शनाया के आडियो
मैसेज अरनव सुनता है और उसके चेहरे पर कोई भी भाव नहीं आते जैसे शनाया का तो काम
ही है सिर्फ और सिर्फ उसको परेशान करना.... लेकिन आज शनाया को हर हाल में जवाब में
चाहिए था..हर हाल मतलब हर हाल में उसको
अभी तक नहीं समझ आया था अरनव ने उसके साथ ऐसा क्यों किया.... वो तो सिर्फ
अपनी दोस्ती निभा रही थी... और क्या किसी भी दोस्त को कोई ऐसे इतना गंदे से बोलता
है...उसको नहीं करनी थी या कोई परेशानी थी आराम से बोल देता देख यार तू समझ सकती
है...अब मैं ज्यादा बात नहीं कर पाउंगा पहले अपनी लाइफ की मुसीबत खत्म कर लूं फिर
तुझसे बात करता हूं... बस बात खत्म हो जानी थी... लेकिन इस तरह से इतने अकड़ के
साथ शनाया के लिए ये बहुत ही shocking था... अरनव की हरकतों से
लग रहा था.. जैसे शनाया नायरा और उसके बीच आ गयी थी... लेकिन सच तो ये है शनाया
सिर्फ अरनव की वजह से नायरा की बहुत इज्जत करती थी... जो भी हो वो अरनव का
प्यार है या होने वाली वाइफ है जो भी है
मुझसे बेहतर है तभी अरनव ने उसको पंसद किया है....वैसे भी नायरा की वजह से अगर वो ऐसा बोल रहा तो बता देता
मुझे....मैं खुद दूर चली जाती....क्योंकि नायरा की जगह दुनिया की कोई भी लड़की
होगी वो ऐसे ही react करेगी...क्योंकि नायरा को लगता है कि शनाया उसके रिलेशनशिप को सिर्फ और सिर्फ break
करने आयी है... कौन समझाए उस पागल लड़की को जो
इंसान उसका 16 साल पहले ना हो सका वो अब क्या होगा... और अगर मुझे यहीं सब करना
होता तो बहुत पहले कर सकती थी... लेकिन मैने पहले दिन से सिर्फ औऱ सिर्फ पूरी
इमानदारी से दोस्ती निभाई है... और अगर अपने दोस्त से लाइफ का पहला प्यार हो जाए तो इसमें मेरी गलती तो
बिल्कुल नहीं हो सकती... शनाया का मन दुखी हो गया था.. क्योंकि आज तक शनाया के
बारे में किसी ने ऐसा नहीं सोचा था...उसको अरनव के ये बोलने से ज्यादा अरनव ने ये
क्यों बोला होगा ये सोच कर मन बैठा जा रहा था.. लेकिन मुझे तो जवाब चाहिए.....आखिर
मेरी क्या गलती है.. शनाया अरनव को बार बार वहीं आडियों मैसेज भेजे जा रही थी...
लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया....शनाया धीरे धीरे टूट रही थी... उसने खुद को
किसी तरह सम्हाला... और घड़ी की तरफ नज़र दौड़ाई तो रात के 9 बज चुके थे... शनाया
भारी मन से अपना पर्स उठाती है और बिना किसी से कुछ बोले ऑफिस से निकलने लगती
है... तभी पीछे से रीया शनाया को आवाज देती है
रीया- मैम आप फ्री हो गयी
शनाया – एक दम भारी सी आवाज़ में बोलती है हां बोलो
रीया शनाया की शक्ल देखे जा रही थी....आखें लाल चेहरा सूजा हुआ बाल बिखरे
हुए....ऐसा लग रहा था कि पिछले 5 घंटे से शनाया सिर्फ औऱ सिर्फ रो ही रही थी....
रीया – मैम आपकी टिकट हो गयी है मुंबई की
शनाया – कब की है..
रीया – मैम एक दिन बाद की....
शनाया – ओके
शनाया रीया को बाय करके ऑफिस से
चली जाती है.....
