माया और राहुल एक साथ बिना कुछ बोले आगे बढ़े जा रहे थे... जो माया हमेशा
अकड़ कर चलती थी..आज उसकी body language एक दम अलग थी...
नज़रे नीची करके दुपट्टे को सम्हालते हुए चल रही थी और राहुल तो ऐसे चल रहा
था
कि उसके बगल में कोई है ही नहीं...उसको कोई माया के साथ ना देख ले...पीहूं
दूर से दोनो को देख रही थी...उनको देख कर हल्का सा मुस्करायी और शॉप के
अंदर आ गई...
उधर राहुल औऱ माया रेस्तरां में दाखिल होते है....रेस्तरां में अंदर की तरफ
एक छोटा सा हॉल और था...
राहुल ने सीधे उसी तरफ का रूख किया शायद वो चाहता ही नहीं था कि माया को
उसके साथ कोई देखे... या फिर वो माया को लेकर protective हो रहा था.. क्योंकि
छोटे शहरों में एक लड़का और लड़की का अकेले रेस्तरां भी जाना अच्छा नहीं माना जाता
था...माया राहुल की हरकतों को देखकर यहीं सोचती जा रही थी...
राहुल ने बड़े ही
प्यार से माया के लिए कुर्सी को खींचा..औऱ उसकों बैठने के लिए बोला.. माया के मन में
तो आज लड़्डू फूट रह थे... उसको लग रहा था... बस आज ये पल यही रूक जाएं .. वो औऱ
उसका राहुल बीच में कोई नहीं..... माया भी धीमी सी मुस्कान के साथ बैठ गयी.. माया की धड़कने तेज हो रही थी.. उसको लगा क्या राहुल माया के बगल में बैठने वाला है... ऐसा हुआ तो मैं क्या करूंगी लेकिन thankfully ऐसा कुछ नहीं हुआ राहुल माया के सामने वाली चेयर पर बैठ गया और वेटर को बुलाया
राहुल- सुन भई प्लेन दोसा मिलेगा क्या इस वक्त
वेटर – जी हां
राहुल – माया तुम्हारे लिए क्या मंगाऊ
माया- मैं भी यहीं खा लूंगी
राहुल – ok done राहुल ने वेटर को एक दोसा लाने का ऑर्डर देते
हुए बोला
आप पहले एक ले आओं फिर हम कुछ ऑडर करेंगे...
वेटर – ok sir
वेटर के जाते ही.. राहुल माया की तरफ रूख करता है... और पूछता है कैसी हो
माया ..
माया- बस राहुल सब एक दम बढ़िया
राहुल – तुम्हारा प्ले था ना कल कैसा हुआ
माया- तुम्हें कैसे पता.. मैने तो तुम्हें बताया नहीं था
राहुल – तुम्हारे पैर की चोट कैसी है
माया राहुल के इस सवाल को सुनकर ठिठक सी गयी थी
माया- तुम्हें कैसे पता मुझे चोट लगी है
राहुल – यार मैं कुछ बोलता नहीं अपने काम में बीजी रहता हूं पर इसका मतलब
ये बिल्कुल नहीं की मैं कुछ जानता नहीं... रूम पर तेरे जो दोस्त है उन्हीं से पता
चला...
माया- thank you इतना concern
दिखाने के लिए...
माया का thank you भी
आज राहुल के जैसा ही बेरूखा सा था...उसको समझ ही
नहीं आ रहा था कि क्या बोले.. माया के अंदर हलचल तेज हो रही थी... मन ही मन
सोचने लगी वो.... अच्छा तो इसलिए मुझे लाया है ये यहां he must be feel bad for me ... या फिर आज propose करेगा....माया राहुल की शक्ल देख रही थी...औऱ राहुल अपने
मोबाइल में लगा हुआ था...माया का दिल हुआ आज राहुल से पूछ ही ले कि तुम मुझसे प्यार
करते हो...या नहीं...माया राहुल के सामने एक दम comfortable नहीं थी... उसको लग रहा
था... कब दोसा आए वो खाएं औऱ चली जाएं..माया मन ही मन बोले जा रही थी... लड़कियां
इसी को date बोलती है...कितना boring
होता है... ऐसे date
पर जाने से तो लाख गुना अच्छी मेरी मंडली है
जिसके साथ मैं फन करती हूं...माया के ख्यालों पर रोक लगाते हुए राहुल ने बीच में
बोला ... औऱ तुम्हारें घर में कौन कौन है...
