Thursday, 28 May 2020

ADHURI KAHANI PART 2, FINAL EPISODE


रात के 11 बज चुके थे शनाया और काजल की बाते खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी... इधर काजल के दिल में चल रहा था कि कब यहां से निकले और अरनव को शनाया का सच बता दे.. काजल, शनाया को भी अरनव का सच बताना चाहती थी.. लेकिन मौजूदा हालात में उसे ठीक नहीं लगा...काजल शनाया को बाय बोलकर रूम से बाहर निकलने लगती है और बोलती है तू तो आज बीच पर मस्ती करने वाली थी..केतन और अनय बोर हो रहे होंगे..
शनाया – तुझे लगता है वो बोर हो रहे होंगे, पार्टी आलरेडी चल रही है... मेरे भाई उनके दोस्त, अनय औऱ केतन दारू पार्टी कर रहे देख उधर शनाया WINDOW  का स्लाइडर हटा कर दिखाती है...
काजल- वाह सही है तेरा.. चल मैं भी जा रही हूं उनको बाय बोलूंगी और सो जाउंगी... सुबह मिलती हूं तुझसे
शनाया – बाय
काजल  बिना वक्त गवाएं अरनव को कॉल करती है...अरनव इतनी रात में काजल का फोन देखकर चौंक जाता है...
अरनव – हाय काजल सब ठीक है
काजल – कुछठीक नहीं है, मैं मुंबई आयी और तुम मिलने तक ना आए
अरनव – अरे मैं ऑफिस में फंसा था..सब ठीक है ना कल आउंगा मैं
काजल – ठीक, क्या बोलूं ठीक है भी  और नहीं भी...
अरनव – क्या हुआ, शनाया ठीक तो है ना क्या बोला उसने वो क्या सही में ये सगाई कर लेगी... उसका दिल क्या कह रहा है.. मैं आऊं या रहने दूं
काजल – उप्फ पागल हो तुम... एक काम करो मत आओ तुम्हारी इन्ही हरकतो की वजह से आज शनाया इतना बुरी फंसी हुयी है.. तुमने एकबार उसका साथ दिया होता तो ये मुसीबत नहीं होती... हमेशा बोलते थे ना उससे प्यार नहीं करते हो लेकिन दोस्त तो थी ना वो तुम्हारी..और जब उसे सबसे ज्यादा तुम्हारी जरूरत थी तुम छोड़ कर चले गए..
अरनव – क्या हुआ बताएगी... मैं अभी आऊं क्या
काजल – नहीं अभी मत आओ...ACTUALLY  ( काजल, अरनव को शनाया और अयान के बीच का सब कुछ बताती है और आगे क्या वो करने वाली है ये भी बताती है... ) अब तुम ये सुनकर खुश भी हो सकते हो की वो तुम्हारी ही है.. और दुखी भी हो सकते हो कि अकेले शनाया के ऊपर क्या क्या गुजरी और कल का दिन वो कैसे निकालेगी
अरनव – बहुत गहरी सांस लेता है और बोलता है.. एक बात बोलूं
काजल – बोलो
अरनव – शनाया सब कुछ मैनेज कर लेगी मुझे पता है लेकिन मैं उस अयान को नहीं छोड़ूंगा
काजल – तुम अयान की छोड़ो बस 8 बजे तक कल पहुंच जाना..क्योंकि उस पल वो सबसे ज्यादा तुम्हें खोजेगी और हां मैने उसको तुम्हारे बारे में कुछ नहीं बताया है..
अरनव – ओके, थैक्स यार तू नहीं होती तो
काजल – अबे बस कर अब, प्लीज कल अपना मन मत बदल देना नहीं तो इस बार शनाया भले कुछ ना बोले हम सब मिलकर तुम्हें जान से मार देंगे
अरनव – वो मान तो जाएगी ना
काजल – अब वो तो कल ही पता चलेगा....
NEXT DAY IN EVENING …
शनाया के सगाई की तैयारी  पूरी हो चुकी थी... सारे गेस्ट का आना शुरु हो चुका था... अयान अपने दोस्तो के साथ ड्रिंक किए जा रहा था... और दोस्तों के बीच अपनी शेखी बघारे जारहा था...ऐसे शो कर रहा था कि शनाया और वो एक दूसरे को कितना प्यार करते है..शनाया के पापा के पास अपने दोस्तो को लेकर जाता है और उनसे मिलाता है Guyz meet my FATHER IN LAW  THE FAMOUS  ब्रिगेडियर मिस्टर राजेश कुमार... इनके बहादूरी के किस्सो पर तो फिल्म भी बन चुकी है...
शनाया के पापा अयान के चेहरे की कमीना पंती को पढ़ते जा रहे थे और मन ही मन सोच रहे थे शनाया को मैने कहां फंसा दिया...एक बार को उनका दिल हुआ कि अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लाएं और इस अयान का कत्ल कर दे... लेकिन शनाया की बात याद आते ही वो खुद को नार्मल रखने की कोशिश करने लगते है...मेहमानों के आने का सिलसिला बढ़ने लगा था... और मीडिया के लिए खास विंग बनाए गए थे...जहां ढेर सारे कैमरे  शनाया का इंतजार कर रहे थे... अयान की इन सब पर नजर जाती है तो शनाया को फोन करता है और बोलता है मुझे नहीं पता था तुम मुंबई आकर इतनी बड़ी हस्ती बन चुकी हो कि सारी मीडिया तुम्हें कवरेज देने आयी है..
शनाया – बड़े प्यार से बोलती है अरे नहीं अयान वो मेरे सीइओ और कई सेलिब्रेटी को मैने वुलाया है इसलिए ये सब यहां आए है...
अयान – ओह, तुम कब आओगी, आओं ना अब मेरा सब्र टूट रहा है
शनाया – बस कुछ पल और चलो बाय
अयान, शनाया का फोन जैसे ही रखता है देखता है मुंबई के पुलिस कमिश्नर और साथ में कई पुलिस वाले भी वर्दी में आये है..एक बार को अयान इन सबको को देखकर घबरा जाता है लेकिन जैसे ही वो उनको शनाया के पापा से मिलते देखता है निशचिंत हो जाता है.. उसको लगता है आर्मी वाले  है ना तो बुलाया होगा इनको भी.....घड़ी में 7.30 बज चुके थे.....पार्टी अपने शबाब पर थी...शनाया के आने की हलचल बढ़ चुकी थी...