घर पहुंचते ही शनाया के ख्याल में सिर्फ एक बात आती है अरनव ज्यादा rude
इंसान है....वो थोड़ा
सबसे अलग था लेकिन इतना ज्यादा अलग होगा इसका इल्म तो मुझे आज हुआ है... खैर जवाब
तो मैं लेकर रहूंगी....कल बात करती हूं उससे और उसको ये पता नहीं अब good
रहा भी की नहीं बता दूंगी की मैं मुंबई आ रही
हूं...
शनाया बिना ड्रेस चेंज किए ही बिस्तर पर निढाल हो कर सो जाती है... दिल में
इतना दर्द था कि.. बंद आखों से भी आंसू ही गिर रहे थे....
NEXT DAY 7.30 PM
शनाया ऑफिस से फ्री हो कर घर आ जाती है उसको पैंकिग भी करनी थी.... कल शाम
की फ्लाइट थी उसकी...
घऱ आते ही शनाया सबसे पहले अरनव को मैसेज करती है...
Shanaya – hi ki haal ek good news hai
अरनव मैसेज देखता है... और लिखता है
अरनव – ha bolo tumhari vajah se humare bich bahut jhgde hue
now I CANT LOOSE NAYARA
शनाया अरनव का मैसेज देख कर REPLY टाइप करने लगती है लेकिन तब तक अरनव उसको ब्लॉक
कर देता है.... शनाया को समझ नहीं आता अचानक से ये क्या हुआ....उसका लास्ट सीन
दिखना बंद हो गया.. आज तक शनाया को किसी ने ब्लॉक नहीं किया था...तो मैडम को
अंदाजा नहीं था... ये क्या हो गया.... शनाया इससे पहले कुछ समझ पाती उसने काजल को
फोन लगा दिया...
शनाया – हाय
काजल – हां बोल कैसी है
शनाया – काजल ये ब्लॉक करने पर
कैसा दिखता है प्रोफाइल
काजल – डीपी गायब हो जाती है
शनाया – उस गधे का तो पहले से ही गायब है कितनी बार बोला एक डीपी लगा लो
ऐसा लगता है भूत से बाते कर रही हूं लेकिन आज तक नहीं लगाया तू कुछ औऱ बता
काजल – तू किसकी बात कर रही है
शनाया – अरनव की
काजल – देख उसका लास्ट सीन दिख रहा है
शनाया – नहीं
काजल – उसने तुझे ब्ल़ॉक कर दिया है
शनाया काजल की बात सुनकर एक दम हैरान हो जाती है और बोलती है
शनाया – काजल मैने क्या किया ऐसा जो उसने मुझे ब्लॉक कर दिया.....
काजल – कुछ नहीं तुम परेशान मत हो सब ठीक हो जाएगा
शनाया – नहीं काजल अब कुछ ठीक नहीं होगा...उससे मैने हर बार बोला था कि
मुझे बता कर जाना लेकिन ऐसे जाएगा ये मैने कभी सोचा भी नहीं था... and
how dare he to say I cant loose Nayara…. मुझे तो याद नहीं मैने मजाक में भी कभी कहा
हो....कि तुम सब छोड़ कर मेरे पास चले आओ....या सिर्फ मेरे बन कर रह जाओ.. या मेरे
भी बन जा.... by God मैने तो कभी कुछ
भी उम्मीद वाला प्यार किया ही नहीं काजल..... ये उसने गलत कर दिया उसको ऐसा नहीं
करना चाहिए था.... चल मैं रखती हूं....
काजल – अरे सुन तो....
शनाया काजल की बात सुने बिना फोन रख देती है.. औऱ पागलो की तरह अपने कमरे
की चीजे उठा उठाकर फेंकने लगती है.....अपने सर को ना जाने कितनी बार दिवार पर
मारती है.. शनाया बेहाल होकर निढाल हो कर नीचे बैठ जाती है...
