मां की बात सुनकर
शनाया सदमें में थी....एक पल में ही उसके दिमाग में बचपन से लेकर अब तक की सारी बाते घूमने लगी
थी...मां ने जोर देकर बोला शनाया सुन रही हो ना बेटा..
शनाया- हां मां, मैं
कल आपसे आराम से बात करती हूं
मां – शनाया हमारे
पास वक्त कम है बेटा
शनाया – फिर भी सुबह
तक का इंतजार तो कर ही सकती हों मां चलो
मैं रखती हूं...कल फोन करती हूं
शनाया फोन रखते ही
पलट कर उस टैरो रीडर को देखने लगती है जो थोड़ी देर पहले कह रही थी मैं स्पेशल
जर्नी पर हूं... अरनव मेरा काउंटर पार्ट
है...और ना जाने क्या क्या.. शनाया गहरी सांस लेती है और वहां से घर के लिए निकल
जाती है....
ARNAV HOME
इधर अरनव को जब से ये अहसास हुआ था कि वो शनाया से प्यार करता है उसकी
बेचैनी बढ़ गयी थी...वो शनाया को अभी फोन
करके सारी बाते करना चाहता था... लेकिन अरनव का ईगो सबसे पहले उसके सामने आ कर
खड़ा हो जाता है.....उसको लगता है जिससे मैने आज तक खुल कर बात तक नहीं की..जिसकी
बातों को मैं ऐसे सुनता था जैसे ठीक है ना बोल रही तो बोलने दो... वो कितना रोई थी
मेरे ब्लॉक करने पर हर बार बस एक सवाल पूछा उसने की मेरी गलती क्या है और मैं हर
बार सिर्फ भागता रहा....ना मैं उसको ऐसे फोन नहीं करूंगा... केतन की बात मान कर
काजल से ही बात करता हूं....सुबह उसको कॉल करूंगा... अरनव इसी उधेड़बुन में सो
जाता है
NEXT MORNING
घड़ी में अभी 8 ही बजे थे कि शनाया के घर से फोन आने लगे... फोन की घंटी
सुन शनाया तनाव में आ गई थी... उसके समझ ही नहीं आ रहा था... इस मुसीबत से कैसे
निपटा जाए.... मन ही मन सोचती है काश सब कुछ सही होता मैं पहले वाली होती.. तो सोच भी लेती अब मुझे शादी करनी
ही नहीं है...किसी का घर उजाड़ा है मैने.... वजह जो भी हो गुनहगार तो मैं ही हूं
ना...अरनव को बहुत तकलीफ पहुंचाई मैने इतने सवाल किए .. उसके पीछे पड़ गई. उसका
जीना मुश्किल कर दिया था मैने...ना मालूम कैसा प्यार था मेरा और ना जाने कैसी
दोस्ती थी उसकी.....मैं गलत थी तो मुझे सम्हाल लेता... समझा लेता... ऐसे कौन करता
है... खैर अब सही गलत से बात ऊपर उठ चुकी है... अब तो मुझे किसी से शादी नहीं
करनी...रहा सवाल घर का सोचती हूं कुछ... शनाया का फोन फिर बजने लगता है...इस बार
शनाया उठाती है.. उधर से उसके पापा होते है...
पापा – कैसा है मेरा बेटा
शनाया इतना प्यार भरा बेटा सुनकर इमोशनल हो जाती है और बोलती है
शनाया – मैं ठीक हूं आपकी तबियत कैसी है..
पापा –ठीक हूं बेटा, एक बात बोलूं
शनाया –जी बोलिए
पापा – मैने तेरे लिए एक लड़का देखा है... वो यू के में रहता है.. उसके
पापा एकबड़े कंपनी के मालिक है.... मेरे दोस्त है ना कर्नल खन्ना उन्हीं के जरिए ये
रिश्ता आया है...लड़के का अपना घर दिल्ली में है....
शनाया अपने पापा की बात सुने जा रही थी... उसके जुबान से कुछ ना निकला...
उसके मन में उलझन बढ़ती जा रही थी.... खुद को सम्हालते हुए उसने बोला ठीक है मां
से बातकर सकती हूं...
पापा – हां रूको देता हूं
शनाया- मां क्या आप थोड़ा अलग आ सकती है...
मां – हां बेटा बोलो
शनाया – मैं शादी करने के लिए रेड़ी हूं लेकिन मेरी कुछ शर्ते होंगी और सब
के सब ऑन पेपर होगी... मुझे किसी पर भरोसा नहीं और आप जानती है क्यों, मैं पापा को
मना नहीं करूंगी जो भी हो मेरे पापा है... लेकिन शर्तों के साथ...
मां- बेटा शादी है कोई एग्रीमेंट नहीं
शनाया – हंसते हुए मेरी लाइफ तो एग्रीमेंट ही है मां वो भी बचपन से तो
प्लीज मैं भावनाओ में बह कर अपनी आगे की जिंदगी खराब नहीं कर सकती...
मां – अच्छा ठीक है जैसे तुझे ठीक लगे...शर्ते क्या है... और लड़के की फोटो
भेज दूं...
शनाया – हंसते हुए आप लोगो ने पूरी तैयारी कर रखी है क्यों.. ऐसा तो नहीं,
ये भी पापा का अपना प्लान हो...
