Friday, 8 December 2017

अधूरी कहानी , episode -19

सूरज की पहली किरण जैसी ही शनाया के चेहरे पर पड़ती है वो अंगड़ाई लेते हुए अपनी आंखें खोलती है....दोनो हाथों से अपनी आखों को प्यार से सहलाती है... अरनव का ख्याल आते ही उसके चेहरे पर एक भीनी सी मुस्कान दौड़ जाती है... लेकिन अगले ही पल कल जो अयान ने उसके साथ किया था वो सोच कर उसके चेहरे की रंगत उड़ जाती है....अचानक उसको ख्याल आता है पता तो करूं ये अयान गया कि नहीं दिल्ली छोड़ कर....अगर मेरे साथ फिर से कोई गेम प्लान करेगा तो मैं इस बार उसको नहीं छोड़ूंगी... 

शनाया फटाफट मोबाइल उठाती है और रीया को मैसेज करके ऑफिस की डिटेल मांगती है कल उसके जाने के बाद क्या क्या हुआ ऑफिस में....रीया को मैसेज करने के बाद शनाया अपना फेसबुक ओपन करती है....अरनव का सॉंग सेव आइटम में खोजने लगती है वहां उसको अरनव का पोस्ट नहीं मिलता...अरनव की प्रोफाइल पर जाकर उस पोस्ट को SEARCH करती है लेकिन वहां भी उसको वो गाने वाला पोस्ट नहीं मिलता.. शनाया एक दम से उठ कर बैठ जाती है.. और बार बार उस पोस्ट को खोजने लगती है.... उसको समझ नहीं आता कि इतना अच्छा सॉंग अरनव ने डीलीट क्यों किया.... पक्का मैने बोल दिया था कि मेरे लिए ही गाया है ना इसीलिए डिलीट कर दिया होगा.. ऐसे कैसे हो सकता है कि मैं उसके किसी काम से उसको और प्यार करने लगू.... हद है ऐसे भला कोई करता है.. 

शनाया अरनव को सुबह सुबह मैसेज कर देती है....ना कोई  good morning  ना कोई  how r u सीधा सवाल तुमने अपना गाना क्यों डिलीट किया क्या हुआ....  all well  ना

शनाया का मैसेज अरनव देख लेता है लेकिन कोई जवाब नहीं....

शनाया फिर से मैसेज करती है...हद है कुछ पूछा है मैने बोलोगे अब अरनव फिर से मैसेज देखता है लेकिन कोई जवाब नहीं

शनाया को गुस्सा आ जाता है...और पूरी स्पीड में मैसेज टाइप करना शुरु कर देती है

 Simple si ek baat puchi tho tumse answer na diya gaya waise bhi ek baar ko ans de doge tho tumhara khajana nahi  lut jayega….na malum khud ko kya samjhte ho..nahi batana mat batao waise mujhe pata hai tumhe bardasht tho hua na hoga  ki tumhare kise stuff ko mai apna kaise maan sakti hu aur khush kaise ho sakti hu….seriously tum gadhe  ho

अरनव ये मैसेज भी पढ़ता है और कोई reply  नहीं करता है

शनाया एक दम से गुस्से में लाल हो जाती है... और अरनव को फोन लगा देती है... रिंग जाती रहती है लेकिन अरनव फोन  पिक नहीं करता... शनाया फिर से फोन लगाती है.... अरनव इस बार भी शनाया का फोन नहीं पिक करता.. शनाया अरनव को फिर से मैसेज करती है... कितने अजीब हो तुम, नहीं बात करनी तो साफ साफ बता दो इतना ड्रामा करने का क्या जरूरत है..मेरा फोन पिक करों... शनाया मैसेज करते ही इतना भी इंतजार नहीं करती कि वो मैसेज अरनव ने पढ़ा भी या नहीं और फोन लगा देती है ...

