शनाया अभी तक इसी
वजह को तलाश रही थी आखिर बात क्या हुयी अरनव ने उससे ऐसे क्यों कहा कि तेरी नायरा
से बात हुयी क्या.... पता नहीं इस अरनव की लाइफ में भी कितने सियाप्पे होते रहते
है... सीधा सीधा हिसाब किताब रखना इसको आता ही नहीं है....शनाया यहीं सब सोचते
सोचते ऑफिस जाती है..... ऑफिस के अंदर दाखिल होते ही शनाया को पूरा स्टॉफ ऐसे देख
रहा था जैसे वो पहली बार इस ऑफिस में आयी है... शनाया अपने केबिन तक जाती है और
पीछे पलट कर अपने स्टॉफ को देखती है और गुस्से में बोलती है
शनाया – क्या आज से
पहले मेरी शक्ल नहीं देखी थी.... या मैं कोई अजूबा लग रही हूं ... रीया कहां है
उसको बोलो मैं बुला रही हूं और सब लग जाओ अपने काम पर आज विज़क्राफ्ट पर फाइनल
प्रसेन्टेशन बनानी है....
शनाया की बाते सुनकर
एक साथ सारा स्टॉफ हां बोलता है
शनाया अपना लैपटॉप
ऑन करती है.....और काम पर लग जाती
है....मन ही बोलती है इस ऑफिस को जितना
जल्दी छोड़ू उतना अच्छा है बस ये प्रोजेक्ट पूरा हो जाए....काम करते करते शनाया YouTube open करती है.......और as usual वो सबसे पहले अरनव के
चैनल पर जाती है...लेकिन पूरा चैनल blank देख कर shocked
हो जाती है.... सोचने लगती है आखिर ये अरनव कर
क्या रहा है.. ऐसे भला कोई करता
है....इतने अच्छे वीडियो थे बेवकूफ इंसान है सच में एक नंबर का गधा है.. ऐसा भी
क्या गुस्सा दिखाना...शनाया अरनव को फोन लगा देती है....अरनव फोन की रिंग देखता तो
है लेकिन पिक नहीं करता है.. शनाया फिर से फोन लगाती है अरनव फिर से उसका फोन पिक
नहीं करता... शनाया बड़ बड़ करने लगती है पागल हो गया है ये इंसान... फोन तो पिक
करना चाहिए.. शनाया दोबारा फोन लगाती है.... अरनव फिर से फोन पिक नहीं करता... तभी
केबिन में रीया आ जाती है..
रीया- good morning मैम
शनाया – हाय रीया की हाल
रीया – बस मैम आप बताओ
शनाया – क्या हुआ उस अयान का
रीया – मैम सर ने वो पेपर साइन करा दिया है...और ये सर ने आपके लिए भी भेजा
है...
शनाया – ओके लाओ दो मुझे
शनाया पेपर पढ़ती है जिसमें साफ साफ लिखा होता है कि विज़क्राफ्ट के
प्रोजेक्ट के बाद मैं ये जॉब छोड़ दूंगी और कभी भी अयान के साथ हुए झगड़े का जिक्र
मैं कहीं नहीं करूंगी.... शनाया पूरा पेपर आराम से पढ़ती है और साइन कर देती है रीया को बोलती है...
शनाया – रीया मैने पेपर साइन तो कर दिया है मुझे मेरी और अयान वाली दोनो की
एक कॉपी कॉपी दे दो ...और कुछ
रीया – यस मैम सर ने आपको मुंबई शिफ्ट होने के लिए बोला है... विज़क्राफ्ट के प्रोजेक्ट के लिए आपको मुंबई ही
जाना होगा.. और अब प्रोजेक्ट के को हर हाल
में इसी महिने खत्म करना है सर ने यहीं डेडलाइन दी है...
शनाया – ओके रीया तुम जाओ... और मेरी जाने की तैयारी करों मुझे इस
प्रोजेक्ट से जुड़ी हर बात हर फाइल सब आज के आज चाहिए......
