रात में अरनव ने थोड़ी बाते क्या कर ली थोड़ा सा केयर क्या कर लिया शनाया
मैडम तो आज सुबह से ही चहक रही थी...चहकना बनता भी है आखिर पहली बार उसकी केयर
मिली थी जिसकी केयर वो हमेशा से
चाहती थी...रात के बाद से फीवर नहीं आया तो थोड़ा बेटर फील कर रही थी लेकिन 2 दिनों में ही काफी कमजोर
सी हो गयी थी.....
फटाफट शनाया I pad पर अपने मिटिंग की डिटेल चेक करने लगती है..
सबसे आखिर में क्रिसमस पार्टी का एक event schedule रहता है.. बस शनाया की नजर उस event पर जा कर टिक गई...शनाया के दिमाग में एक साथ कई
प्लान चलनो लगते है... शनाया बिना वक्त गवाएं रीया को फोन लगाती है.... रीया एक
बार में फोन नहीं पिक करती है.... शनाया दोबारा रीया को फोन लगाती है.....
रीया हड़बड़ा कर फोन उठाती है डरते हुए कि आज तो मेरी क्लास सुबह सुबह ही
लगा देंगी मैडम
शनाया- हैलो
रीया- good morning mam
शनाया- very good morning ria
रीया इतना प्यार भरा good morning सुनकर सकते में आ जाती है क्या बात है फीवर के
बाद मैडम को क्या हो गया है एक दम अलग सा behave कर रही है...
शनाया- r u there
रीया- हां मैम बताइए सिग्नल नहीं आ रहा था...
शनाया – कोई नहीं एक बात बताओं तुमने जो मेल भेजी है उसमें सबसे imp meeting किसकी है...
रीया- Mr. kapoor के साथ मैम बॉस ने बोला
है अगर कपूर की डील हो गयी तो कंपनी को 10 करोड़ का फायदा होगा क्योंकि वो vizcraft के साथ है और VIZCRAFT सभी बड़े बड़े फिल्म अवार्ड शो करवाता है .....
शनाया- ओके वो तो पता है अच्छा एक बात बता वो आज रात का जो क्रिसमस का
इवेंट है हमारा उसमें कौन कौन जा रहा है
रीया- मैम बॉस नहीं जाएंगे.... उनको आज बाहर जाना है तो बस आप और बाकी टीम
शनाया ये सुनते ही खुश हो जाती है
शनाया- ठीक है एक काम कर कपूर के साथ मेरी मिटिंग फिक्स कर दे उसके टाइम के
हिसाब से चल मैं ऑफिस आ रही हूं आज ओके
बाय
रीया – बाय मैम
शनाया तैयार होने लगती है उसके दिमाग में आज रात की क्रिसमस पार्टी चल रही
थी इसिलए उसे ड्रेस ना समझ आ रही थी कि क्या पहनूं क्या पहनूं पूरी अलमिरा के
कपड़े बाहर और शनाया मैडम का चेहरा गुस्से से लाल..... शनाया पागलों की तरह पूरे
कमरे में घूमने लगती है... मेरे पास कपड़े तक नहीं है ढंग के क्या पहनू ....शनाया
सोचे जा रही थी और इधर से उधर घूमे जा रही थी... अचानक उसको याद आया अरे मेरे
ब्लैक ड्रेस कहां गयी उसको मैने पिछले दो साल से नहीं पहना है.... लेकिन कहीं मैं
फिर से तो मोटी नहीं हो गई ना ... रूक निकाल कर नापती हूं ... शनाया बड़ बड़ करते
करते अपने अपने अलमीरा से ड्रेस निकालती है... और उसको पहनती है....घुटने से ऊपर
तक की short length परफेक्ट फिटिंग बोट नेक फ्रंट से और बैक लेस
by God ये तो मुझे अच्छे से आ
रही है... I m look so wow…. अरनव ने अगर आज मुझे देख
लिया तो उसकी तो... anyway वो यहां कहां है वो तो मुंबई में है... कोई ना
पिक्चर तो डालूंगी ही.... शनाया तैयार होती है hot red Lipper लगाते ही शनाया पूरी कयामत लगती है....तैयार
होने के बाद मैडम को ख्याल आता है... पार्टी तो शाम को है मैं अभी से क्यों तैयार
हो रही हूं..... अरे बुद्दू कपूर के साथ मिटिंग करने के बाद टाइम कहां मिलना है
तुझे फिर आज कपूर के साथ डील हो गयी तो ऑफिस में भी बल्ले बल्ले ... शनाया ऑफिस के लिए निकल
पड़ती है...