शनाया – हैलो
अरनव – हां बोलो क्या काम है

शनाया मन ही मन सोचने लगती है इसको क्या हो गया है इतना फॉर्मल सा बन कर क्यों बोल रहा है

शनाया – कुछ नहीं तुम सीधा मुद्दे पर आओ क्या हुआ है
अरनव – कुछ नहीं
शनाया- पक्का
अरनव – हां यार मैं काम पर आया हूं
शनाया- अच्छा सुबह के 9 बजे ही तुम ऑफिस पहुंच गए
अरनव – हां कुछ काम था
शनाया – कल कब फ्री हुए पार्टी से
अरनव –  रात के 12 बजे
शनाया – और आज इतनी सुबह सुबह ऑफिस..., सही जा रहे हो

शनाया मन ही मन बोलती है.. फिर से झूठ बोल रहा कुछ तो गड़बड़ है

अरनव – बोला ना कुछ काम था
शनाया – अच्छा सब छोड़ो तुमने वो सॉंग क्यों डिलीट किया
अरनव – मैने नहीं किया
शनाया – अच्छा मैने कर दिया
अरनव – अरे कॉपीराइट का कुछ पंगा हुआ था फेसबुक ने खुद ही डिलीट कर दिया
शनाया – सही है, तुम कितना झूठ बोलते हो
अरनव – मैं क्यों झूठ बोलूंगा सच में फेसबुक ने हटा दिया है
शनाया – चलो अब तो वहीं मानना होगा जो तुम कह रहे हो...लेकिन सच में कल तुमने बहुत अच्छा गाया था....
अरनव – फीकी सी हंसी हंसते हुए...लोगो ने कहा था तो गा दिया
शनाया – पता है, टेंशन मत लो, मान लिया मैने तुमने मेरे लिए नहीं गाया था, अब खुश हो जाओं
अरनव – अच्छा चल मैं रखूं मुझे काम करना है
शनाया – हां रखो.. क्या बोलूं मैं.. एक बार में reply  कर दिया करों मुझे गुस्सा आ जाता है
अरनव – थोड़ा busy  था.... तेरा कैसा था दिन कल का
शनाया एक दम से ये सवाल सुनकर चुप हो जाती है... फिर थोड़ा सोच कर बोलती है
शनाया – मेरा एक दम मस्त जैसे हमेशा होता है....
अरनव - चल ठीक है मैं तुझे बाद में फोन करता हूं
शनाया – बाय

शनाया फोन  रखते ही बोलती है सब झूठ बोल रहा था उसकी आवाज़ से पहचान लेती हूं कि वो कब सच बोल रहा है कब झूठ पक्का कोई बात है.. जो मुझे नहीं पता है.....

उधर अरनव फोन रखते ही  खामोश निगाहों के साथ नायरा को देखने लगता है...
नायरा गुस्से में उठती है और बोलती है

नायरा- पता था मुझे  वो आपको जरूर फोन करेगी अब बताओं क्या कहना है....बोल दो मैं गलत हूं उसको भी यहीं लगता है आपने उसके लिए गाना गाया था....बेचारी सुबह सुबह फेसबुक पर आपके गाने खोज रही है.. कितना दिल दुखा होगा उसका है ना

अरनव – ऐसा कुछ नहीं है

नायरा – हंसते हुए सच में ऐसा कुछ नहीं है.. दरअसल आपके दिल में भी उसके लिए काफी कुछ है तभी तो, नहीं तो कोई लड़की इतने हक से मैसेज और फोन थोड़े ना करती.....वो तो अच्छा हुआ कि आप खुद सुबह सुबह यहां आ गए... और मुझे अब कुछ भी समझाने की जरूरत नहीं है... आप दोनो की बाते सुनकर मैं समझ चुकी हूं,  जो मुझे समझना है... आपने तो वादा किया था ना कि आप शनाया से अब बात नहीं करेंगे....क्या मुझे अपना मोबाइल आप देंगे

अरनव कुछ नहीं बोलता है और अपना मोबाइल नायरा के हाथों में दे देता है...

