Saturday, 2 June 2012

तूलिका

तूलिका इस नाम का अर्थ है कैनवास पेटिंग ब्रश वो ब्रश जो चित्रकार के सपनो में रंग में भरता है उसकी कल्पनाओं को कैनवास पर उतारता है ... जीवन की कई गूढ़ बातों को बड़े ही आसानी से तूलिका अपने रंगो के जरिए बता देती है .. शायद यही सोच कर मेरी मां ने मेरा नाम तूलिका रखा था..... स्कूल में मुझे लोग कूची तो कभी ब्रश कह कर चिढ़ाते मुझे बुत गुस्सा आता था ..... एक दिन मैने अपनी मां से पूछा आपने मेरा नाम तूलिका क्यों रखा ये नाम एक दम खराब है लोग मुझे चिढ़ाते है..... तो मेरी मां ने कहा- मैने कई सपने देखे थे जिनको मैं पूरा ना कर सकी और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच वो सपने कहीं खो गए.. फिर तुम मेरी जिंदगी में आयी मेरे सपने फिर से जिंदा हो गए मैं चाहती हूं कि तुम मेरे सपनों में रंग भरो उनको एक आकार दो..... इसलिए मैने तुम्हारा नाम तूलिका रखा..... शायद मां की ये बात एख दम सच थी आज मैं भी एक मां हूं और समझ सकती हूं कि जब अपना बच्चा होता है तो मां का जन्म एक बार फिर से होता है वो फिर से सपने देखने लगती है .. लेकिन क्या तूलिका ने अपनी मां के सपनो में रंग भरा..... मेरा ये ब्लॉग मेरी कुछ कही अनकही बातो से आपको रूबरू कराएगा .. साथ ही समाज और मीडिया जगत के कुछ ऐसी सच्चाईयों से आपको रूबरू कराएगी जो तूलिका के सफर के दौरान कभी उसका साथ दिए तो कभी उसके हौसले को और बढ़ाए.......

2 comments:

Unknown said...

Grt TULIKA goog going

tulika singh said...

Thanks pankaj