7 PM
जो शनाया सुबह तक चहक रही थी... उसकी शक्ल शाम को देखने लायक थी बुझी बुझी सी शक्ल मेकअप की बैंड बज चुकी
थी....BODY आग की तरह तप रही थी... शनाया को फिर से फीवर आ गया
था... लेकिन energy level देख
कोई कह नही सकता था कि शनाया को फीवर भी है.... शनाया पार्टी में enter
करने से पहले washroom जाती है अपना हुलिया सही
करती है... और हॉल में पहुंच जाती है.... शनाया सबसे पहले जा कर अपने क्लाइंट से
मिलती है... उसको विश करती है.. गिफ्ट देती है... और रीया को देखने लगती है...
रीया दूर से ही शनाया को देख कर दंग रह जाती है.... शाम तक तो इनकी हालत ऐसी थी ..
लेकिन अभी देखो क्या लग रही है....
शनाया- रीया
रीया- जी मैम
शनाया- all done
रीया- yup
शनाया- बाकी सब कहां है
रीया - dance floor पर
शनाया – क्या बात है... ग्रेट superb चल मैं भी वहीं जाती
हूं... तुम बस यहां का ध्यान रखना कोई गलती नहीं होनी चाहिए...
रीया- Don’t
worry mam I will manage
शनाया वहां से डांस फ्लोर की तरफ
बढ़ती है.. औऱ अपने ऑफिस के दोस्तों के साथ डांस करने लगती है... आज शनाया का
थिरकना देखकर उसके ऑफिस वाले भी हैरान थे....शनाया को इससे पहले इतना मस्त होकर
डांस करते किसी ने नहीं देखा था....शनाया डांस करते करते डीजे के पास जाती है और
उसके कान में कुछ कहती है ... थोड़ी देर बाद डीजे Song play करता है ....... तड़पाएं तरसाएं रे सारी रात
जगाएं रे प्यार तेरा दिल्ली की सर्दी.... शनाया अपने ऑफिस के एक बंदे के हाथ में अपना मोबाइल पकड़ाती है... और फेसबुक लाइव करती
है शनाया दिल खोल कर डांस करती है लेकिन शनाया कि हिम्मत जवाब दे चुकी थी .. वो
हाफं रही थी उसकी सांसे टूट रही थी... रीया शनाया की ये हालत देखकर फेसबुक लाइव को
stop कर देती है औऱ फोन ले लेती उससे.....शनाया को
पकड़ती है और बोलती है चलिए मैम अब बस किजिए...आपका फीवर और बढ़ गया है....
शनाया- अरे नहीं रीया ये तो any way मुझे एक वोदका लाकर दोगी.... या फिर छोड़ो एक
टकीला ही दे दो.. फीवर अपने आप उतर जाएगा.....
रीया- मैम आपने आज तक कभी पी तो नहीं फिर आज क्यों
शनाया- बॉस कौन है
रीया – ओके लाती हूं...
रीया शनाया के लिए एक लाइट वोदका लाती है....
शनाया उसको जैसे ही अपने मुंह के पास ले जाती है उसको अच्छा फील नहीं होता yuk
ये तो बहुत गंदा है सुन
छोड़ तू मेरे लिए जूस ही ला मेरे बस का नहीं वोदका या टकीला पीना रीया शनाया की
शक्ल देखने लगती है.. और धीरे से हंस देती है मन ही मन बड़बड़ाती है ... पता नहीं
दो चार दिन से क्या हो गया है सारी हरकते ही उल्टी पुल्टी कर रही है..