इधर शनाया पूरी तरह से तैयार हो चुकी थी...पीच कलर के बैकलेस गाऊन में शनाया कयामत लग रही थी.. चेहरे पर NUDE MAKEUP ...गले में एक प्यारा सा सिंगल डायमंड नेकलस उसके कॉलरबोन की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे...काजल, शनाया को देखती है और देखती ही चली जाती है..शनाया इशारे से पूछती है क्या हुआ.. काजल कुछ नहीं बोल कर सर हिला देती है और अपनी आखों से काजल निकालकर शनाया के कान के पीछे लगाती है और बोलती है तुझे किसी की नजर ना लगे
शनाया हंसते हुए बोलती है... कोई नजर ना लगेगी मुझे ..नजर तो आज अयान को लगने वाली है...चल काजल नीचे चलते है और क्लाइमेक्स का मजा लेते है
काजल – तू सच में इतनी रूड हो गयी है या फिर बनने का नाटक कर रही है
काजल की बाते सुनकर, शनाया की आंखें भर आती है और मुस्कुरा कर बोलती है... क्या करूं तू बता...मैने ये सब सोचा था लेकिन किसी और के साथ... मैं चाहती थी कभी मैं ऐसे तैयार होउं तो मुझे सबसे पहले अरनव देखे....Actually  मसूरी से आने के बाद मेरी आंखों में यहीं सपने थे लेकिन गुजरते साल की तरह ये भी दम तोड़ते गए.. खैर एक मिनट रूक जरा
काजल – क्या हुआ
शनाया – रूक तो सही
शनाया, सक्सेना को फोन लगाती है...
सक्सेना – जी मैम
शनाया – ऑल सेट सक्सेना
सक्सेना – जी मैम, आपके नीचे आते ही मैं सबको ये फार्वर्ड कर दूंगा
शनाया – नहीं रूकना मेरे इशारे का वेट करना, एक काम करना...मैं अयान को बोलने के लिए माइक दिलवाउंगी जैसे ही उसकी स्पीच खत्म होगी तुम ये सब कर देना
सक्सेना – जी मैम
शनाया – और हां पापा के आस पास जो पुलिसवाले है उनको भी अलर्ट कर दो वो पापा के पास ही रहे
सक्सेना – जी मैम
शनाया फोन रखते ही काजल से बोलती है चल काजल जंग का आखिरी पड़ाव आ गया है अब इस पर फतह हासिल कर लूं बाद में किसी के लिए आंसू बहा लूंगी...
काजल , शनाया को एक बार देखती है और उसका हाथ पकड़कर निकल लेती है ....
इधऱ पार्टी में केतन और अनय, अरनव को पल पल की खबर देते है और अरनव भी अपनी शनाया के लिए पूरी तरह से प्रिपेयर हो कर आता है
केतन , अरनव को बोलता है तू बाहर क्यों है आजा अंदर वैसे भी यहां इतने लोग है कि कोई तुझे नहीं पहचानेगा
अरनव –हां मैं अंदर ही आ रहा हूं...
अरनव पार्टी के अंदर आता है ..और सीधा केतन और अनय के पास चला जाता है..
अरनव – वाह क्या पार्टी है...
केतन अपनी ग्लास खत्म करते हुए बोलता है मुझे तो यहां दो चीजे सबसे ज्यादा अच्छी लगी
अरनव – क्या
केतन – एक तो ये सगाई नहीं हो रही और दूसरा समंदर के किनारे मदहोश कर देने वाला संगीत और ये रौनक..
अरनव इस पर कुछ नहीं बोलता
अनय- साले देख रहा है वो टेंशन में है और तू है कि बकवास किए जा रहा है
केतन – अच्छा कुछ सोचा है कैसे प्रपोज करेगा
अरनव – नहीं पता... बस आज बोल दूंगा जो होगा देखा जाएगा
अनय- ये हुयी ना शेरो वाली बाते
केतन – अबे देख  शनाया आ रही है स्टेज पर....
केतन की आवाज सुनकर अरनव की नजरे शनाया पर टिक जाती है....बिना पलक झपकाए वो शनाया को देखे जा रहा था...शनाया बला की खुबसूरत लग रही थी....लेकिन उसकी खाली आंखें अरनव को नजरे झुकाने पर मजबूर कर दे रही थी..अरनव... शनाया की एक एक कदम को अपनी नज़रों से नाप रहा था...ऐसा लग रहा था शनाया का हर कदम उसकी तरफ बढ़ रहा है अचानक अरनव के कान में ऐंकर की आवाज गूंजती है वो अयान और उसकी फैमली के  कसीदे गढ़ती चली जाती है और अयान को इनवाइट करती है स्टेज पर...
अयान  स्टेज पर आते ही ऐसी BODY LANGUAGE SHOW  करता है जैसे आज की पार्टी में खुद सलमान आया हो...
अरनव, अयान को देखकर गुस्से में लाल हो जाता है... अपने हाथ को कस कर भींचता है.. केतन उसके हाथ पर अपना हाथ रखता है और शांत रहने के लिए बोलता है... अयान... फर्जी में अपनी और शनाया की प्रेम कहानी सुनाए जाता है..इधर सबके मोबाइल में एक साथ मैसेज BLINK करता है.. केतन के मोबाइल में भी मैसज आता है , केतन जैसे ही मैसज ओपन करता है उसकी आंखें खुली की खुली रह जाती है अरनव की तरफ मोबाइल बढ़ाता है.... अरनव उस वीडियों को देखता चला जाता है और अयान को गुस्से से घूरता चला जाता है... इधर अयान  का बाते और अयान के वीडियो को देखकर चारो तरफ हलचल मचने लगती है...तभी शनाया अयान से माइक ले लेती है.. और बड़े ही प्यार से बोलती है लाओ ना अयान अब मैं भी कुछ बोलूं हमारी इस प्रेम कहानी के बारे में... अयान अब भी कुछ नहीं समझा था... अयान ने मुस्कुराते हुए..माइक शनाया को  दे दिया और फिर शुरु हुआ शनाया का कहर ...
