शनाया अरनव से बात करने के बाद लग जाती है
अपने फेसबुक पर दो साल पहले की पिक्चर खोज कर निकालती है जिसमें वो बिल्कुल अच्छी
ना लग रही, शनाया सोचने लगती है प्यार के लिए क्या क्या करना पड़ता है.... लेकिन
कर लेते है यार उसकी लाइफ का सवाल है मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से उसकी लाइफ में
कोई सियाप्पा हो... वैसे आज की तारीख में ये काम मैं किसी के लिए ना करूं..
बिल्कुल ना करूं लेकिन अरनव के लिए तो कर सकती हूं.... बहुत सोचते सोचते शनाया वो
पिक्चर अपलोड कर देती है....अपलोड करते ही अरनव को मैसेज करती है भेज देना अपनी
नायरा को मेरा पोस्ट तसल्ली रहेगी उसको कि मैं उसकी जगह कभी नहीं आ सकती.... मैसेज
लिखते लिखते शनाया फिर से थोड़ा सा दुखी हो जाती है.. फिर अगले ही पल वो खुश हो
जाती है... अरनव की बात सोचकर अपने आप से बड़ बड़ करने लगती है... पागल है तू
शनाया अगर अरनव को तेरा जरा भी ख्याल ना होता तो वो बिल्कुल ना बोलता कि मुझे खुद
को ब्लॉक करना होगा.... प्यार ना भी सही तू उसकी दुनिया में सबसे अच्छी दोस्त
है.... नहीं यार ऐसा भी नहीं है.... बस फिलहाल तो जो भी है जैसा भी है... इतना भी
पूरी उम्र रह जाए बहुत है... इससे ज्यादा मुझे उससे कुछ चाहिए नहीं और वो कुछ दे
भी नहीं सकता..... शनाया अभी अपने आप से बड़ बड़ करती रहती है तभी उसके whattsapp पर रीया का मैसेज
आता है ....
Mam r u ok
I saw ur fb
What’s
going on hope u r fine
Everyone
asking with me
Look I send
u snap shot of other collogue
शनाया रीया का मैसेज पढ़ती है
और लिखती है
Ria bus memory pop ho rahi kya problem hai
Ria- mam
frankly speaking aap usme acche nahi lag rahe
Shanaya-
chill kal raat tak hata dungi
Ria- first
time I saw u ki pic aur post ko lekar aap itni casual hai
शनाया हंसने लगती है और रीया को good night भेज कर सोने चली जाती है
NEXT DAY
सुबह
के 11 बज रहे थे शनाया कल की बात को सोच सोच कर कभी हंसती है तो कभी कुछ सोचने
लगती है सोचते सोचते घर से ऑफिस के लिए निकलती है.... उधर अरनव की लाइफ में सियाप्पे
का दौर रूकने का नाम नहीं ले रहा था नायरा के दिल दिमाग में शनाया इस कदर बैठ गई
थी कि वो सुबह सुबह ही अरनव को फोन लगा
देती है
नायरा – हाय
अरनव – हां बोल
नायरा कैसे है आप
अरनव – मैं ठीक हूं तू बता
नायरा – और आपकी शनाया कैसी है
अरनव गुस्से में आ जाता है औऱ बोलता है तू अब
तक वहीं अटकी हुई है क्या किया शनाया ने
नायरा- मुझे क्या पता वो तो आप बताएंगे आखिर
बदलाव आपके अंदर आया है मेरे अंदर नहीं आपको शायद याद भी नहीं होगा आपने कल दो बार
मुझे ही शनाया बोल दिया था
अरनव – तो क्या हुआ मेरे मुंह से निकल गया
नायरा- क्या बात है अच्छा वो आपकी इतनी अच्छी
दोस्त है इतनी पुरानी दोस्त है फिर उसी से शादी कर लेते मुझसे क्यों हां बोला
अरनव- तुम पागल हो चुकी हो
नायरा- लगता तो नहीं है... पागल तो आप हो गए
उसके प्यार में वो उसने कहां लाइफ को wow समझ कर जीयो तो आपने सब कुछ wow फील कर लिया उसने कहां नायरा से अच्छे से बात
करों तो आपने वो भी कर लिया शनाया ने कहां नायरा के लिए डेट प्लान कर लो तो आपने
डेट प्लान कर लिया आप उसको इतना फालो करते है तो शादी उससे क्यों नहीं
अरनव नायरा की बातों को सुने जा रहा था बिना
कुछ बोले
नायरा- हैलो मैं आपसे ही पूछ रही हूं
अरनव – क्या बोलूं
नायरा- आप उसी से शादी क्यों नहीं कर लेते
अरनव – तूने उसको देखा है
नायरा – नहीं पर मुझे पता है बहुत सुंदर होगी
वो आखिर आपकी प्यारी दोस्त है पुरानी दोस्त है मुझे तो यही ना समझ आया जिसकी बातो
का इतना असर है मेरे होने वाले पति पर वो अभी तक आपकी लाइफ में क्यों नहीं आयी
अरनव- क्या सुबह सुबह दिमाग खा रही
है..जा जा के उसको देख
मेरे फेसबुक से ही उसको देख ले... हां वो मेरी पुरानी दोस्त है लेकिन सिर्फ
दोस्त मेरे दिल में उसके लिए कोई प्यार नहीं है... ना था कभी.. अरनव की जुबान
गुस्से में लड़खड़ाने लगी थी
नायरा- अच्छा और उसके दिल में?