मां- गुस्से में बोलती है,शनाया हर बात पर तुम्हें ऐसा क्यों लगता है..खैर
अपनी शर्ते बताओ
शनाया- शर्त आप लोगो से सिर्फ इतनी सी है कि मैं शादी भोपाल से नहीं
करूंगी... बल्की मसूरी से करूंगी.... बाकी शर्तो को लड़का मानेगा और साइन करके
भेजेगा उसके बाद ही बात आगे बढ़ेगी...
मां-ठीक है जैसा तुम्हें ठीक लगे उसकी फोटो भेजूं...
शनाया- नहीं कोई जरूरत नहीं है खुद देख लो... मेरे लिए शक्ल मायने नहीं
रखती...
मां-उससे बात ही कर लो
शनाया – उसकी भी कोई जरूरत नहीं है... शर्ते माने और शादी करे.. काम
खत्म.... अब मैं रखती हूं बाद में बात करती हूं...
ARNAV HOME
सुबह की पहली कॉफी के साथ अरनव बालकनी में टहल रहा था....
बड़ा सोचते सोचते वो काजल को मैसेज करता है...
Hi
Hi
R u free
Wanna talk with u
Its urgent
काजल, अरनव के मैसेज पढती है और हैरानी के साथ reply
करतीहै
हां बोलो
अरनव – बात करनी है कॉल करूं
काजल –ओके
अरनव, काजल को फोन लगाता है...
अरनव- हाय काजल कैसी हो
काजल – हाय हैंडसम मैं बढ़िया और बताओ मुझे कैसे याद किया
अरनव – मेरी मदद करेगी
काजल- कैसी मदद
अरनव –शनाया से बात करनी है
काजल-हंसते हुए बोलती है वाह.... ये कैसे हो गया....आपके पास उसका नंबर
नहीं है क्या ओह हां याद आया आपने तो उसको ब्लॉक कर दिया था... वैसे इस बात को
तो7-8 महिने हो गए है.....आपकी शादी हो गयी?, शनाया ने बताया था कि
आपकी शादी होने वाली है... I hope सब बढ़िया होगा....
शनाया से फिर कुछ ऐसा नहीं हुआ होगा..जिससे आपको कोई प्रॉब्लम हुयी हो.... वो पागल
लड़की थी.... उसको समझना चाहिए था दुनिया उसकी तरह सीधी नहीं है जो आया बोल
दिया... कर दिया... दुनिया तो हम जैसे लोगो की तरह है अपनी गलती दूसरो पर डाल दो
फिर एकदिन धीरे से चुपचाप उसको गलत ठहरा कर निकल जाओं... वैसे आपने अच्छा किया
उसके साथ वो इसी काबिल थी...
अरनव बीच में ही बोल पड़ता है
अरनव – बस कर काजल सब मेरी गलती थी... मैं कुछ भी सम्हाल नहीं पाया
काजल-अरे नहीं आप गलत कैसे हो सकते है.... हमारे ग्रुप की नजर में तो आप
भगवान है जो कभी गलत नहीं हो सकता.... और हो भी तो किसी को कहने की हिम्मत नहीं
क्योकिं शनाया ने कहा है कि आप गलत हो ही नहीं सकते.....खैर कैसी है आपकी वाइफ
उनको हमारा हैलो बोलिएगा... और साथ में ये भी.. की शनाया उनका घर बर्बाद करने नहीं
आयी थी.... मेरी दोस्त बजारू नहीं थी.. हां बस वो अपने प्यार से ज्यादा आपकी
दोस्ती पर भरोसा कर बैठी थी... उसे लगा था.. दोस्ती तो सबसे ऊपर है यहां सही गलत
कुछ नहीं होता मायने रखता है तो सिर्फ एक दूसरे का साथ, उनको बोलिएगा मेरी शनाया
भोली थी जो दुनियादारी ना समझ पायी और बिना वजह आप दोनो के बीच आ गई.... पता है
अरनव सर शनाया को सबसे बुरा ये लगा था.... कि उसके हिस्से कुछ नहीं आया ना दोस्ती
ना प्यार और इज्जत उसने और गंवा दी...
अरनव – मैं सब कुछ उसको वापस करना चाहता हूं....उसका प्यार मेरी दोस्ती वो
सारे पल जिस पर उसका हक था...
काजल – हैरान हो जाती है अरनव की बात सुनकर औऱ बोलती है मजाक मत किजिए...
अरनव – मैं सच बोल रहा हूं
काजल –और आपकी वाइफ
अरनव – मेरी शादी नहीं हुयी.... सब खत्म हो गया.... नायरा का शक मैं दूर
नहीं कर पाया और बात बिगड़ती चली गयी... घऱ में बहुत लफड़े हुए
काजल- -ओह तो ये सब शनाया की वजह से हुआ... इसलिए आप उससे बात करना चाहते है
अरनव –ऐसा नहीं है मैं अब वो करना चाहता हूं जो मुझे बहुत पहले कर देना
चाहिए था...बहुत देर कर दिया मैने खुद की आवाज सुनने में...
काजल- आप सच बोल रहे है
अरनव –हंसते हुए हां यार मेरा भरोसा कर
काजल- ओके
अरनव – अब मेरी मदद करेगी
काजल- हां
अरनव – मैं शनाया को प्रपोज करना चाहता हूं....
काजल – हंसते हुए वाह और अगर उसने मना कर दिया तो
अरनव – ऐसा हो ही नहीं सकता वो सिर्फ मुझसे प्यार करती है और वो हां जरूर
बोलेगी.....
काजल – hope for the best
To be continued
1 comment:
Wat will b next?☺️
Post a Comment