माया- बस 3 भाई मां पापा और मैं
राहुल – ग्रेट तुमने आगे क्या सोचा है कॉलेज के बाद क्या करोगी...
माया- अभी तक सोचा नहीं बस इतना पता है मुझे metro cities में जाना है वहीं ज़ॉब
करनी है...
वेटर दोसा लेकर आ गया... उसने जैसे ही प्लेट टेबल पर रखी माया के चेहरे पर
अजीब से भाव आ गए...उसने वेटर को देखा औऱ बोला भइया पेपर दोसा नहीं प्लेन दोसा
मांगा था ये क्या है..
वेटर – मैम सर यहीं खाते है इसी को प्लेन दोसा बोलते है...
माया – ok तुम जाओं
राहुल – माया की शक्ल देखता ही रह गया.. और हंसते हुए बोला...क्यों तुम्हें
पेपर दोसा पसंद नहीं है...ये देखों इसको उठाओं और दूरबीन की तरह आखों पर लगाओ
सामने वाला काफी पास दिखता है.... इतना कहकर राहुल पेपर दोसे के रोल को अपनी आखों
के पास ले जाकर माया को देखने लगा... माया की नजरें राहुल से टकरायी...वो उस पल
में भी राहुल की नजरे पढ़ लेना चाहती थी... क्या यही प्यार है...राहुल ने माया का
हाथ पकड़ा और बोला अब तुम इसको उठाओं और देखो इससे मैं कैसा दिख रहा हूं... माया
सुनकर हंसने लगी..
माया भी दोसे के रोल से राहुल को देखने लगी और राहुल भी हंसने लगा...माया
औऱ राहुल की हरकते वहां बैठे दो couple देखकर मुस्कुराने
लगे...माया की नज़र जैसे ही उन पर पड़ी उसने दोसे को प्लेट पर रख दिया... औऱ राहुल
की तरफ प्लेट कर दिया और बोला तुम खाओं राहुल...तुम्हें भूख लगी होगी.....
राहुल – क्यों तू नहीं खाएंगी.. तुझे पंसद नहीं है...
माया- पंसद है लेकिन I love spicy
राहुल – अच्छा तभी तू इतनी तीखी है...कह कर राहुल धीरे हंस दिया
माया- अच्छा तुमसे तो कभी मैने कुछ बोला ही नहीं तीखा फिर तुम्हें कैसे पता
राहुल – जिनके तू दिन भर मजे लेती रहती है वो मेरे ही हॉस्टल में रहते
है...
माया राहुल की बात सुनकर हंसने लगी...
राहुल ने वेटर को आवाज दी
वेटर- जी सर
राहुल – मैम को ये पंसद नहीं आया तुम उनके लिए मसाला पापड़ लाओ with
extra मिर्ची
वेटर – ओके सर
माया – अरे तुमने क्यों ऑडर किया.. मुझे भूख नहीं है.. मैं तो बस तुम्हें company
आयी हूं ..
राहुल – जानता हूं इसिलिए मसाला पापड़ मंगाया है मैने एक दम तेरी तरह
तीखा... कह कर राहुल हंसने लगा....
माया को अब भी समझ नहीं आ रहा था... कि राहुल से वो पूछे या ना पूछें पता
नहीं राहुल उसके बारे में क्या सोचेगा..
वेटर मसाला पापड़ लेकर आया साथ में एक कोटरी हरी मिर्च भी ... माया ने वेटर
को घूर कर देखा....और बोल अब क्या मैं इतनी मिर्ची खाउंगी....
राहुल माया की बात सुनकर हंसने लगा... औऱ वेटर को जाने बोला...अगर तेरा दिल
आ गया मिर्ची पर तो उसको फिर से लाना पड़ता माफ कर दे उसे.. अब खा ले यार ..तू
खाएगी तो मैं भी खाउंगा...
माया राहुल की बात सुनकर हवा में उड़ने लगी थी... माया ने पापड़ का प्लेट
भी राहुल की तरफ कर दिया तुम टेस्ट तो कर लो इसको .. राहुल ने माया को देखा और
दोसे की पहली बाइट उसने माया को offer कर दी...