Flash back out
(आपको याद होगा अधूरी कहानी के पहले एपिसोड में शनाया चीख
चीख कर रोती है)
शनाया की चीखे उसके सिसकने की आवाज इतनी ज्यादा होती है....कि बाहर वालो को
लगे जैसे कोई शनाया को मार रहा है.....
काजल लगातार शनाया को फोन लगाती है लेकिन शनाया उसका फोन पिक नहीं करती
है......शनाया अब तक नहीं समझ पायी थी... अरनव ने उसके साथ ऐसा क्यों किया... मैं
क्या कोई बाजारू औरत थी.. जिसके साथ इतने दिन सोने के बाद अचानक उसको याद आया कि
उसकी लाइफ में सिर्फ नायरा है और कोई नहीं मैने क्या उससे कहा कभी मुझे नायरा की
जगह दे दो.... मैने क्या कभी दोस्ती के मायने को गलत साबित किया.... तुम्हें लेकर
मेरे दिल में कोई ख्वाहिश नहीं थी सिर्फ तुम्हे खुश देखना चाहती थी... शायद यही
मेरी गलती थी.... मेरा प्यार करना मुझे इतना नीचे गिरा देगा मैने कभी नहीं सोचा था
वो भी वो प्यार जिस पर मैं गुरुर करती थी... वो प्यार जो मेरे लिए सिर्फ प्यार था
वो मेरे अहसास थे... जिसको कभी मैने अपनी कमजोरी बनने ही नहीं दी.....वो प्यार जो
मेरी ताकत था..... लेकिन आज सिर्फ उस एक अहसास की वजह से तुमने बजारू टाइप औरत बना
दिया अपनी होने वाली वाइफ की नज़र में....
अरनव तुमने गलत किया इस बार तुम अपने साथ
मेरा प्यार तो गया भाड़ में मेरा सम्मान लेकर चले गए जिसको हर हाल में मैने सम्हाल
कर रखा था... पूरी दुनिया में ये काम करने की हिम्मत किसी के पास नहीं थी और तुमसे
मुझे ये उम्मीद नहीं थी....तुमने वो कर दिया.... तुम्हें जवाब तो देना होगा.....
हर हाल में देना होगा... शनाया किसी तरह
खुद को सम्हालती है और अपना फोन लेने के लिए उठती है... शनाया फोन लेती है और बाहर
निकल जाती है.... बाहर आज बेहद ही तुफानी रात थी...तेज हवाएं और कड़कड़ाती बिजली
मानो आज शनाया के गम में पूरी कायनात दुखी थी और गुस्से में थी... शनाया की तकलीफ पल पल बढ़ती जा रही थी.... बाहर की
तुफानी रात देख शनाया वापस कमरे में आ जाती है... औऱ अपना फेसबुक ओपन करती
है....और पोस्ट डालती है
“ मैं कुछ ना कहती आपसे लेकिन आपने मेरे सम्मान पर चोट कर
दी बस यहीं मैं सम्हाल ना पायी “
शनाया फिर से पोस्ट डालती है उसको लगता है अरनव उसके पोस्ट जरूर
देखेगा....या शायद नहीं भी...
“मुझे आपने खामोश कर दिया कोई गिला नहीं लेकिन आप जब भी आंखें बंद करेंगे आपको सिर्फ मैं और
मेरे सवाल ही नज़र आएंगे.....”
शनाया के हाथ आज रूक ना रहे थे... शायद उसके पास अपना दर्द निकालने का
सिर्फ यहीं जरिया बचा था.... शनाया के अंदर दर्द से ज्यादा गुस्सा था....आज अगर
अरनव उसके सामने होता तो शायद वो उसको तब तक मारती जब तक उसके हाथ नहीं थक जाते
बार बार उसके ज़हन में सिर्फ यहा सावल आ
रहा था आखिर उसकी हिम्मत कैसे हुयी मेरे साथ ऐसा करने की
शनाया फिर से फेसबुक पर लिखती है....