रीया के जाते ही शनाया एक दम से खुश हो जाती है... क्या बात है जो मैं
चाहती थी वहीं हुआ... अब मैं अरनव से एक
बार ही सही मिल तो पाउंगी....शनाया का ध्यान अचानक..उसके youtube पर चला जाता है औऱ याद
आता है कि अरनव ने उसका फोन पिक नहीं किया....
शनाया फिर से अरनव को फोन लगाती है...लेकिन अरनव फोन पिक नहीं करता.. शनाया
कम से कम 10 बार फोन लगाती है... अरनव गुस्से में फोन पिक करता है
अरनव – क्या है बोलो
शनाया- तुम मेरा फोन क्यों पिक नहीं कर रहे थे...
अरनव – काम कर रहा था यार
शनाया – अरनव क्या हुआ है बताओगे अब
अरनव – कुछ नहीं मुझे काम करने दे
शनाया – तुम अभी मुझसे बात करोगे मेरा फोन कट किया तो समझ लेना
अरनव – बोल अच्छा
शनाया – क्या हुआ है आज सुबह से तुम परेशान क्यों हो बताओगे...
अरनव – कुछ नहीं
शनाया – अच्छा है जब सामने वाले में interest ही नहीं है तो क्यों बताओगे भला
अरनव – अचानक से लाइट मूड में होते हुए बोलता है.. interest
तो बहुत है सामने वाले में लेकिन
शनाया को अरनव की बात समझ आती है और हंसने लगती है
शऩाया – हो गया तुम्हारा अब बात बताओगे और ये बताओ तुमने अपने सारे वीडियो
क्यों delete किए...
अरनव – बस यार ऐसे ही
शनाया – तुम झूठ बोलते हो तो पकड़े जाते हो सच सच बताओ
अरनव – नायरा को पंसद नहीं मेरा वीडियों बनाना या अपलोड करना
शनाया – सच में तुम बड़े अजीब हो.. उसने बोल दिया तो मान लिया कल के दिन
कोई कुछ भी बोलेग तुम मान लोगे जिन चींजों को करने में तुम्हें खुशी मिलती है उसको
तुम कैसे छोड़ सकते हो.... चलो मुझे unsubscribe कर दिया कोई बात नहीं अपने वीडियों क्यों उडा
दिया... हद हो तुम गुस्सें में कही हुई बात को तुम ऐसे लोगे तो कैसे चलेगा..
तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.. अरनव एक बात समझने की कोशिश करों तुम खुद खुश
रहोगे तभी अपने लोगो को खुश रख पाओगे ऐसे तो तुम एक एक करके सब पीछे छोड़ते
जाओगे... और एक दिन तुम्हारे पास खुश रहने की कोई वजह नहीं होगी.... मैं ये नहीं कहती
कि नायरा की बाते मत मानो बल्की तुम्हें उसी की बाते सुननी चाहिए आखिर वो तुम्हारी
होने वाली वाइफ है लेकिन ऐसा भी क्या मानना कि अपना ही दिल दुख जाए...
अरनव – यार मुझे शांति चाहिए बस.. अगर उसे पंसद नहीं तो मुझे भई पंसद
नहीं...
शनाया- ठीक है जैसी तुम्हारी मर्जी लेकिन जितना मैं तुम्हें जानती हूं तुम
ये सब करके भी खुश नहीं हो...
अरनव – अच्छा सुन तुझसे एक बात करनी थी
शनाया – हां बोलो ना
अरनव – अब ना हम ज्यादा बात नहीं कर पाएंगे
शनाया- बोल तो ऐसे रहे हो जैसे दिन रात मुझसे ही बाते कर रहे थे....
शनाया को अरनव की ये बात बहुत ज्यादा बुरी लगी.. बात से ज्यादा जिस लहज़े
में उसने बोला कि हम बात नहीं कर पाएंगे....क्या आज तक मेरे लिए ही बात कर रहा
था..
अरनव – क्या हुआ
शनाया – कुछ नहीं ठीक है अरनव जैसा तुम्हें ठीक लगे अब मैं क्या बोल सकती हूं....लेकिन
इतना जरूर बोलूंगी इन दिनों में तुमने मुझे इतनी अच्छी यादे दी है कि मैं इनको
सम्हाल कर रखूंगी....वैसे भी मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से तुम्हारी लाइफ में कोई
भी problem हो....