शनाया – हैलो everyone welcome to all of you…. Its my pleasure  की आप सब मेरे बुलाने पर यहां आए.. well  मैं ज्यादा क्या बोलूं....काफी कुछ तो अयान ने बोल दिया और जो नहीं बोला वो आपके पास मोबाइल में पहुंच गया फिर भी आपको एक बार फिर से दिखाती हूं हमारे प्यार की अनूठी दास्ता....
शनाया के बोलते ही सक्सेना प्लाजमा पर वो विजुअल प्ले कर देता है.... अयान और उसके पापा उस विजुअल को देखकर हक्के बक्के रह जाते है....अयान, शनाया की तरफ बढ़ता है तभी पीछे से पुलिस वाले उसको पकड़ लेते है...
शनाया – अयान बेबी अभी रूको अभी कहां जा रहे हो अभी तो सगाई होगी फिर तुम ससुराल जाओगे...
मीडिया, अयान और उसके पिता की तरफ बढ़ने लगती  है....शनाया पीछे से बोलती है रूकिए आप लोग... आप सबको मौका मिलेगा लेकिन पहले मैं तो अपना हिसाब पूरा कर लूं....अयान की ये खबर पूरे देश में आग की तरह फैल गयी थी....अयान के  पापा अपना सर पकड़ कर बैठ गए थे.... और शनाया माइक लेकर तेज से बोलती है....क्यों अयान कहां था ना मैं वो शेरनी हूं जिसके मुंह में हाथ ड़ालोगे तो जान से हाथ धो दोगे... तुझे  क्या लगा था अकेली लड़की है... जैसे चाहो वैसे निपटा दोगे... मुझे तो हैरानी तेरे बाप पर है... अपने पिता के बराबर का दर्जा दिया था मैने उनको लेकिन लड़के के प्यार में वो अपना इमान धर्म भूल गए....और अयान तू शायद भूल  गया मैं उस शख्स की बेटी हूं.. जो अपनी काबलियत और दिमाग की वजह से अपने दौर में वो ऑफिसर था... जिसकी सोच की भनक उसके दिमाग के अलावा उसके शरीर के बाकी हिस्से को भी नहीं थी.... शनाया के पापा ... शनाया को देखे जा रहे थे.. उनकी आंखों में गर्व झलक रहा था...इधर शनाया का बोलना जारी था.... ये सबक है हर उस शख्स के लिए जो सोचते है... छोटे शहर से लड़की मैट्रो में जॉब करने आयी है तो किसी ना किसी तरह मैनेज करेगी ही.. और बड़े ही आसानी से किसी के साथ भी compromise  कर लेगी... दिल्ली हो या मुंबई.. यहां मेरे जैसी हजारो लड़किया आती है अपने आखों में सपने लेकर... तेरे जैसे घटिया लोग उन सपनो को पूरा नहीं होने देते... हर किसी परवरिश मेरी तरह नहीं हुयी है.. लेकिन मैं चाहती हूं कि अब हर लड़की को मुंह खोलना चाहिए.. औऱ दिमाग का इस्तेमाल करके अपने खिलाफ हो रहे किसी भी गलत काम पर रोक लगानी चाहिए.... मैने सबसे बड़ी गलती की तुझे दिल्ली में छोड़ दिया शायद मेरे संस्कार आगे आ गये थे.... लेकिन बेटा  अब नहीं अब तू जा ससुराल.. शनाया की बाते सुनकर अयान गुस्से में खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था और शनाया को गालिया दिए जा रहा था....गुस्से में उसने बोला तेरी इन्ही हरकतों की  वजह से कोई अरनव नहीं आया तेरी जिंदगी में शनाया... तू कल भी अकेली थी और आज भी अकेली ही रहेगी....शनाया ये सब  सुनकर गुस्से में लाल हो जाती है और अयान को मारने के लिए वो बढती है लेकिन तभी अय़ान के गाल पर तेज चांटे की आवाज आती है...शनाया  की नजरे जैसे ही उस शख्स पर पड़ती है... वो पत्थर की तरह खड़ी हो जाती है... अरनव, अयान को तेज से मारे जा रहे था पुलिस वाले.. अरनव को  उससे अलग कर रहे थे.. केतन और अनय भी अयान को गालिया दिए जा रहे थे... बड़े मश्क्कत के बाद पुलिस वाले अयान और उसके पिता को लेकर वहां से निकले और उनके पीछे पीछे सारी मीडिया चली गयी.... शनाया अब भी पत्थर की तरह ही खड़ी थी.. काजल उसको सम्हाले जा रही थी... मेहमानो की भीड़ धीरे धीरे कम होती जा रही थी...अरनव धीरे से सक्सेना के पास जाता है और माइक लेकर बोलता है....
अरनव – ladies and gentle man प्लीज आप रूक जाइये पार्टी  अभी खत्म नहीं हुयी है.. actually पार्टी तो अब शुरु हुयी है... सब अरनव की आवाज सुनकर ठीठक जाते है और कानाफूसी करने लगते है अब क्या नया ड्रामा है.... शनाया knows very well how to manage news अब आज के एपीसोड का सेकेंडपार्ट  है तो कोई बोल रहा था नहीं नहीं यार देख उसने कितने अच्छे से मैनेज किया हां लेकिन ये अब कौन है..
इधर अरनव बोलता है.... शनाया.. शनाया ... शनाया...
शनाया अब भी कुछ नहीं बोलती है वो खामोश होकर नीचे नजरे करके खड़ी रहृती  है...
अरनव – शनाया मैं तुझे उस दिन से प्यार करता हूं....जिस दिन से मैने तुझे देखा था... तू सही थी मैं गधा था..मुझे अच्छे और बुरे की समझ नहीं थी... तू मुझसे इतना ज्यादा प्यार करती थी .. की मुझे तेरे प्यार की value  नहीं हुई मेरे हिसाब से तो इतना प्यार सिर्फ किताबों में पढ़ाया जाता है अब बता मेरी क्या गलती है मैं तेरी तरह बिल्कुल नहीं था...मैने तुझे इतने सालो में पहली बार अच्छे से समझा..पहली बार मुझे अहसास हुआ कि तेरे बिना मेरी जिंदगी में कोई भी पल हसीन नहीं है.. मैं सबके समाने मांनता हूं कि मेरी जिंदगी में बहुत सी लडकियां आयी लेकिन उनके ना होने पर मुझे कभी खाली नहीं लगा... लेकिन तेरे जाने के बाद मैं अंदर से पूरा खाली हूं....