“खैर मुखातिब तो मैं होउंगी एक दिन आपसे बस इंतजार है
मुझे खुद के काबिल बनने का
कभी कभी लगता है मेरे मासूम इश्क को को आप समझ ना सके या फिर अपनी दुनिया
को समझा ना सकें
हम वो शख्स ही नहीं जो ख्वाब में भी आपको तड़पता देख सके
फिर हम कैसे आपकी दुनियां को उजाड़ देते”
शनाया के सर पर लगे जख्म से खून
चेहरे पर आने लगता है... शनाया अपने हाथों
से जब आंसूं को पोछती है तो हाथ में लगे खून को देख कर उसको अहसास होता है उसने
खुद के साथ क्या कर दिया है.. शनाया किसी तरह उठती है और...खुद का चेहरा साफ करती
है....बैंडेज लगाती है..... और बिस्तर पर आकर
लेट जाती है... उसकी आंखों से नींद गायब हो चुकी थी.....
1 month later
शनाया विजक्राफ्ट का प्रोजेक्ट खत्म करने के बाद वहीं मुंबई मे ह स्टार network
join कर लेती है.... लेकिन आज भी शनाया अपने काम से
खाली हो कर... सिर्फ और सिर्फ इस इंतजार में रहती है... कि शायद अब अरनव उसको फोन
करेगा... यही सोचते सोचते शनाया अरनव को फेसबुक पर मैसेज कर देती है..
Hope all wel in ur life where ar e u how is nayra
shadi kab hai tumahari
अरनव शनाया का मैसेज देखता है और उसको मैसेंजर पर भी ब्लॉक कर देता है शनाया
अभी मैसेज कर ही होती है कि उसका मैसेज डिलीवर होना बंद कर देता है... शनाया फिर
से वहीं हरकत देख कर गुस्से में लाल पीली हो जाती है.... और...फेसबुक पर जाकर अरनव
को unfriend करे देती है फिर whatsapp पर आकर काजल को एक आडियों भेजती है
हाय GAB ओह सॉरी सॉरी तुम तो ये भी कहाने लायक नहीं हो
हैलो मिस्टर बेदी...तुमने बड़े अच्छे काम किए... और इतनी मेहनत की मुझे ब्लॉक करने
में... दो कदम तुम आगे बढ़े हो तो एक कदम मैं भी आगे बढ़ जाती हूं.... तुम्हे अपने
फेसबुक से हटा दिया है....और जिंदगी में
कभी कोई ऐसा मौका ना पड़े जब तुम मेरी आंखों के सामने पड़ो I
never ever forget ur bloody friendship… bye
शनाया ये आडियो काजल को भेजती है और बोलती है भेज दे उसको....भगवान बनने
में बड़ा मजा आ रहा ना.... भाड़ में जाए.... शनाया ने अपनी पूरी जिंदगी में पहली
बार अरनव को इतना rude मैसेज भेजा
था....ये मैसेज भी भेजना उसके लिए एक संघर्ष था....
.............................................................................................................................
एक दिन शनाया ऐसे ही फेसबुक पर अरनव की प्रोफाइल देख रही थी वहां उसके हंसते हुए मस्ती करते हुए दोस्तों
के साथ पिक्चर देख कर सोचती है by GOD मैं भी तो बस यहीं
चाहती थी शायद सिर्फ इतना सा ही लेकिन
शायद मेरी किस्मत में ये भी नहीं था.. कभी सपने में भी नहीं सोचा था जिस
रिश्ते को मैं इतना सहेज कर अपने दिल में रख रही थी... वहीं मेरे लिए जीवन भर का
दर्द बन कर रह जाएगा.... शनाया काजल की वाल पर जाकर फिर से एक पोस्ट डालती है और
इस उम्मीद से की इसे अरनव पढ़ेगा जरूर....
I
thought most of the time from 15-16
years but still i havnt any answer may be the reason is only i m wrong and
wrong and wrong..
whenever i saw ur attitude towards any one it
look wow too much sweet free casual and so many gestures which was I
never ever feel with me .I always think ki what’s the reason behind that now i
got the answer
i was even i m only the person who help anyone
beyond the limit i m only the person who can entertain people i m only the
person who care
like caretaker i was only the person who acted like a maid fir aise kise
ko koi apna friend bhi kyu banata so
called feelings tho dur ki baat hai..