नायरा मोबाइल हाथ में लेते ही.. अरनव का whatsapp चेक करने लगती है शनाया की डीपी शनाया के साथ हुए उसके चैट सब पढ़ती है.. फिर यू ट्यूब ओपन करती है वहा भी शनाया ही शनाया नज़र आती है उसी के वीडियों दिखते है अचानक नायरा की नजर अरनव के वीडियों पर जाती है.... किसी वीडियो में वो डांस कर रहा होता है तो किसी वीडियो में puppy  को प्यार कर रहा होता है... नायरा जैसे जैसे वीडियो देखती जाती है उसके चेहरे पर एक साथ ढेर सारे भाव आने लगते है नायरा को देखकर लग रहा था कि वो इन सबको देख कर दुखी होने से ज्यादा गुस्सा हो रही थी.... और गुस्से में वो अरनव का मोबाइल उठाकर फेंक देती है औऱ तेज तेज बोलने लगती है

नायरा – जिधर देखो उधर शनाया फेसबुक पर शनाया यूट्यूब पर शनाया whatsapp  पर शनाया आपके दिल में शनाया आपकी ज़ुबान पर शनाया....शनाया शनाया शनाया पागल हो गयी हूं मैं इस लड़की की बाते सुनकर इसकी शक्ल देख कर और आपके लिए इसका प्यार देख कर

अरनव बीच में ही बोलता है मैं उससे प्यार नहीं करता

नायरा- किसको धोखा दे रहे है ,आप खुद को, मुझे या फिर उस शनाया को

अरनव – तुझे मेरी बात समझ नहीं आती तो मैं क्या  करूं वो सिर्फ मेरी दोस्त है वो ऐसी ही है पागल है उसको  खुद नहीं पता वो क्या बोलती है वो बहुत ज्यादा बिंदास है ओपन माइंडेड है.. वो सबके साथ ऐसे ही बाते करती है...

नायरा- ओह लगता है आपकी शनाया दिलफेक टाइप की औरत है जहां लड़का देखा नहीं शुरु हो गयी

अरनव  इतनी बड़ी बात सुनकर भी चुप रहता है और कुछ नहीं बोलता

नायरा- क्या हुआ बुरा लग गया आपको....उसको कुछ कहां तो

अरनव – नहीं

नायरा – सही है जो जैसा हो उसके लिए वैसा ही बोलना चाहिए....कह रही थी वो आपको बहुत प्यार करती है आपके बिना नहीं रह सकती... उसकी लाइफ में सबसे ज्यादा आप मायने रखते है
अरनव नायरा की बाते सुनकर एक दम से उसको देखने लगता है.. नायरा की बाते सुनकर अरनव को ऐसा लगा जैसे नायरा और शनाया की आपस में बाते हुयी है

अरनव मन ही मन सोचने लगता है शनाया ने सही कहा था एक बार नायरा की बात उससे करा देनी चाहिए थी...

नायरा गुस्से में ना जाने क्या क्या बोले जा रही थी.....उसे खुद होश नहीं था कि एक लड़की होकर दूसरी लड़की के लिए वो ऐसा कैसे बोल सकती है.. अरनव अपना फोन उठाता है और जोड़ने की कोशिश करता है किसी तरह फोन ऑन करता है और बाहर निकल आता है.. शनाया को मैसेज करता है

तेरी नायरा से कोई बात हुई है क्या

शनाया मैसेज पढ़ती है और लिखती है नहीं तुमने आज तक बात करायी ही नहीं और खुद से मैं क्यों उसको फोन करूंगी.... क्यों क्या हुआ है....

अरनव फिर मैसेज करता है क्या तू उससे अभी बात कर लेगी

शनाया जवाब देती है ओके बस मैं ड्राइव कर रही हूं गाड़ी पार्क  करके कॉल करती हूं

अरनव फोन लेकर अंदर जाता है.. और बोलता है तेरी शनाया से बात हुयी क्या

नायरा – वो भला मुझसे क्यों बात करने लगी वो तो आपकी जान है मैं तो उसकी दुश्मन हूं

अरनव चैन की सांस लेता है अच्छा तो ये फर्जी में बोल रही थी कि शनाया से इसकी बाते हुई है.....अरनव नायरा को समझाने की कोशिश करता है कि वो जो भी सोच रही है गलत है लेकिन उसकी सारी कोशिशे बेकार हो जाती है फिर वो थक कर पूछता है अब बता तू चाहती क्या है

नायरा- हर बार यहीं पूछते हो तो लो इस बार भी मैं बोल देती हूं  अपने यूट्यूब के सारे वीडियो को डिलीट कर दो जो आपने उस शनाया के कहने से बनाया है .... मुझे वो आपकी जिंदगी में कहीं नहीं दिखनी चाहिए...