अरनव बोले जा रहा था.. लेकिन शनाया अब भी बुत बन कर खड़ी थी.. वहां खड़े सारे लोग बड़े  ही प्यार से अरनव को सुनते जा रहे थे ....
अरनव आगे बोल रहा था.. शनाया देख तेरा अरनव पहली बार हिम्मत करके सबके सामने बोल रहा है हां मैं तुझसे प्यार करता हूं.. क्या तू मुझसे शादी करेगी... शनाया अब भी बुत की तरह खड़ी रहती है.. शनाया के मां पापा सब शनाया को देखे जा रहे थे और अरनव को सुनते जा रहे थे...
अरनव आगे बोलता है आप लोगो को हैरानी  होगी लेकिन शनाया मुझसे पिछले 16 साल से प्यार करती आ रही है और मैं बेवकूफ कभी दोस्ती तो कभी अजनबी की तरह उसकी जिंदगी में आया और चला गया...इसके बेबाक अंदाज के आगे मुझे कभी समझ ही नहीं आया...कि मैं कैसे रियेक्ट करूं.. मैने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी लड़की नहीं देखी थी जो इतनी बेबाक थी.. जो इतनी पागल थी कि अपने सपने को पूरा करने के लिए  वो सब कुछ भूल कर भागती रही अपनी मंजिल को हासिल करती रही और मैं दूर से देख देख कर खुश होता रहा क्योंकि मैं तो शनाया का भगवान था..actually  मैं वो मूर्ख इंसान था जिसने अपने दिल की कभी नहीं सुनी... शनाया प्लीज कुछ तो बोल ना देख आज तेरा अरनव तेरे पास आया है..
काजल, शनाया को हिलाती है और बोलती है.. शनाया बोल ना कुछ तो बोल.. केतन बोलता है शनाया अरनव की शादी नहीं हुयी है.. वो तेरे से प्यार करता है अब जब सब कुछ तेरे मुताबिक है तो तू खामोश क्यों है.. शनाया शादी की बात सुनकर धीरे से अपनी नजरे ऊपर करती है और अरनव की तरफ देखने लगती है....उसकी जुबान अब भी खामोश थी...लेकिन नजरे एक पल में हजार सवाल अरनव से कर रही थी... अरनव, शनाया के पास आता है...और उसके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता है... लेकिन शनाया उसके हाथ को एक झटके में  हटा देती है... और बिना कुछ बोले अरनव को मारती चली जाती है..मारती चली जाती है.. शनाया के हाथ तेज रफ्तार से अरनव को हर जगह मार रहे थे और अरनव चुपचाप शनाया की आंखों में एकटक देखता रहता है...शनाया इतनी देर बाद अपनी जुबान खोलती है.. औऱ बोलती है तुम्हारा कोई भरोसा नहीं तुम फिर चले जाओगे....
अरनव , शनाया के कंधे पर हाथ रख कर बोलता है नहीं मैं नहीं जाउंगा..
शनाया- मुझे तुम पर अब कोई भरोसा नहीं अरनव बेदी.. तुम्हारा क्या आज दिल है तो बोल रहे हो.. कल दिल नहीं करेगा तो चुपचाप गायब हो जाओगे बिना कुछ बताएं... अब मै बहुत टूट चुकी हूं....अब मुझे माफ करो मेरी हिम्मत खत्म हो चुकी है.... अरनव शनाया के सामने घुटने पर बैठ जाता है और  बोलता है शनाया मुझसे शादी करेगी...
शनाया –  रोते हुए तुमने मुझसे अपनी दोस्ती तक ना निभाई अरनव... शादी के लिए तो मैं कैसे हां करू..तुमसे क्या मैं किसी से शादी नहीं करूंगी...
अरनव – मुझे माफ कर दो शनाया
शनाया – माफी, किस किस बात की माफी मागोगे अरनव... मुझे बिना बताए छोड़ कर जाने के लिए.. मुझे गलत समझने के लिए.. मुझे इगनोर करने के लिए.. मेरे अनगिनत मेल का जवाब ना देने के लिए.. मेरे रोते गिड़गिड़ाते हुए सवालो को सुनकर  भी खामोश  रहने के लिए... हां ये सच है मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं लेकिन ये भी सच है अब मेंरे अंदर वो प्यार कहीं दब सा गया है....मैं नहीं चाहती हूं कि मेरी वजह से फिर तुम्हारी जिंदगी में कोई तूफान आए और उसका जिम्मेदार तुम मुझे बना दो....
अरनव – शनाया अब बस कर दे मैं इन सब  चीजो के लिए माफी मांगता हूं...
शनाया – पता है सबसे बड़ी गलती क्या की तुमने....
अरनव – क्या
शनाया – प्यार नहीं  था कोई बात नहीं लेकिन हमारी दोस्ती तो थी ना... वादा किया था तुमने कि तुम मेरा हमेशा साथ दोगे.. लेकिन तुमने क्या किया मेरा प्यार तो छोड़ो  दोस्ती तक ना निभाई और मैं फ्री में अपनी दोस्ती के कसीदे गढ़ती रही... ख्यालों में जीती रही.. वो हर काम किया जिससे तुम्हें खुशी मिले.. लेकिन दोस्त की तरह अगर कोई सवाल कर दिया तो तुमने मुझे गलत समझ लिया....नहीं अरनव अब मुझमें हिम्मत नहीं बची है.... मुझे तुम्हारे प्यार ना पाने का जितना गम नहीं है उतना गम अपनी दोस्ती के खोने का है...
काजल, शनाया से बोलती है ..
काजल -–देख शनाया आज वो तेरे सामने खड़ा है खुद को एक मौका तो दे
अरनव – अच्छा आज तुम जो बोलोगी मैं वो करूंगा
शनाया – पक्का
अरनव – पक्का
शनाया – वादा करों
अरनव – वादा रहा
शनाया – नहीं तुम फिर भाग जाओगे
अरनव – नहीं जाउंगा मैं तुझसे प्यार करता हूं
शनाया – सच वाला
अरनव – तेरे जैसे वाला
शनाया – फिर ठीक है मैने 16 साल तुमसे प्यार किया इतनी मेहनत की अब तुम भी मेरे लिए अपनी जिंदगी का 16 साल दोगे
अरनव – बड़े प्यार से बोलता है हां दूंगा फिर तो शादी करेगी ना
शनाया धीरे से मुस्कुराती है और अरनव के गले जाती है...शनाया के आंसूओं को देखकर वहां मौजूद सब के सब रोने लगते है...अचानक काजल बोलती है.. मतलब अब क्या शादी के लड़ू 16 साल बाद खाने को मिलेंगे..