I know u r reading me so plz do one favour and i think u can do it very easily always take me as like as u take me 15year before doesn’t matter Mai kuch bhi karu
plz mere pressure mai mat aana ki
i forced u through my post or any thing i m enjoying my status and i dnt want
to insulted Again atleast by you i wanna overcome so i did it and I assured u i
will never msg u or call u coz MY self respect
is more then any thing…
And u r not my destiny I tried lots and lots of time ki koi ek
relation rakhu whole life khud ko thoda sukun de saku, but aub lagta hai sub
mai akele hi sochu, akele hi karu, wahi better hai and now i m enjoying my pain
jo majne khud se khud ko diye hai. any way dil mai khyal aata hai ki kabhi
tumhe apna tinka bhar bhi bana kar dil ke saare dard baya kar du fir khyaal
aata hai tum mere maje le loge tho aur dard badh jayega so now onwards plz dnt
bother with any kind of msg waise jaise
aaj tak nahi hue
Best of luck dear, whatever its mine its always mine i wish always
ki tum humesha khush raho aur tumahri har wish puri ho. 💐and i will
always wait for u even after my life plz dnt judge me ki mai paglo waali baate
kar rahi hu ,🤣ur single msg
or call means a lot For me at least u respect me or care for me...
so ye ho tho hi karna otherwise mat karna kahi mai fir se galat fahmi ka shikar na ban
jau.
शनाया का दर्द अंदर ही अंदर
नासूर बनता जा रहा था.. उसको सिर्फ इस बात का दुख था कि अरनव का प्यार तो कभी मिला
नहीं लेकिन उसकी वजह से उसका सम्मान खत्म हो गया, खत्म हो गया सम्मान अपनी ही नज़र में... धीरे धीरे 5 महिने गुजर चुके थे....शनाया बाहर से देखने में तो एक
दम wow थी
उसको देख कर कोई कह ही नहीं सकता था.. वो अंदर से इतनी ज्यादा टूटी हुई
है.... उसको जानने वाले उसकी लाइफ से रश्क करते थे... सबको लगता था वो अपनी लाइफ
को बेखौफ होकर लीड कर रही है.. लेकिन
शनाया आज बी उसी वक्त पर अपने फोन को ऐसी देखती है जैसे अभी बज उठेगा और उसका अरनव
उससे बाते करेगा.. सारी गलतफहमियां दूर हो जाएगी.. नायरा उससे नफरत नहीं करेगी...
शनाया ऐसे किसी की नफरत बर्दाशत नहीं कर सकती थी.. जिससे वो थोड़ा ही सही प्यार
करती थी.. फिर नायरा तो उसके अरनव की थी...शनाया फेसबुक पर एक पोस्ट लिखती है....