अरनव – मुझे नहीं पता चल मैं रखता हूं तुझे
भी ऑफिस जाना होगा बाद में बात करता हूं
नायरा – मेरी बाते अभी खत्म नहीं हुई
अरनव – तो मत हो.. अभी मैं रखता हूं
अरनव ने गुस्से में फोन रख दिया और मोबाइल
में फेसबुक चेक करने लगा
अरनव का दिमाग पूरी तरह से परेशान था....
फेसबुक देखते ही उसको शनाया की पिक्चर दिख गयी अरनव की आंखे एक दम से ठहर गयी...
वो शनाया को देखे जा रहा था आज की शनाया और पहले की शनाया में जमीन आसमान का अंतर
था.... वो सोचने लगा ऐसा क्या हो गया था जो शनाया इतना ज्यादा गंदी दिख रही थी...
अरनव शनाया के पिक्चर पर आये हुए कमेंट पढ़ने लगता है.. किसी ने उसका मजाक बनाया
तो किसी ने लिखा क्यों पोस्ट किया है remove this किसी
ने लिखा wow शनाया now u look so hot sexy beautiful what a
change लेकिन पहले sorry to say क्या हो गया था तुम्हे शनाया के कंमेट भी थे उस
पर पहले मुझे खुद का पता नहीं था खुद से प्यार नहीं था अब मैं खुद से प्यार करती
हूं just joking
actually मैं ऐसी ही थी
हमेशा से ...
अरनव ये सब पढ़ता जा रहा था उसके चेहरे पर
साफ दिख रहा था.. कि वो शनाया के लिए thankful था
लेकिन नायरा ने आज जो बाते बोली उसको वो भी सही लग रही थी... वो क्यों शनाया से
बाते करता है उसको फालो करता है आज से मैं शनाया से कम बाते करूंगा.... नायरा से
ही मेरी शादी होनी है ये गलत है मैं ऐसा नहीं कर सकता मेरे घर का नाम खराब
होगा....
इधर शनाया ऑफिस से फ्री होकर अरनव को मैसेज
करती है hope all well in ur life now
अरनव
मैसेज को पढ़ता है और कोई जवाब नहीं भेजता
शनाया को समझ नहीं आता वो ऐसे क्यों कर रहा
शनाया फिर से मैसेज भेजती है अब तो मैने कुछ
ना किया फिर तुम परेशान क्यों हो
अरनव- मेरा नायरा से झगड़ा हुआ
शनाया- क्यों
अरनव – तुझे लेकर
शनाया अपना सर पकड़ लेती है और अरनव को कॉल
कर देती है
शनाया- बोला था ना मैने कल तूने गलत कर दिया
अरनव – क्या
शनाया- मेरे बारे में बता कर और मेरी बात भी
ना करायी उससे ऐसे तो वो गुस्सा होती ही
उसको बोला ना तूने देख ले मुझे मैं कैसी हूं तू मुझे प्यार व्यार नहीं करता फिर
काहे का टेंशन
अरनव – मैने बोल दिया है लेकिन नायरा को पंसद
नहीं ये सब वो बहुत सच्ची और अच्छी है जो गलत है तो गलत है
शनाया- अरनव की बाते सुनकर दुखी हो जाती है
औऱ मन ही मन सोचने लगती है जिसके लिए मैने इतना कुछ किया रात में वो आज मुझे समझा
रहा है... वो कुछ बोलती नहीं है बस एक सवाल पूछती है क्या गलत है अरनव
अरनव- तू मेरी इतनी केयर करती है ये गलत है
...