माया राहुल के इस अंदाज को देख कर एक दम हैरान थी...वो चाहती थी... ये पल
यहीं रूक जाएं.... माया इस एक पल में हजारों पल जीना चाहती थी...पता नहीं राहुल के
इस gesture को प्यार कहते है या फिर कुछ औऱ लेकिन माया के लिए तो यहीं प्यार
था....माया अब राहुल से कुछ नहीं पूछना चाहती थी...वो मन ही मन खुश थी... माया
राहुल लंच करके बाहर आ गए...
राहुल- माया अब मैं चलू अपना ध्यान रखना मुझे कुछ जरूरी काम है...
माया- ओके राहुल thanks for the masala papad
राहुल ने हल्की सी मुस्कान के साथ माया को bye बोला और आगे बढ़ गया....
माया पीहूं के पास जाने के लिए आगे
बढ़ गयी...
Location -Photostat
shop
माया जैसे ही शॉप के अंदर दाखिल हुई..पीहूं पीहूं बोलकर चिल्लने
लगी...पीहूं नरेंद्र के साथ बैठकर चैट कर रही थी... माया ने नरेंद्र को देखा और
बोलने लगी...
माया- तुम्हारें पास कोई काम नहीं है ना जब तक देखों तब तफरी.. हद
है...अच्छा सुना ना नरेंद्र मुझे तुमसे कुछ पूंछना है ...
नरेंद्र माया की बात सुनकर हंसने लगा... खुद तो DATE से आ रही है... और मुझे ज्ञान दे रही है...
अच्छा बता क्या पूछना है...
माया- अगर तूने सहीं सही बता दिया तो तुझे एक चॉकलेट और नहीं बता पाया तो
तू मुझे 5 चॉकलेट देगा.. बोल मंजूर...
नरेंद्र ने माया को घूरा और बोलने लगा..तू डेट पर गयी थी या मुझे परेशान
करने का नया तरीका खोजने..
माया- मैने जो पूछा है वो बता..
नरेंद्र- अच्छा चल पूछ ले मेरी मां
माया- तेरे सर में कितने बाल है..
नरेंद्र- झूठा गुस्सा दिखाते हुए.. मुझे पता था तू कुछ ऐसा ही बोलने वाली
है ...
क्या हा डेट पर ये बता सवाल जवाब तो हम करते रहेंगे
पीहूं भी माया के कान के पास आयी
और धीरे से बोली क्या बात है आज राहुल ने बोल दिया क्या पीहूं की बात सुनकर माया
शरमा गयी लेकिन अगले ही पल इशारें से पीहूं की बात को नकार दिया..
नरेंद्र- बता ना माया कैसी रही डेट
माया- अच्छा पहले तू बता मेरे सवाल का जवाब
नरेंद्र- अच्छा कल मैं अपने बाल कटवा दूंगा तुम गिन लेना
माया- छीं छीं छीं तुम कितने cheap हो
नरेंद्र हंसने लगा.. और बोला तू मुझसे 5 चॉकलेट ले लेना पर ऐसे ही हंसती
रहा कर तेरा उदास चेहरा अच्छा नहीं लगता..........माया नरेंद्र की बात सुनकर हंसने
लगी... पीहूं के साथ बाहर आ गई...
पीहूं – बताएगी.. वहां क्या हुआ
माया- (उछलते कुदते हुए ) हां बताउंगी लेकिन पहले कॉलेज के अंदर चलो मुझे
तेज तेज कुछ बोलना है....और अच्छी बात ये है कि आज कॉलेज के अंदर कोई नहीं होगा
सिर्फ हॉस्टल की लड़कियां ही होंगी.. चल अंदर जल्दी मुझे फिर वापस भी जाना है...
कल प्ले के चक्कर में मैं कोचिंग नहीं गई थी... लेकिन आज से रेगुलर जाना है....
माया पीहूं का हाथ खींच कर बोलते हुए कॉलेज के अंदर दाखिल हो गई...माया झूम झूम कर
कूद कूद कर पीहूं के समाने नाचने लगी...