अरनव – अच्छा चल मैं रखता हूं
अरनव के फोन रखते ही शनाया के चेहरा एक दम काला पड़ गया था... उसको समझ
नहीं आया कि अरनव ने उसके साथ ऐसा क्यों किया....शनाया की energy
एक दम low
हो चुकी थी....कहां तो अरनव को समझा रही थी.. कि
अपसेट मत हो लेकिन अब उसको खुद नहीं समझ आ रहा था कि उसके साथ क्या हो गया..शनाया
अपनी चेयर पर बैठती है और काजल को फोन देती है...
शनाया – अपने आंसुओं को रोकते हुए हैलो बोलतीहै
काजल- शनाया क्या हुआ तुझे
शनाया – कुछ नहीं यार बस तेरी याद आ रही थी
काजल- तू रो क्यों रही है बताएगी
शनाया – मुझे नहीं पता बस रोने दे मुझे
काजल – अरनव से झगड़ा हो गया क्या
शनाया- झगड़ा उससे कभी इतनी बात ही कहां हुयी कि मेरा उसका झगड़ा होगा इतना
हक मेरे पास नहीं है
काजल- क्या हुआ बोल ना
शनाया एक एक करके अरनव के साथ हुयी
सारी बात काजल को बताती है औऱ पूछती है
शनाया – बता इसमें मेरी क्या गलती है
काजल – तेरी कोई गलती नहीं है
शनाया – उसको एक पल भी नहीं लगा ये बोलने में कि अब मैं ज्यादा बाते नहीं
कर पाउंगा....
काजल – उसको ऐसे नहीं बोलना था लेकिन हो सकता है वो किसी problem
में हो
शनाया – और हां मै तो उसकी problem बढ़ा रही हूं है ना
काजल – ऐसा नहीं है शनाया
शनाया – पता है काजल इन दिनों मेरे साथ ना जाने क्या क्या हुआ लेकिन मैने
कभी अरनव से अपने बारे में बात नहीं की... क्योंकि मैं नहीं चाहती थी उस पल में
ऐसी कोई भी बात हो जिससे उसका कोई मतलब ना हो....
काजल – तुम उससे आराम से पूछ लेना कि क्यों बोला उसने ऐसे
शनाया – मैने तुझे बोला था.. ना उस दिन वो आया है फिर से चले जाने के लिए
काजल – हां बोला था तूने लेकिन मुझे लगा था अब वो नहीं जाएगा.. क्योंकि तू
उसके लिए हर problem का solution बन गयी थी.. अगर ऐसा नहीं होता तो वो तुझे इतने
सालों बाद भी कॉल नहीं करता....
शनाया – हां और आज मैं ही उसकी लाइफ की सबसे बड़ी मुसीबत बन गयी हूं...
काजल – तुम परेशान मत हो बस उससे एक बार बात कर लेना....औऱ अपना ध्यान
रखो..
शनाया – काजल वो फिर मुझसे दूर हो जाएगा... इस बार जो गया मैं टूट जाउंगी..
मुझे वो नहीं चाहिए लेकिन जितना भी हमारा रिश्ता है उतना भी ना रहा तो मेरा क्या
होगा...
काजल- पागल हो तुम ऐसा कुछ नहीं होगा वो ऐसा नहीं है वो तुम्हें नहीं
छोड़ेगा....
शनाया – हां लेकिन मैं इतनी बुरी हूं कि मेरे साथ कोई नहीं रह सकता काजल
कोई भी नहीं... फिर तुझे पता नहीं नायरा
बहुत अच्छी लडकी है.. और वैसे भी कोई लड़की कैसे बर्दाशत कर सकती है कि उसका होने
वाला husband उसके बजाए किसी और की बात सुने
काजल- अरे तो तू कौन सा अरनव से शादी करने वाली थी तू तो सिर्फ उसकी दोस्त
है ये बात अलग है कि तू उससे दुनियां में सबसे ज्यादा प्यार करती है
शनाया – हां वो तो मैं करती हूं आज
से नहीं ना जाने कितने सालों से इसमें अरनव की कोई काबलियत नहीं है ये मेरे अहसास
है और मुझे इनके साथ ही सूकून मिलता
है....मैं इस प्यार के भरोसे अपना पूरा जीवन अकेले काट सकती हूं... ये बात अलग है
इस बार उसके साथ मैने वो पल बिताए जो हो सकता है बाकियों के लिए मायने ना रखते हो
लेकिन मेरे लिए तो जीने का ज़रिया है....और
शायद यही मेरी गलती भी है मैने ही उसको भगवान बना रखा है....