शनाया अपना मोबाइल देखने लगती है कि किस किस ने उसका फेसबुक लाइव join किया
है .... औऱ लाइक किया है actually उसको सिर्फ इतना देखना था कि अरनव ने देखा कि
नहीं उसके फेवरेट गाने पर मेरा डांस..... शनाया जैसे ही लाइकस ओपन करती है अरनव का
नाम सबसे पहले देख कर खुश हो जाती है.... wow he
watched me शनाया के चेहरे पर एक साथ ना जाने
कितने गुलाब खिल जाते है... लेकिन शनाया का फीवर बढ़ता ही जा रहा था... रीया भी अब
तक जूस लेकर नहीं आयी थी..... शनाया पार्टी हाल से बाहर निकलती है ... और पार्किंग
की तरफ बढ़ती है... अपनी कार में बैठते ही वो अरनव को फोन लगाती है ....
शनाया- हैलो
अरनव – हां जी, की हाल आपके
शनाया- मस्त बस थोड़ी बैंड बज गयी है any way तुमने
मेरा डांस देखा
अरनव- हां देखा मस्त था...
शनाया- सच्ची
अरनव – हा
शनाया- तेरा सांग था
अरनव – हंसते हुए तुझे याद है अब तक
शनाया- औऱ क्या तेरी कोई बात भूली हूं मैं भला अच्छा सब छोड़ ये बता मैं
कैसी दिख रही थी आज
अरनव – मरी हुई
शनाया- क्या मजाक है मार दूंगी मैं तुम्हें ऐसे क्यों बोल रहे हो
अरनव – तो क्या बोलूं थके जा रही थी लेकिन डांस करना था सांस फुल रही थी
लेकिन डांस करना था
शनाया- तुझे पता है ना मुझे डांस कितना पंसद है
अरनव- ये बता कहां है तूं
शनाया- बस पार्किंग से गाड़ी निकाल रही हूं....
अरनव – सीधे घर पहुंच औऱ हां एसी मत चलाना मेरी मां
शनाया- हे भगवान चल बाय
अरनव – घर पहुंच कर मुझे कॉल करना
शनाया- ओके
शनाया फोन रख देती है.... और रास्ते भर मुस्कुराती रहती है.... उसको समझ ही
नहीं आ रहा था उसके साथ क्या हो रहा है... लाइफ में पहली बार वो अरनव का इतना केयर
फील कर रही थी... उसको लग रहा था ये पल यहीं ठहर जाएं.... शनाया गाड़ी चलाते चलाते
अपने आप से बाते करने लगती है ... मुझे तो actually अरनव से यही तो चाहिए.... वो मुझे बेशक ना मिले
लेकिन जो केयर जो अपनापन वो दिखा रहा वो कभी खत्म ना हो.. मैं इन सब पलों को अपने
दिल में सहेज कर रख लेना चाहती हूं.... मेरी कोई केयर करे तो मुझे गुस्सा आने लगता
है... मैं उसको शक की निगाह से देखने लगती हूं गालिया देने लगती हूं लेकिन ये सब
अगर अरनव करता है तो मेरे लिए क्या कहूं बस एक ख्वाब सा लगता है सब कुछ, डरती हूं
कहीं टूट ना जाएं ये सब, कहीं अरनव मुझसे दूर ना हो जाए... नहीं होगा.. मैं कौन सा
उसको अपने पास बांध कर रख रही हूं या चाहती हूं मैं बस उसके दिल में अपने लिए जगह
चाहती हूं.. और जितना भी हमारा रिलेशनशिप है वो ताउम्र बना रहे
शनाया अपने घर पहुंच जाती है..... इतना ज्यादा डांस करते करते उसके कपड़े
पसीने से गीले हो चुके थे औऱ बाहर का मौसम बेहद सर्द था.... शनाया को तेज से ठंड
लगने लगती है... शनाया किसी तरह कपड़े चेंज करके
ब्लोअर ऑन करती है और रजाई में घुस जाती है तभी उसको ख्याल आता है ... अरनव
ने कॉल करने के लिए बोला था...