अरनव –ठीक है तुम्हें इसी में खुशी मिलती है तो यही सही

नायरा – खुशी तो मुझे उस दिन होगी जिस दिन आपकी जिंदगी से ये शनाया नाम हमेशा के लिए मिट जाएगा...

अरनव  चुपचाप नायरा की शक्ल देखता है और बाय बोलकर वहां से निकल जाता है....गाड़ी तक जाते जाते अरनव वो सारे वीडियों डिलीट कर देता है....अरनव की खामोश निगाहे उसके दिल में चल रहे ज़जबात को बंया कर रहे थे.... शनाया से प्यार हो ना हो लेकिन ये वीडियो अरनव के लिए बेहद खास थे.....अरनव ने सब के सब वीडियो डीलीट कर दिए यूट्टूब से शनाया को भी हटा दिया....
इधर शनाया गाड़ी पार्क करके अरनव को कॉल करती है लेकिन अरनव उसका फोन पिक नहीं करता है

शनाया उसको मैसेज करती है क्या हुआ  कुछ बोलोगे करा दो मेरी बात नायरा  से, मैं अब फ्री हूं....देखना तुम, मुझसे बाते करके वो wow फील करेगी..... और सारी problem  खत्म हो जाएगी.. वैसे भी मैं यहीं चाहती हूं कि तुम दोनो के बीच सब अच्छा रहे तुम दोनो की लाइफ wow हो....ये मैं seriously बोल रही हूं बाकी मेरी बकवास बातों पर ध्यान मत देना.... ये बाते अब सिर्फ दिल को खुश करने के लिए है... सच तो यहीं है कि तुम और नायरा आज नहीं तो कल हमेशा के लिए एक हो जाओगे और तुम मेरे होते तो बहुत पहले मेरे हो चुके होते so  no issue

अरनव  शनाया का मैसेज पढ़ता है.. बिना किसी face expression  के फोन साइड में रख देता है जैसे इस वक्त उसको शनाया की बाते भी अच्छा ना लग रही थी....

शनाया को कोई भी reply  नहीं मिलता तो कॉल कर देती है
शनाया – हैलो
अरनव – हा बोलो
शनाया – क्या हुआ
अरनव – कुछ नहीं
शनाया – तुमने मेरी बात नहीं करायी नायरा से
अरनव – नहीं कोई बात नहीं सब ठीक है
शनाया – तुम्हें अगर मेरा मैसेज करना अच्छा नही लगता तो बता देना प्लीज मैं तुम्हें परेशान करने के लिए मैसेज नहीं करती हूं
अरनव – नहीं ऐसी कोई बात नहीं है
शनाया – पक्का
अरनव – हां चल मैं रखता हूं

शनाया फोन रखते ही सोचने लगती है पहली बार जब बात की थी तब तो ये ऑफिस में था फिर अभी नायरा कहां से आ गयी और आ गयी तो कार ड्राइव क्यों कर रहा था क्या दोनो साथ  में ही थे.. आज कुछ तो गलत हो रहा है सुबह से जो मुझे अभी तक नहीं पता है हे भगवान सब कुछ ठीक हो अरनव की लाइफ में

To be continued 

3 comments:

Mamta said...

Arnav chahta kya hain?
Samjh nhi aa raha h....
Khud bhi confuse hain aur dono ko bhi bich mein latka rakha hain

tulika singh said...

Hahahaha sahi kaha

Ocean said...

Nice... 👏