शनाया – हां....
AFTER 16 YEAR
बनारस में अस्सी घाट के किनारे डूबते सूरज के साथ चारो तरफ हलचल थी....गंगा मइया की आरती देखने के लिए लोगो का हूजूम उमड़ रहा था....वहीं चाय वाले के पास बैठकर कुल्लहड वाली चाय पीते हुए अरनव..काजल से बोलता है.. भाई इतने साल गुजर गए... तेरी सहेली शादी करेगी भी की नहीं.. मैं तो कुंवारा ही मर जाउंगा.. अब तो 50 भी  पूरे हो गए मेरे...
काजल – वो तो तुम ही जानो....वैसे इतने सालो में तुम लोग एक मिसाल बन गए हो ...भोलेनाथ की दया से तुम दोनो का एनजीओ, अनाथ आश्रम सब बढ़िया चल रहा और तुम दोनो का बिजनेस भी एक दम चकाचक चल रहा है...आज भी देखो बनारस की गंगा आरती हो या यहां का पर्यटन हो बिना तुम दोनो के अधूरा है.... डिजिटल मार्केट के SUCCESS जोड़ी हो तुम दोनो
अरनव – अरे इस चकाचक का क्या करूं मैं रोज बोलता हूं तेरी सहेली से शादी कर ले..तो बोलती है अभी 16साल नहीं हुए है...तुम भी महसूस करों पहले हमारी तरह
काजल – मेरी सहेली जिद्दी बहुत है
अरनव – जिद्दी ही नहीं पागल भी है.... और हम उससे बड़े पागल... इस उमर में साथ काम करते है.. उठते  बैठते है घूमते फिरते है..लेकिन शादी नहीं करेगी  मैडम
काजल –उसको तुम पर भरोसा नहीं भाग गए तो
अरनव – अरे अब कहां भागा हूं उसके पीछे पीछे ही भाग रहा हूं....वैसे मानना पड़ेगा पूरी पागल है...
शनाया उधर से मैगी लेकर आती है और उसके कानो में पूरी पागल है बात पड़ जाती है बस वो मैगी रखती है वहीं काजल के पास और अरनव को मारने के लिए उसके पीछे आती है.. उसको आता देख अरनव उठ कर भागने लगता है... काजल ये सब देखकर हंसने लगती है और बोलती है सुधरना मत तुम लोग बुढ़ापे में बच्चों वाली हरकते करों ... शनाया थक कर रूक जाती है... तभी शनाया कें कानों में अरनव की आवाज आती है वो भी माइक से...
अरनव – गंगा मइया की सौंगध खाकर  आखरी बार पूछ रहे है शनाया हमसे शादी करोगी.. अब तो 16 साल भी हो गए.. और देखो इतने सालो में हम सिर्फ तुम्हारे पीछे भागे.. अब तो हमारा तुम्हारा हिसाब बराबर हुआ ना....काजल दूर से देखती है अरनव घाट के सबसे ऊपर वाली टीले पर खड़ा रहता है और  भीड़ शनाया की तरफ टकटकी लगा कर खड़ी थी.. शनाया की हां के साथ पूरे घाट पर हर हर महादेव की घ्वनी गूंजने लगती है सब इस अनोखे प्यार को ऐसे देख रहे थे.. जैसे ये दोनो इस जहां के थे ही नहीं... ये तो आए ही थे इस धरती पर प्यार औऱ दोस्ती के सही मायने समझाने...चांदनी रात अपने शबाब पर थी....गंगा की लहरे शांत हो कर बह रही थी.. मानो अब सब कुछ ठहर सा गया था.... और चांद.., चांद अपनी कशिश के साथ प्यार के इस जोड़े की नजर उतार रहा था....शनाया चुपचाप अरनव के गोद में सर टिकाकर बैठी थी.. वो उस चांद को निहारे जा रही थी...और अरनव अपने चांद की आगोश में कैद हो रहा था.....
Whenever I closed my eyes
I saw the beautiful stars  in the sky 🌟
They Discuss about our unconditional love💓
And u know Super moon enjoying the feel of our luv with his luv
When u hold me tightly in ur arms
The flowers are juggling with their friends 🌷🥀🌹
We talked lots of things but our silence create more sense
We create a moment for our memories
But ur eyes  wrote our stories
I know one thing we are one soul
We have one journey in different path
We will be together in heaven
My true love will create a history for world
People remember us like divine soul
शनाया...
............................................................................................................................
फाइनली... आज ये अधूरी कहानी पूरी हुयी... उम्मीद करती हूं आपको ये कहानी बहुत पंसद आयी होगी.. वैसै कहते कोई भी कहानी हकीकत की एक ईट पर  कल्पानाओ की सहायता से खड़ी होती है... और कहानीकार बड़े ही शिद्दत से धीरे धीरे उस इमारत को गढता चला जाता है...और इस सफर में उसकी मंजिल और उससे मिलने वाला सबक भी साथ चलने लगता है... बस मेरी कहानी भी कुछ ऐसी ही है.... मेरे पात्र हो सकता है हकीकत में..आपको कहीं नजर ना आए.. लेकिन एक बार दिल की आंखोंसे देखिएगा.. ये आपके इर्द गिर्द ही होंगे और अपनी कहानी को अंजाम तक पहुंचाने में जी जान से लगे होंगे.... एक बार आप सबका तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं....मुझे इतना प्यार देने के लिए...लेकिन आपका प्यार मुझे हमेशा चाहिए इसलिए आपके लिए लेकर आ रही हूं SHE…. जिसका प्रोमो पहले से ही डाल रखा है.मैने आप पढ़ियेगा उसको.. और  SHE की इस कहानी में आपको हर बार अलग अलग किरदार से मिलाऊंगी जो औरत के अलग अलग भावनाओं को सघंर्षों को उसकी ख्वाहिशो को आप तक पहुंचाएगी....