वो अरनव को फोन लगाती है
शनाया- हैलो
अरनव – हैलो पहुंच गई तू
शनाया – कांपते हुए हां यार पहुचं गई चल अब मैं फोन रखती हूं
अरनव -नहीं तू फोन नहीं रखेगी रूक मैं तुझे वीडियो कॉल करता हूं
शनाया वीडियो कॉल का सुनकर हड़बड़ा जा ती है.. उसे उम्मीद ही नहीं थी कि
अरनव उसको विडियो कॉल करेगा.. शनाया ने सिर्फ एक स्प्रैगिटी पहनी थी उसने ऊपर से
शॉल डाला और रजाई अपने मुंह तक कर ली
अरनव का वीडियो कॉल आता है शनाया
पिक करती है
अरनव शनाया को हैलो बोलता है और
उसको ध्यान से देखने लगता है ....शनाया का गोरा चेहरा मुरझा सा गया था ... होठो पर
लिपस्टीक की जगह सफेद परतो ने ले रखी थी.. आंखों में काजल फैला हुआ था ..... लेकिन
चेहरे पर मुस्कान नहीं पूरी हंसी थी.....
शनाया- क्या देख रहे हो
अरनव – यहीं की तुम कितनी बड़ी वाली पागल हो
शनाया- हैलो – तू गधा है इसिलए
तुने मुझे विडियो कॉल किया कि मेरे मजे ले सके
अरनव – बकवास बंद कर तू सच में पागल है क्या जरूरत थी जाने की शक्ल देख
अपनी चल जरा Temperature ले
अपना ....
शनाया- ले लूंगी मैं कोई नहीं ना...
अरनव – मैने बोला ना
शनाया- अच्छा रूक, शनाया थर्मामीटर लेकर अपने बांह में लगाती है तो शनाया
की शॉल हट जाती है.. अरनव की नजर शनाया के
स्प्रैगटी पर पड़ती है और अरनव अपनी नजरे नीचे झुका लेता है ... शनाया धीरे से
अरनव की इस हरकत को देख लेती है और मन ही मन हंसने लगती है... कितना cute है ना मेरा गधा.... वो
चाहता तो देख सकता था लेकिन नहीं उसने ऐसा नहीं किया इसिलिए तो कहती हूं मेरा
प्यार है ऐसा वैसा थोड़े ना होगा.....
शनाया थर्मामीटर बाहर निकालती है मैडम को फीवर 103 के लगभग हुआ रहता है ...
वो अरनव को बोलती है फीवर नहीं है
अरनव- अच्छा जरा दिखाना पास से तो मुझे तो देखने आता नहीं .... अरनव
थर्मामीटर देखता है और बोलता है क्या मजाक है तुम अब भी छोटी सी बच्ची हो... जाओ दवा लो और अच्छे से
सो जाओ... कल ऑफिस और डांस करने के बजाए डॉक्टर के यहां चली जाना...
शनाया- ओके ठीक है ... तुम कितने खुडूस हो ना.... बोलोगे तो बाबा जी टाइप
नहीं तो चुप हो जाओगे... अरनव एक बात बोलूं
अरनव शनाया की आंखे देखने लगता है
उसको लगता है कि शनाया थोड़ा इमोशनल रही है तो
थोड़ा अनमने मन से बोलता है हां बोल मुझे लेट हो रहा है सोना है
शनाया- तुम मेरे दोस्त बन कर ही सही हमेशा मेरे पास रहोगे ना
अरनव की आंखे झुक जाती है वो नहीं
चाहता था कि शनाया और उसकी नजरे टकराएं
अरनव- हां यार क्यों नहीं रहूंगा तू पागल है
शनाया- औऱ तुम गधे हो
To be continued
5 comments:
Words are not enough.... to adore
👏
Kita pyara hai ye dono ka pyar.ekdm innocent.
What a wonderful piece of writing , tulika
Tx di ur comment is very valuable for me 😘😘hope u read all previous episode
Worried about Shanaya. Story achi chal rahi h.
Post a Comment