काजल – बिल्कुल सही बात तूने ही उसके भाव बढ़ा रखे है पूछ उसको ना उसने
तुझे ऐसे क्यों बोला कोई बात है तो बताए.....
शनाया – हां यार ये तो मैं जान कर रहूंगी ... मैं दोस्त हूं उसकी, काम वाली
नहीं कि जब मन आय़ा सर्विस ले ली और जब मन आया घर से निकाल दिया....चल मैं अब फोन
रखती हूं और जरा उसको मैसेज भेजती हूं बाय
काजल – बाय अपना ध्यान रखना
शनाया फोन रखते ही अपना whatsapp ऑन करती है और आडियों रिकार्ड करती है.. शनाया
बोलती है... तुमने कितनी आसानी से बोल दिया ना कि तुम अब मुझसे ज्यादा बात नहीं कर
पाओगे....मैं कौन हूं तुम्हारे लिए क्या मायने रखती हूं....मुझे तो लगता है मैं
तुम्हारी दोस्त भी नहीं हूं बाकी तो बड़ी दूर की बात है... अगर दोस्त भी होती तो
तुम मुझे वो वजह बताते ना कि अपना फरमान सुनाते....मेरी क्या गलती है अरनव ये कि
मैने तुम्हें depression से बाहर आने में मदद की
मेरी गलती ये है कि मैं हर हाल में तुम्हारे साथ खड़ी होती थी.. मेरी गलती
ये है कि मैने हमेशा तुम्हें ये आइडिया दिया कि नायरा को तुम कैसे खुश रख सकते हो
.... मैने तुम्हे हर हाल में सम्हाला
सिर्फ इसलिए कि मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं ... मेरा प्यार हमेशा
तुम्हारे लिए रहेगा तुम मेरे साथ रहो या ना रहो मैं किसी के साथ रहूं या ना रहूं
लेकिन इस प्यार को कोई भी कभी भी खत्म नहीं कर सकता मेरी चाहत तुम्हें पान कि कभी
नहीं थी बस इतनी सी उम्मीद की शायद कभी जिंदगी के किसी पड़ाव पर तुम्हें भी मुझसे
प्यार हो जाएगा और ना भी हुआ तो कोई बात नहीं हम दोस्त तो है ही ना तुम मेरे साथ रहो ना रहों हमेशा खुश रहो.... ये
मेरी गलती थी.. शनाया आडियों रिकार्ड करते करते रोए जा रही थी...और बोले जा रही थी
बताओ अरनव मैं खुद को कैसे सम्हालूं..
मैने तुम्हें सम्हाला ना हर हाल में सम्हाला.. क्या तुम्हें नहीं लगता है कि
तुम्हें मेरे हर सवाल का जवाब देना चाहिए....मुझे सम्हालना चाहिए... प्यार दोस्ती
सब एक तरफ एक इंसान होने की वजह से ही.. तुम्हें मुझे बताना चाहिए....अरनव मुझे
मेरा जवाब चाहिए और हर हाल में चाहिए... शनाया की सिसकिया रूकने का नाम नहीं ले रही थी.. आडियो भेजने के बाद शनाया तेज
तेज रोने लगी और अपना सर टेबल पर झुका कर आंखे बंद कर ली....
TO BE CONITUNED
2 comments:
Shnaya ko apne aap ko samhalna hi padhega....
Waise itni achi ladki ko is gadhe se pyar hona tha
SHANaya is very strong and self made girl so dnt worry about her pyar ka kya hai insaan dekh kar nahi hota bus ho jata hai and any thing in this world is not important more then self respect which is shanaya have 😎😎
Post a Comment