कान्हा जी करें आप सब खुश रहे और..हमेशा मुस्कुराते रहे
RADHE KRISHNA  

adhuri kahani part 2, episode 19


शनाया अपनी सारी पैकिंग करके सीधा फार्म हाउस के लिए रवाना हो जाती है..आज शनाया के चेहरे पर एक अलग सी खुशी थी... कितने सालो बाद मैं काजल अनय केतन से मिलूंगी लास्ट काजल की शादी में ही मुलाकात हुयी थी.. अनय और केतन से तो सीधा कालेज के बाद अब मिल रही हूं....खैर अच्छा है सब आज पहुंच गए है.. अब बस इस अयान को ठीकाने लगाना है....अयान के ख्याल से अचानक शनाया को कुछ याद आता है और ब्रेक लगा देती है...अपना फोन उठाती है और किसी को कॉल करती है...
शनाया – हां जी सर कैसे हो
सर- मैं ठीक हूं आप सुनाओ, ब्रिगेडीयर साहब  कैसे है
शनाया – वो ठीक है सर मुंबई में ही है
सर- वाह मुझे पहले बताया नहीं
शनाया – नहीं सर ऐसी कोई बात नहीं है वो आज ही आए है भोपाल से
सर – ओके ओके मिलते है फिर कभी
शनाया – फिर कभी क्यों सर कल मिलते है
सर – कल क्या है शनाया
शनाया – मेरी सगाई है सर आपको ऐड्रेस भेज रही हूं प्लीज आइयेगा जरूर और हां फैमली के साथ आइयेगा
सर – जरूर आऊंगा
शनाया – बाय सर
सर – बाय शनाया
शनाया फोन रखते ही विजयी मुस्कान के साथ गाड़ी स्टार्ट करती है और निकल जाती है एक और जंग जीतने के लिए
(फार्महाउस)
फार्महाउस पहुंचते ही जैसे ही शनाया की गाड़ी रूकती है.......दूर से काजल मदमस्त अंदाज में चलते हुए उसके पास आती है....लेकिन जब तक वो वहां पहुंचती केतन और अनय बीच में आ जाते है और शनाया के सामने खड़े हो जाते है और बोलते है ..... भाई की सगाई में हम हाजिर है ...यार शनाया अब भी यकीन नहीं हो रहा तू शादी कर रही है....
शनाया रूक जा आराम से यकीन दिलाती हूं पहले काजल से मिलने दे... शनाया और काजल एक दूसरे को गले लगाते है... हंसती हुयी शनाया धीरे धीरे उदास हो जाती है... काजल उसको रोक कर आखों में देखती है और बोलती है अपसेट मत हो बे कल का दिन तेरी लाइफ में सबसे खास दिन होगा....
शनाया फिकी सी हंसी हंसती है और बोलती है हां मैं एक जंग और जीतने वाली हूं..
केतन – मतलब
शनाया – अबे छोड़ चल पहले अंदर चले... एक बात बताओं तुम लोगो को  कोई दिक्कत तो नहीं हुयी... रूम में सेट हो गए आसानी से
अनय – नहीं बे क्या अरेंजमेंट किया है तूने जबरदस्त मैं तो कहता हूं यहीं बस जाते है....चारों तरफ हरियाली फार्महाउस के साथ समंदर का किनारा...ऊपर से हॉट हॉट लड़कियां
शनाया – सुधरना मत चल अंदर चलते है मिलती हूं मैं तुम लोगो से एक बार जरा मां पापा से मिल लूं.. और उस नमूने से भी...
काजल – नमूना?
शनाया – हां नमूना बताउंगी आराम से सब कुछ फिलहाल मेरे पास टाइम नहीं है.. रात को बीच पर बैठकर गप्पे मारेंगे....
काजल – ठीक है जा तू मिलते है फिर आराम से
शनाया के अदंर जाते ही .. काजल, केतन और अनय के साथ बाहर लॉन में ही  बैठ जाती है...
केतन कॉफी मंगाता है और बोलता है यार ये बताओ आगे का क्या प्लान है.. अरनव कब आएगा..
काजल – अरनव से मेरी बात बात हुयी है कल ही आएगा वो....और बाकी का प्लान उसने खुद किया है सो let see कल क्या होता है...
केतन – ठीक है वैसे मुझे शनाया के चेहरे से बिल्कुल ना लग रहा कि वो ये सगाई भी करेगी..उसके चेहरे को देखा है...
अनय- देखा है साला पता होता  कि बाद में ये  इतनी हॉट हो जाएगी तो मैं ही प्रपोज कर देता शनाया को
काजल – उम्र गुजर गयी लेकिन हरकते ना बदली.. कभी मुझे प्रपोज कर रहा था आज शनाया को, घुमाया साक्षी को तेरा सही है
केतन -  अच्छा मजाक खत्म करों और बताओं काजल तुम्हारी लाइफ में क्या चल रहा है..
इधर शनाया  चेंज करके सीधा अपने मां पापा के रूम की तरफ जाती है... और बेल बजाती है...
शनाया की मां डोर ओपन करती है...और बोलती है आओ मेरा बेटा कैसा है
शनाया अपनी मां के गले लगती है और पैर छूकर प्रणाम करती है, हंसते हुए बोलती है मैं अच्छी हूं मां...शनाया कह कर आगे बढ़ती है और अपने पापा के पास  जाती है.. उनका पैर छूती है और पूछती है
शनाया – अब कैसे है आप पापा
पापा- मैं ठीक हूं बेटा.. देख एक दम भला चंगा
मां- हां शनाया अब इनकी हालत भी पहले से काफी अच्छी है...
शनाया – अच्छी बात है मां अब ये बताओ डाक्टर ने क्या कहा
पापा – डाक्टर का तो पता नहीं बेटा वो तो मुझे खतरे से बाहर नहीं बोल रहे लेकिन मैं अंदर से अच्छा फील कर रहा हूं..
शनाया – कोई बात नहीं अब आप लोग यहां आ गए है ना तो मैं सब कुछ मैनेज कर लूंगी...दोनो भाई कहां है मां
मां- घूमने गए है बेटा......अपने दोस्तो के साथ
शनाया – ओके, अच्छा मुझे आप लोगो को कुछ बताना था...