Thak gayi hu mai aub intzaar karte karte
aub
bahut hua milnege hum jarur bas mouka mere marne ka hoga
dil ko
sukun hoga uas pal tho tum mujhe pyar se dekhoge
uas pal
tho tum mujhe samaan se dekhoge
uas pal
tho tum mujhe apne aagosh mai loge
jub sub
kuch hona hai aur ek baar hi hona hai
tho mout
ki tarikh se jayda mukammal din bhala koun sa hoga
tumhe na
jamane ka dar hoga na us baat ka khouf hoga kahi mai fir se tumahre piche na
pad jau
tum
aazad rahoge
aur
tumhare ek baar pyar ke ahasaas ko paane ke baad
mai bhi
sukun se khuda ke paas chali jaungi
mai kahti thi na ek baar mujh se mere banakr
milna
lagata hai wo khwab aub sirf mere marne ke baad pura
hoga
mai wo kamjor
shaksh tho bilkul nahi j apne jimedariyo ko chor mout ke aagosh mai chali jaau
lekin itna jarur hai har pal sirf yahi duaa
karti hu ki ye jivan jaldi se jaldi kat jaaye
ki mai tumhe mahsoos kar skau
tumahri nazaro mai apne liye pyar dekh saku
tumahri nazro mai apne liye samman dekh saku
mujhe is dard ke sath jina manjoor hai
lekin meri shakshiyat par jo tumne sawaal utha
diye
usko bhula pana mere bas mai nahi
badi uljhan hai dil jise kabhi sharto ke sath
pyar kiya nahi
aaj ussi ke liye khud ko sharto mai bandh diya
humne
kahir aaj tak sirf likhti hi tho aayi hu apni
adhuri daaataan
jante ho kyu kyunki mai isi dard ke sahare
zinda hu
kahire tumhara kya tum isko bhi padh kar
mera majak bna doge
jaise humesha banaya karte ho
bus isliye, isiliye mujhe apni mout ka intzaar
ha
i
tub tum mera majak bhi nahi bana paoge
tumhare chahre par sirf aur sirf mere liye
pyar hoga
Aa jarur jana meri tarikh par
agar kabhi dil mai ek pal ke liye hi sahi mere liye pyar aaya ho……
दिन बितता गया और शनाया अपने करियर में और आगे बढ़ती
गयी आज पूरे 9 महिने हो गए...थे शनाया को अरनव से बात किए हुए.. लेकिन जब भी अरनव
तकलीफ में होता शनाया बेचैन हो जाती है.. उसको हमेशा की तरह अहसास होने लगता है कि
आज कुछ तो उसकी लाइफ में गड़बड़ हो रहा है... लेकिन शनाया जब भी अपने कदम आगे
बढ़ाती तो उसको अपना दर्द याद आ जाता... वो हर दिन कोशिश करती है.. कि अरनव को
हमेशा के लिए भूल जाए... लेकिन इतना आसान होता को क्या बात होती... बस अरनव की तरह
ही उसका दिया हुआ दर्द भी शनाया के अंदर हर रोज बढ़ता जा रहा था... और एक दिन ऐसा
आया कि... एक अवार्ड फक्शन में शनाया और अरनव आमने सामने होते है....
अरनव को देख कर
एक बार तो शनाया का दिल कमजोर हो जाता है..लेकिन अपने आत्म सम्मान के साथ हुए
खिलवाड़ को याद करके वो...अजनबी बन जाती है.. वहीं अरनव शनाया को ऐसे देखता है
जैसे उसको उम्मीद थी कि हर बार की तरह शनाया उसके सामने आ कर खुशी से नाच
उठेगी....
शनाया की कंपनी को बेस्ट इंटरटेनर का एवार्ड मिलता
है.... शनाया स्टेज पर जाती है अवार्ड लेने शनाया की चाल शनाया के अंदाज को देखकर
कोई भी कह सकता था आज की शनाया full confident थी... स्टेज पर पहुंचते ही... शनाया को माइक दे
दी जाती है...
होस्ट सवाल करता है आज की लाइफ
में सबसे ज्यादा क्या जरूरी है प्यार या पैसा या फिर सम्मान
शनाया की नज़रे अरनव से टकराती
है और शनाया बोलना शुरु करती है
आपने एक साथ तीन सवाल कर दिए
है लेकिन मैं इसका जवाब अलग अलग देना चाहूंगी...
प्यार वो अहसास है जो उम्र के
किसी भी पड़ाव पर आपको किसी के भी साथ हो सकता है...ये खुदा का दिया हुआ सबसे
खूबसुरत तोहफा है.. इसके बिना दुनिया हो ही नहीं सकती....प्यार वो ताकत है जिसके
सहारे आप किसी भी मंजिल पर पहुंच सकते है... प्यार ही वो कमजोरी भी है जो अगर आपको
ना मिले तो पूरी जिंदगी इसी दर्द में गुजर जाता है.. जिंदगी में प्यार सिर्फ एक
बार होता है बार बार होने वाला प्यार प्यार नहीं जरूरत होता है अपना स्वार्थ होता
है या फिर दुनिया को दिखाने के लिए होता है और पहला प्यार तो इतना मासूम होता है
कि वो इन सब ख्यालों से ऊपर होता है...