पीहूं – माया क्या हुआ है बता ना उसने तुझे प्रपोज़ किया क्या बोल ना उसने
तुझसे अपने दिल की बात कह क्या
माया- एक दम से रूक गई और अपने आपको normal करते हुए पीहूं से बोला
ऐसा कुछ भी नहीं है पीहूं ना उसने मुझसे अपने दिलकी बात कही... ना मेरे दिल की बात
सुनी...लेकिन फिर भी मैं आज बहुत खुश हूं...आज का दिन मैं कभी नहीं भूलूंगी...
माया कहकर मुस्कुराने लगी
पीहूं – ok फिर हुआ क्या बताएगी.. पीहूं के सवाल पर माया ने एक एक
बात उसको बता दी.. फिर बोला मुझे सबसे अच्छा क्या लगा जानती हूं.. पीहूं
पीहूं- बता क्या
माया- उसने पीछे से मेरी खबर रखी.. मेरे साथ इतना टाइम spend
किया.. मुझे कोई फर्क
नहीं पड़ता कि वो मुझसे प्यार करें या ना करें... actually मैने आज सोचा मुझे राहुल
से प्यार व्यार होता ही नहीं.. अगर मुझे पता होता कि उसकी gf है... मुझे राहुल से
प्यार ही नहीं होता अगर वो मुझे as a friend treat करता जैसे बाकी सब करते है.... पीहूं मुझे उससे प्यार होता ही नहीं अगर वो आधी अधूरी
बाते नहीं करता... मुझे उससे प्यार होता ही नहीं अगर वो सबके जैसा मस्तीखोर होता
...मुझे उससे प्यार होता ही नहीं अगर वो मुझसे आराम से बाते करता.. माया बिना रूके
बोले जा रही थी.... और उसके चेहरे की हंसी...धीरे धीरे गायब हो गयी थी और आखों में
आंसू भर गए थे.... माया अब भी नहीं रूकी थी...
वो बोलती गई BOSS अब तो प्यार हो गया है
और ये मेरा पहला प्यार है ये बात अलग है कि अब तक एकतरफा है... लेकिन प्यार तो
प्यार होता है...अपने पहले प्यार को मैं सिर्फ इसलिए बिलकुल नहीं भूल सकती कि वो
मुझसे प्यार नहीं करता... प्यार तो प्रदीप भी तुमसे करता है फिर भी तुम दुखी हो
जाती हो... मेरे प्यार के साथ तो ऐसी कोई condition ही नहीं है... जो भी
करना है मुझे करना है...so I m chill now…..
पीहूं माया की बात सुने जा रही थी और माया के चेहरे को पढ़े जा रही
थी...माया का चेहरा एक दम शांत हो गया था.. आंखों से आसूं गिरना बंद हो गए थे..
उसके चेहरे पर एक इत्मिनान था...
माया- पीहूं अब मैं कोशिश करूंगी की मैं राहुल को फोन ना करू ना तंग करूं...
उसको जब लगेगा तो वो खुद बात कर लेगा... मुझे अब खुद पर फोकस करना है....मुझे
पहले अपने प्यार के काबिल बनना है.. look at him वो life
को लेकर कितना सीरियस है अपने पैरों पर खड़ा
है...और एक मैं हूं सिर्फ तफरी करती रहती हूं... उसको मुझसे प्यार कैसे होगा..
पहले मैं इस काबिल तो बनूं...
माया की बाते पीहूं बड़े ध्यान से सुन रही थी...आज माया के चेहरे पर एक अलग
ही विश्वास था... पीहूं ने माया को इतना progressive mood
में कभी नहीं देखा था....
माया- तुम मुझे ऐसे क्यों घूर रही हो.. मैने कुछ गलत बोला है क्या
पीहूं- नहीं बस देख रही हूं राहुल ने ऐसा क्या कर दिया तेरे साथ कि तू एक
दम से बदल गयी ..
माया पीहूं की बात सुनकर हंसने लगी.... नहीं यार ऐसा कुछ नहीं है.... मैं बस
किसी का भी प्यार भीख में नहीं चाहती..
मैं इस काबिल बन जाना चाहती हूं कि...वो खुद मेरे पास आएगा वैसे भी किसी ने कहा
है....
प्यार करते हो जिसे मुक्त कर दो उसे
प्यार को तोलने की तराजू यहीं
प्यार को तोलने की तराजू यहीं
मोहब्बत
का मारा चला आएगा
ना आए तो समझो तुम्हारा नहीं.......
to be continued
3 comments:
Maya ki maya aprampaar
True...
Post a Comment