पापा – हां बोलो बेटा
शनाया – उम्मीद करती हूं आप मेरी बात को समझेंगे और मेरा साथ देंगे
मां – हां बेटा बोलो
पापा- हम तो तेरे साथ हमेशा से थे शनाया हां बस मेरी सोच और तुम्हारी सोच में फर्क है
शनाया – लेकिन पापा आज मुझे आपकी सोच का साथ चाहिए देंगे मुझे अपना साथ? मुझ पर भरोसा करते है
पापा – खुद से भी ज्यादा भरोसा है मुझे तुम पर..पहले की गई गलतियों को मैं भी सुधारना  चाहता हूं... अब बताओ बात क्या है...
शनाया – जो मैं आपको दिखाने जा रही हूं उसको ध्यान से देखिएगा... और किसी से इसका जिक्र मत किजिएगा....
मां – ऐसा क्या है बेटा
शनाया – रूको मां पहले डोर लॉक करों और ये बताओ अयान और उसकी फैमली कहां है
मां – वो लोग शॉपिंग पर गए है...
शनाया – गुड... अब आप लोग ये देखो
शनाया अपने और अयान के बीच हुए वो सारे किस्से दिखाने लगती है कैसे उसने शनाया के साथ बद्दतमीजी की थी और कैसे शनाया ने उसकी पिटाई की थी... वीडियो जैसे जैसे उसके मां पापा देखते जा रहे थे उनके चेहरे का रंग बदलता  जा  रहा था....शनाया के पापा का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच चुका था... वो गुस्से से कांप  रहे थे.. और वीडियो खत्म होते होते वो उठ कर खड़े हो गए... और गुस्से में बोलने लगे
पापा – ये क्या है शनाया.. क्या तुम अयान को पहले से जानती थी..... ये कब हुआ तुम्हारे साथ.. तुमने हमें  ये क्यों नहीं बताया.... कर्नल खन्ना से मुझे ये उम्मीद नहीं थी.. इतना घटिया रिश्ता..... हो क्या रहा है मेरी तो कुछ समझ में नहीं आ रहा...
शनाया अपने पापा को शांत करती है और बोलती है रुकिए अभी कुछ सुनना बाकी है
मां – अब क्या बचा है बेटा मुझे तो भरोसा ही नहीं हो रहा ये अयान कितने प्यार से बाते कर रहा था... ऐसा लग रहा था मेरा सगा बेटा है...
शनाया – सुनो मां अब ये सुनो.., शनाया अपने और अयान की फोन की रिकार्डिंग सुनाती है...आडियों सुनते सुनते शनाया की मां घबरा कर गिरने लगती है....शनाया उनको सम्हालती है और बोलती है
शनाया – आप लोगो ने कभी मेरी बात को समझा नहीं इसलिए मैने सब कुछ खुद मैनेज किया और अब आपका साथ है तो देखिए मैं इस अयान को कैसे निपटाती हूं
पापा – इसको पुलिस के हवाले कर दो...
शनाया – करूंगी पापा लेकिन ऐसा की जमानत के बाद इसकी कोई  इज्जत ना रह जाए और इसके बाप की कंपनी के शेयर पानी मांगे.... आप लोगो को बस एक काम करना है..
पापा – क्या
शनाया अभी बोलने ही जा रही थी कि डोर बेल बजने लगती है.. शनाया अपनी मां को समाझाती है कि अयान के सामने एक दम नार्मल बीहैव करना जैसे आपको कुछ नहीं पता....
शनाया की मां डोर ओपन करती है... और सामने अयान खड़ा रहता है बड़े ही मधुर आवाज में बोलता है मम्मी जी आगई आपकी बेटी शनाया हमें भी मिलाइए...
शनाया की मां अपने अदंर की घबरहाट को सम्हालते हुए बोलती है.. आओ बेटा अंदर आओं... शनाया .. देख कौन आया है तुझसे मिलने..
शनाया के चेहरे पर एक विजयी मुस्कान थी और अयान के चेहरे पर एक कुटिल मुस्कान दोनो एक दूसरे को देखते है और हाथ मिलाते है.. ये सब कुछ देखकर शनाया के पापा अपना गुस्सा किसी तरह कंट्रोल करते है और कमरे से बाहर निकलने लगते है.. अयान उनको पीछे से रोकता है और बोलता है अरे पापा जी रुकिए
पापा – बहुत ही गुस्से से बोलते है क्यों
अयान – ओह हो आप बिमार है और यहां आराम से रहिएगा वैसे मैं आपके साथ ही रहूंगा...
शनाया अपने पापा को इशारे से समझाती है कि नार्मल रहिए..
शनाया के पापा खुद को मैनेज करते है और बोलते है हां बेटा अब तो तुम्ही मेरी देखभाल करोगे
शनाया – पापा, अयान सही कह रहे है आप यहां आराम किजिए... कल हमारी सगाई है तो आपको ज्यादा फिट रहना है..
अयान- और क्या कल हमारी सगाई है..
मां – हां जी आप अंदर ही रहिए...
शनाया – मां आप लोग रेस्ट करों मैं आती हूं थोडी देर में
शनाया बोलकर बाहर निकलने लगती है तो अयान भी बाहर आ जाता है...कॉरीडोर में शनाया का हाथ पकड़ लेता है.. और बोलता है
अयान – अरे रूको तो सही शनाया मैडम कितने वक्त के बाद हम मिल रहे है.. अब क्या हाथ भी नहीं मिलाओगी... शनाया, अयान को गुस्से में देखती है और बोलती है बड़ी जल्दी है तुम्हे
अयान – वैसे मानना पड़ेगा... अब तुम पहले से कहीं ज्यादा सेक्सी लग रही हो..
शनाया – मुस्कुराकर देखती है अयान को और बोलती है....थैक्स अब क्या  मैं जाउं कल मिलते है सीधे..सगाई में तब तक तो दूर रह ही सकते हो...
अयान – अहा... इतने प्यार से बोलोगी तो मैं यहीं खड़ा रह जाउंगा
शनाया – बाय अयान
शनाया बाय बोलकर तेजी से निकल जाती है और फटाफट कमिश्नर को कॉल करती है..
शनाया – सर
कमिश्नर- हां बेटा आ गए पापा..
शनाया – हां वो आपसे मिलना चाहते थे और मुझे भी आपकी थोड़ी हेल्प चाहिए थी
कमिश्नर – हां बोलो
शनाया – धीरे धीरे सब कछ बताती है और बोलती है सर बस कुछ पुलिस वाले सादी वर्दी में भेज दिजिए...बाकी को कल आप खुद बुला लिजिएगा...