अब रहा सवाल पैसे और सम्मान
का....पैसा आप कितना भी कमा लो लेकिन अगर शीशे के सामने आप खुद से नज़र ना मिला
पाओं तो वो पैसा किसी काम का नहीं है.. लेकिन पैसा फिर भी इतना जरूरी है.. कि
जिसके होने और ना होने से आपकी आपके दिल की हैसियत लोग तय कर देते है....
सबसे आखिर में सम्मान.... ये
एक ऐसा शब्द है....जो प्यार और पैसे से बढ़कर है....अगर आप जिसे प्यार करते है वो
आपका सम्मान नहीं करता आपके मजे लेता है... तो बिना वक्त गवांएं उससे दूर हो
जाइए....अपने सम्मान के लिए, अगर आपको जिंदगी भर दर्द में गुजारना हो तो भी कम है..
क्योंकि एक औरत होने के नाते मेरा सम्मान मेरा वजूद है और मैं ये हक किसी को नहीं
देती किसी को नहीं मतलब किसी को नहीं ये हक देती कि कोई मेरे सम्मान के साथ खेले...
अपने फायदे के लिए मुझे इस्तेमाल करें.... या अपनी कमजोरी के लिए मेरे सम्मान को
ढाल बनाएं...
अरनव शनाया की बाते सुने जा
रहा था और उसके चेहरे पर दर्द की लकीरे उभरती जा रही थी....
शनाया आगे बोलती है.... अगर
आपने अपने प्यार को भगवान का दर्जा दे रखा है और वही प्यार आपके अहसासो का मजाक
बनाएं आपके ऊपर अपनी हर कमजोरी का ठीकरा फोड़े बिना वक्त गंवाएं... उससे दूर हो
जाइए....और बस इसीलिए... आज मैं भी किसी को आजाद करती हूं अपने प्यार से नफरत तो
कभी किया नहीं लेकिन हर उस नाराज़गी से दूर करती हूं.... आज मैं भी किसी से भगवान
का दर्जा छीनती हूं... क्योंकि जिसे मेरे किसी भी
दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ता तो मुझे भी ऐसे प्यार की कोई जरूरत
नहीं....शनाया को ख्याल नहीं रहता कि वो क्या क्या बोले जा रही है... उसकी आवाज
में गुस्सा आसूं सब एक साथ झलक रह था.. पूरा हॉल शनाया को देखे जा रहा था.... आखिर
में शनाया बोलती है.. जाओं अरनव बेदी तुम्हारे लिए मेरा प्यार ही मुसीबत था ना
तुम्हारे जिंदगी में आए हुए हर तूफान की वजह मैं थी ना... आज से तुम आजाद ना कोई
सवाल ना कोई जवाब क्योंकि शनाया वो पहले
वाली शनाया बिल्कुल ना रही जो तुम्हारे लिए खुद को रोज मारती रहे क्योंकि अब शनाया
के अंदर दिल बचा ही नहीं....और एक औरत होने के नाते मेरे लिए प्यार पैसा से सबसे ऊपर
मेरा सम्मान है.. जिसे तुमने गिरा दिया GOOD BYE
6 comments:
Wow... superrrreb end... that's the attitude i loved in shanaya....even for everyone self respect is up n above to all... very beautiful write up....keep it up....best of luck for next series
Very nice✌��✌����������But I expected Arnav’s Reaction on this. Agar woh apology kart but Shahana ignore Karke jati tho Maza aata but anyways u r a very gud writer. Well done ��
Tx dear
Shanaya ke dil main jo uske liye pyar tha jis par arnav apna hak samjhta tha shanaya ne usse hi khtm kar diya ise badi saza arnav ke liye aur kya ho skati thi aap kise ko apni jagir maan lete hai bina ye soche ki wo insaan hai samman nahi
Wow!!!👌 Superb!!!👏
Well said...
Post a Comment