शनाया- हंसने लगती है और बोलती है तेरी जगह और कोई भी दोस्त होता या होती
मैं यही करती खैर अच्छी बात है तुझे उसके साथ लाइफ गुजारनी है उसको नाराज मत कर
चल मैं रखती हूं लेकिन एक बात बोलूं
अरनव – हां बोल
शनाया- तू बस खुश रहा कर मुझसे बाते कर या मत कर मुझसे हां कभी एक दम से
गायब होना हो तो मुझे बता कर जाना.. बुरा नहीं लगेगा.... चल बाय
शनाया फोन रख देती है और भारी मन
से ऑफिस के कामों में लग जाती है...
अरनव शनाया और नायरा दोनो की बाते सोचने लगता है लेकिन इस बार उसके दिल पर
शनाया हावी हो चुकी थी.. वो अपने अंदर ही अंदर लड़ने लगता है... क्यों शनाया से
बाते बंद करूं... वो मेरा इतना ख्याल रखती है.. वो मुझसे बदले में कुछ नहीं मांगती
लेकिन नायरा भी तो मेरी होने वाली वाइफ है.. क्या करूं पागल हो गया हूं मैं.. आज
शनाया ने मेरे लिए ये सब किया अरनव के अंदर चल रही उलझन में वो खुद ना तय कर पा रहा
था कि वो शनाया से प्यार करता है या नहीं उसने जो आज किया वो सही था या गलत नायरा
की इन सब में क्या गलती वो तो वही उम्मीद कर रही थी जो हर एक लड़की करती है.....
लेकिन इन सब में शनाया का भी क्या दोष वो तो हमेशा से मेरे लिए खड़ी रहती है बहुत
पहले उसने कहा था जब भी तम पीछे पलट कर देखोगे तो मैं तुम्हे हमेशा नजर आउंगी...
और सच में शनाया इतने सालो बाद भी मेरे लिए हमेशा मौजूद रहती है..... नहीं मैं
शनाया से बाते करना बंद नहीं करूंगा... मैं नायरा को बोलूंगा ही नहीं अब इस बारे में... वैसे भी शनाया कहती है
जिस काम में खुशी मिले वो जरूर करनी चाहिए....और मैं जरूर करूंगा... मुझे पता है
मैने अभी शनाया का दिल दुखाया है लेकिन मेरी कॉल जाते ही वो खुश हो जाएगी....
To be continued
10 comments:
Shanaya itna pyar luta Rahi hai Bina apna khayal kiye.kya Arnav kvi samjh payega uske is unconditional luv ko
MAY BE MAY BE NOT KEEP READING U GOT UR ANSWER VERY SOON THANKS A TON
Mujhe to lagta hy last me arnav ,nayra ko chhod kar shanaya k pas hi aa jayega ....q mistu...
Nice story tulika...waiting for next episode ......
Hahaha may be keep reading guyz
Tx dear
Arnav ki situation thodi kharab h. Mentally itna stress kisi ke liye acha nhi aur Shanaya... Kya kahu uske bare mein ek dukh ka daur khatam hi nhi ho raha uski life mein, ruff ruff si zindagi. Kash Shanaya se pyar karne wala koi aa jaye. Waise usse Arnav de alawa koi nhi dekhta per jis tarap se jo guzar rahi h koi same uske liye ye karega toh shayad woh samjhege is baat ko bus pyar Sacha ho. She deserves more and more love and care, respect.
Hope happiness come to her life soon.
Tx dear for the wonderful Comment hope for the best shanya aur arnav ka kya hoga khud mujhe bhi nahi pata lekin itna confirm hu shanaya ko arnav ke alawa kise se pyar tho bilkul nahi hoga na hua tha let see
Good going....👍
Kya Arnav kabhi khul kar Shanaya se baat karega...Aur samjhega uske dard ko...Uski taqleef ko...?
May be some day 😅
Post a Comment