कमिश्नर – वैसे बेटा आज ही उठवा लेता हूं इस अयान को
शनाया- नहीं सर, मैं इस मुसीबत से हमेशा के लिए पीछा छुड़वाना चाहती हूं,गलति मेरी है जो मैने लास्ट टाइम इसको छोड़ दिया था, मुझे सिर्फ अपने पापा की चिंता है..
कमिश्नर –ठीक है बेटा.. तुम बेफिक्र हो कर रहो...मैं कल ही आ पाउंगा पापा से मिलने... बाकी काम आज हो जाएगा...
शनाया – थैक्स सर
कमिश्नर – सर,सर मत बोला करों ब्रिगेडीयर साहब के मेरे ऊपर बड़े रहम है आज मैं जिंदा हूं तो उनकी वजह से
शनाया – ओके अकंल कल मिलते है..
कमिश्नर – ये हुयी ना बात हां बेटा कल मिलते है..
शनाया फोन रखते ही अपने रूम में जाती है.. औऱ इंवेंट वाले को अयान का वीडियो फार्वर्ड करती है और कॉल लगाती है ...
इवेंट मैनेजर – जी मैम
शनाया – सुनो सक्सेना.. ये वीडियो कल शाम को 8 बजे एकसाथ सबको फार्वड होना चाहिए.. और उसी समय यहां भी प्लाजमा पर डिस्प्ले होना चाहिए ..
सक्सेना-जी मैम
शनाया – ऐसा कोई बिजनेस रिपोर्टर नहीं होना चाहिए जो इनवाइटेड ना हो...दलाल स्ट्रीट को जो कवर करता है उसको जरूर बुलाना..
सक्सेना – जी मैम
शनाया – और हां इससे पहले इसकी खबर किसी को नहीं होनी चाहिए...
सक्सेना – डन मैम
शनाया – सक्सेना का कॉल रखती है और बेड पर लेट जाती है.. तभी उसको काजल का ख्याल आता है... वो काजल को कॉल करके अपने रूम में बुलाती है...
काजल के आते ही शनाया..... और काजल फिर से एक दूसरे के गले मिलते है.. लेकिन इस बार शनाया खुद को नहीं रोक पाती है और वो तेज तेज रोने लगती है... ऐसा लगता है जैसे जमाने बाद शनाया की आंखों से आंसू बह रहे थे.. काजल उसको चुप कराते जाती है.. शनाया बोलती है ना काजल आज मत रोक... आज मैं अच्छे से रोना चाहती हूं...
काजल – रो ले फिर तू लेकिन बता तो सही हुआ क्या है
शनाया –क्या क्या नहीं हुआ... अरनव मुझे छोड़ कर चला गया और गया ही नहीं मुझे मेरी ही नजर में गलत साबित कर गया
काजल – पागल है तू ऐसा कुछ नहीं है
शनाया – किसी तरह आगे बढ़  रही थी कि जिंदगी ने एक नयी मुसीबत दे दी..
काजल – क्या हुआ
शनाया –तुझे मैने बताया नहीं लेकिन ये जान ले कल  ये सगाई नहीं होगी बल्की कुछ और होगा..
काजल.. ये सुनकर खुशी से उछल जाती है और बोलती है सच बता तू ये सगाई नहीं कर रही है
शनाया – हैरान होकर नहीं लेकिन तू इतना क्यों खुश है
काजल – नहीं नहीं कुछ नहीं बस तुझे मैं ऐसे बंधते देख ना जाने क्यों खुश नहीं हो पा रही थी
शनाया – वो इसलिए..
शनाया,काजल को अयान के बारे में बताती है और वीडियो दिखाती है और अपने प्लान डिस्कस करती है...
काजल – मान गए तुझे हम, जीयो
शनाया – क्या जीयो.. कोई लड़की ये चाहती है क्या की उसकी सगाई के दिन ये सब हो... मैं बहुत टूटी थी उस वक्त और उसमें अरनव के इतने सारे इल्जाम खैर इन सब में एक बात अच्छी हुयी
काजल – क्या
शनाया – अब मुझे किसी की जरूरत नहीं और मैं समझ चुकी हूं आपके पास बस पैसा होना चाहिए... और पैसा कमाने का हुनर... लोग ऐसे ही आपके साथ होंगे.. और प्यार जैसी कोई चीज नहीं होती.. साला जब दोस्ती के कोई मायने नहीं बचे तो प्यार तो फिर दूर की कौड़ी है.. और मेरे पास बिल्कुल नहीं है..
काजल – ऐसे मत बोल क्या पता कल का सूरज तेरे लिए कुछ बेहतर लाए
शनाया – अबे बकवास बंद कर ये सब फिल्मी डायलाग है... खैर देख मैं कल क्या पहनूंगी
काजल – साला तेरा सही है किसी की कुंडली लिख रही है और कल के लिए रेडी भी  हो रही है
शनाया – अबे पैसे लग रहे है मेरे इन सब में, फिर शादी तो मैं कभी करूंगी नहीं.. लेकिन पिक्चर तो क्लिक करा ही सकती हूं.. फिर तुमलोग भी तो हो... उस साले को  ससुराल भिजवा कर पार्टी करेंगे..
काजल – पर तूने काफी लोगो को बुलाया है तमाशा नहीं बनेगा
शनाया – वहीं तो मैं  चाहती हूं बिजनेस की दुनिया में इसको मिटा दूंगी मैं खैर ये देख मेरी ड्रेस
काजल – omg just wow…इतना सुंदर गाऊन...वैसे ये पीच कलर तेरे ऊपर काफी कूल लगेगा...
शनाया – कलर छोड़ ये देख इसका बैक
काजल –ओह भाई साहब..... अबे कहां से लिया तूने
शनाया – डिजाइन करवाया है मैने...
काजल – मस्त है कोई  देखेगा तो पागल हो जाएगा
शनाया – गंभीर होकर बोलती है अब ऐसा मेरी दुनिया में कोई नहीं है... ये गाऊन मैने काफी पहले देखा था दिल्ली में, इंडिया फैशन वीक में शो केस हुआ था... तब ही इसे बुक कर दिया  था सोचा था किसी से मिलूंगी तो पहन कर जाऊंगी.. तभी तो देख काफी सिंपल है
काजल-सिंपल, बेटे इसमें तू  कल कयामत गिराएगी  ...
To be continued