो उसके चेहरे
पर एक अलग सी चमक थी....गर्व से उसका चेहरा मुस्कुरा रहा था.... हो भी क्यों ना आखिर
आज के जमाने में कौन होगा जो बिना किसी
वजह के किसी से प्यार करे वो भी तब जब उसे पता है कि उसका प्यार उससे बिल्कुल भी
प्यार नहीं करता...
लेकिन इस बार बात अलग थी... इस बार अरनव ने जब से शनाया से
बाते की थी उसको शनाया अच्छी लगने लगी थी...किसी ना किसी बहाने वो शनाया से बात कर
ही लेता था....अरनव ने शनाया को अपना video
whatsaap किया और लिखा कि सुन ना
जरा देखना मेरा ये विडियों तुझे दिख रहा है क्या youtube वालों ने मुझे ब्लॉक कर दिया है.... शनाया जैसे
ही अरनव का मैसेज देखती है.. अपना सब काम छोड़ कर मैसेज पढ़ने लगती है.... उसका
विडीयों क्लिक करती है... वीडियों तो बड़े आराम से open होता है... शनाया के चेहरे पर हल्की सी हंसी
आ जाती है... और अपने आप से बोलती है आज तक ना सुधरा ये अपना कोई भी stuff दिखाने के लिए फर्जी में ब्लॉक ब्लॉक खेल
रहा मेरे साथ... सच में गधा है चलों कोई ना मैं भी नहीं बताउंगी की मुझे पता है
तुम झूठ बोल रहे हो कोई ना ब्लॉक हुआ तेरा वीडियो....
शनाया हंसते हुए मैसेज टाइप करती है
Wow superb video u r multitalented
Arnav- block tho nahi hai na
Shanya- nahi yar very good keep it up
Arnav- tx yar
Shanaya- free hai abhi tu
Arnav- ha thoda sa
Shanaya- call karu mai tujhe
Arnav – ruk mai krta hu
अरनव का खुद से रूक मैं कॉल करता हूं पढ़ कर शनाया खुश हो जाती है क्या बात
है आज तो अरनव का मूड बड़ा अच्छा लग रहा है खुद से मुझे फिर से कॉल..... अरनव का
कॉल आता है
अरनव- हैलो
शनाया- हाय की हाल
अरनव – तू बता क्या कर रही है
शनाया- क्या करूंगी बस आज रेस्ट डे है मेरा थोड़ी तबियत ठीक नहीं है
अरनव – क्या हुआ
शनाया- कुछ नहीं थोड़ा फीवर हो गया है
अरनव – डॉक्टर को दिखाया
शनाया- हंसते हुए मुझे डॉक्टर पसंद नहीं है मैने दवाई ले ली है dnt worry I m fine तूने विडियो तो बड़े मस्त बनाएं है..
अरनव – नहीं यार बस ऐसे ही
शनाया- कोई ना अच्छा लगा तुम जैसा अकड़ू गधा कुछ fun भी करता है मैने ने ना
एक बात सोची है
शनाया- क्यों ना आज से तेरा नाम बदल दूं
अरनव- हंसते हुए क्या रखेगी
शनाया-GAB
अरनव- मतलब
शनाया- गधा अरनव बेदी
अरनव – तेज से हंसता है अच्छा अब मैं गधा हो गया
शनाया- और क्या तुम गधे हो औऱ एक बात जान लो
शनाया- और क्या तुम गधे हो औऱ एक बात जान लो
अरनव- क्या
शनाया- तुम दुनिया के सबसे लकी इंसान हो जिसे मैने गधा बोला है
अरनव- अच्छा जी
शनाया – सच्ची अगर मैं FORMAL हो गयी ना तो तुम बीमार
हो जाओगे
अरनव – हंसते हुए फिलहाल तो तू बीमार है... तेरा खाना पीना कैसे चल रहा है
...
शनाया- हालात कोई भी हो शनाया
अकेले इन सब से निपट लेती है कहते कहते शनाया थोडी सी सीरियस हो जाती है
अरनव – एक बात पूछूं
शनाया- क्या बात है आज तुम सवाल कर रहे हो पूछो पूछो
अरनव- तेरे घर वाले तेरे साथ क्यों नहीं रहते कहां है वो लोग
शनाया- हंसते हुए वो सब भोपाल में है.... और मैं यहां दिल्ली में अकेले उन
लोगो से मेरा मन मुटाव कोई भी नहीं है बस मैं अकेले जीना चाहती हूं बिना किसी दबाव
के रहना चाहती हूं... मैं सबसे बाते करती हूं घर भी जाती हूं साल में एक बार..... हमेशा मां
से बाते भी होती है... लेकिन मेरी लाइफ में अब कोई दखल नहीं देता
अरनव- ओके समझ गया तू पहले से काफी बदल गयी है ना
शनाया- बिल्कुल नहीं मैं वैसी ही हूं मस्ती खोर बिदांस खुशमिजाज बस अब गुस्सा
ज्यादा आता है मैं सब कुछ बर्दाश्त कर
सकती हूं लेकिन कोई मुझे इग्नोर करें ये मुझे एक दम पसंद नहीं है....औऱ जिनसे मेरा
ज्यादा गहरा कनेक्शन है अगर वो ऐसा करें तो मैं टूट जाती हूं इसलिए तुम्हें अब कभी
वापस जाना हो तो प्लीज बता कर गायब होना पहले जैसे नहीं की जब मन किया गायब हो गये
मैं तुम्हे किसी भी हाल में खोना नहीं चाहती अरनव हमारा जितना भी रिलेशन है मैं
उसके साथ जीना चाहती हूं सो प्लीज मुझसे लड़ाई कर लेना गालिया दे लेना लेकिन मुझे
इग्नोर मत करना क्योंकि इस बार मैं टूट जाउंगी ... शनाया बड़ी से बड़ी बात भी बड़े आराम से बोल देती है लेकिन ये सब कहते कहते शनाया की आंखों में
आसूं आ जाते है
अरनव – तुझे कौन इग्नोर कर पाएगा तुझसे गालियां कौन सुनेगा
शनाया- हां हां हां अच्छा तुझे मैं
पूरी नेता टाइप लगती हूं ना
अरनव – तेरा क्या तू कहीं भी शुरु हो जाएगी अच्छा सुन ना अब मैं रखता हूं
अपना ख्याल रखना औऱ थोड़ा गुस्सा कम किया कर
शनाया- पक्का बस तुम मुझे कभी गुस्सा मत दिलाना नहीं तो मैं तुम्हारा गला
दबा दूंगी बाय टेक केयर और हां मेरी बात ना मानी ना तूने अभी तक
अरनव- कौन सी
शनाया- नायरा को मनाया तूने I m sure तूने ऐसा कुछ नहीं किया होगा....इतने बड़े वाले
खूडूस होना सच में
अरनव – गंभीर होते हुए अरे कर लूंगा फ्री होते ही... वैसे भी करना तो
पड़ेगा ही...कोई ऑप्शन नहीं है...
शनाया- ऐसे भी तू कैसे हो गया ना खुली हवा में उड़ने वाला इंसान आज ऐसी
बाते कर रहा है अच्छा खुली हवा से एक बात याद आ गई
अरनव – बोल
शनाया- तुझे शर्म नहीं आयी ना
अरनव – किस बात के लिए
शनाया- इंस्टाग्राम पर तेरी पिक्चर देखी तीन- चार लडकियों के बीच में चिपक
चिपक कर क्लिक करायां एक लड़की तो कैसे तेरे सीने पर हाथ रख कर चिपक कर क्लिक
कराया
अरनव- अरे वो ऑफिस की पार्टी थी
शनाया- पता है मुझे any way
चल बाय
शनाया फोन रखते ही सोचने लगती है ... साला यहां आज तक इतने सालो में सिर्फ
एक बार handshake किया और उन लड़कियों को देखो कितनी लकी है वो..... मेरे अरनव के इतने करीब खड़ी है...
खैर क्या फायदा ये सब सोचने का....... प्यार तो वो बस मेरा है औऱ मेरे जैसा प्यार उसको
कोई नहीं करता ये बात उसको भी अच्छे से पता है इसिलए मेरे साथ इतने ड्रामें करता
है चल क्या फर्क पड़ता है इश्क करने का ये अंदाज भी हमें पसंद आया गधे का.... love
U Lot Gadha Arnav Bedi
To be continued
8 comments:
Nice story Tulika waiting for next episode
Tx dear next Friday i will post new episode
��.... Taaliya toh banti hai guru...��
��������
😍😍😍😍😍
Kya likha ye tho show na kar raha but tx 😅
Interesting
Tx dear😍
Post a Comment