Thursday, 21 May 2020

adhuri kahani part2, episode 16


अरनव, काजल की डांट सुनकर चुप हो जाता है...काजल उसकी खामोशी पर तेज से गुस्सा करते हुए बोलती है..
काजल-सुनो अरनव सर आज रात तक अच्छे से सोच लो क्या करना है...अपने घर वालो के बारे में भी सोच लेना.. और हां रिश्तेदारो के बारे में भी...वेट वेट वेट शनाया की नेट वर्थ भी पता कर लेना... कहीं पैसे रूपए स्टेटस बीच में ना आ जाएं....इसके बाद मुझे नहीं लगता कुछ और सोचना है आपको .. ये सब सोच लो समझ लो...अपनी दूरदर्शी नजर से इस रिश्ते का भविष्य देख लो...Potential दिखे अगर तब आगे बढ़ना...और मुझे बता देना फिर मैं कोशिश करूंगी...किसी अफसोस में ना रह जाना... और हां इस बार जो शनाया के पास गए तो फिर वापस मत भागना ये मैं request कर रही हूं...इसलिए सब कुछ सोचो पहले फिर आगे बढ़ना...और हां उसकी शादी हो रही है तो मैं क्यों उसकी जिंदगी बर्बाद करूं ये सोच कर खुद को महान मत बनाना क्योकिं महान आप हो नहीं खैर मुझे लगता है मैने कुछ ज्यादा बोल दिया आपको बुरा लगे तो माफ किजिएगा... रखती हूं मैं फोन जब ठीक लगे तो कर लेना...बाय
Shanaya office
शनाया अपने काम में बेहद मशगूल रहती है...तभी उसकी मां का फोन आता है
मां-हाय बेटा कैसी है
शनाया –अच्छी हूं आप बताइए, I hope papa अब अच्छे होंगे
मां – हां वो पहले से ठीक है
शनाया – पता था
मां- मतलब
शनाया – अपनी बात मनवाने के बाद तो वो ठीक ही रहेंगे any way आपने क्यों फोन किया
मां- ऐसा नहीं है बेटा तुम हमेशा उनको गलत समझती हो... खैर मैने इसलिए फोन किया था कि अगले महिने की15 तारीख को शादी की डेट निकली है....और सगाई की अगले हप्ते
शनाया – वाह बड़ी जल्दी सब कुछ फाइनल कर दिया आपने खैर अच्छा किया लेकिन
मां – लेकिन...., क्या लेकिन शनाया
शनाया – कुछ नहीं मैं आज एग्रीमेंट भेज रही हूं लड़के को भेज दो... और बोलना साइन करके वापस स्कैन करके  भेजे
मां – तुम पागल हो चुकी हो... मुझे लगा था उस दिन गुस्से में बोल रही थी तुम.. अरे लड़के से मिल लो बात कर लो... तसल्ली हो जाएगी  तुम्हें... वैसे मैने बात की है बड़ा ही संस्कारी लड़का है
शनाया – हंसते हुए क्योंकि उसने आप से बात कर ली खैर मुझे उसकी मेल आइडी भेज दो और नंबर भी मैं खुद हैंडल कर लूंगी और हां सगाई, अगर हुई तो यहां मुबंई से होगी... अपनी प्लानिंग उसी हिसाब से कर लेना... शादी का खर्च जो भी होगा मैं मैनेज करूंगी आप बस आ जाना सबके साथ...
मां – ठीक है जैसी तुम्हारी मर्जी
बड़े ही अफसोस के साथ शनाया की मां फोन रख देती है और थोड़ी देर में ही लड़के का नंबर और मेल आइडी शनाया के पास आ जाता है...
शनाया ध्यान से मेल आइडी को देखती भी नहीं है और फटाफट मेल टाइप करना शुरु करती है... पहले English  में मेल लिखती है फिर डिलीट कर देती है और शुद्ध हिंदी में लिखना शुरु करती है मन ही मन बोलती है यूके में रहता है ना पता तो चले हिंदी आती भी है या नहीं....
हैलो मिस्टर  .. XYZ
SORRY  mujhe aapka naam nahi pata and frankly speaking mai aubhi jananan bhi nahi chahti
Mere parents ne ye rishta dekha hai tho mujhe  krna hi hoga lekin meri kuch sharte hai,… jisko bina mane mai nahi  karungi
Aubhi humare beech koi baat nahi hui hai so hum aaram se is agreement ko aage badha sakte hai aur ha agar meri sharte manjoor ho tho plz scan karke sign karke waps mail kar dena… aur agar aapki koi shart ho tho mujhe bhje dena… well
Meri pahli shart mai shadi ke baad Mumbai chor kahi nahi jaungi
Meri dusri shart meri any kind of property, asset mai aapka ka koi hissa nahi hoga
Meri tisri shart mai shadi ke baad apna kaam nahi chorungi kisi bhi keemat mai
Meri chouthy shart mai jub dil karega apne ghar maiaakar rahungi u cant force me to live with you
Meri pachvi shart  mai baby birth kabhi nahi karungi and u cant force me to do at all
Meri chati shart mai kab aati hu kab jaati hu mujhse koi sawal nahi karega
Aur last mai plz I like my privacy so u have to be respect  at all
I know padh kar ajeeb lag raha hoga but sorry I m helpless. I m very sorted type person so jo hai tho hai pasnd yaae tho  aage badhna  otherwise thank you
Aur haa mere maa papa se jayda chep hone ki jarurat nahi hai… kyunki mere upar iska koi fark nahi padta.. ok
Bye
Waiting for ur reply
शनाया मेल टाइप करने के बाद जब मेल आइडी डालती है तो लड़के का नाम देखती है..AYAAN लिखा होता है एक पल के लिए शनाया ठहर सी जाती है.. और मन ही मन बोलती है साला इसका नाम भी अयान है...मुझे इस नाम से नफरत है.. खैर ये वो नहीं हो सकता... उसको मेरे घर वालो के बारे में कुछ नहीं पता था.. फिर ये तो पापा के दोस्त के दोस्त का बेटा है ..कहां आर्मी वाले और कहां वो चम्पू...शनाया मेल तो कर देती है लेकिन अयान का नाम देखकर उसका मन बेचैन होने लगता है...इधर अयान को मेल मिलते ही वो खुशी से झूम उठता है.. ऐसा लगता है उसकी मांगी मुराद पूरी होने वाली है... वो कुर्सी से उठकर अपने पापा के पास जाता है और बोलता है
अयान –I LOVE U PAPA  फाइनली शनाया मेरी होने वाली है आपने मेरे लिए क्या कुछ नहीं किया इस एक साल में अब हिसाब बराबर होगा...
अयान के पापा बहुत ही कुटिल मुस्कान के साथ बोलते है बेटा तू मेरा एकलौता बेटा है और कोई लड़की मेरे सामने तुझे इतना जलील करके गई... ये मैं कैसे सहन कर सकता था... उस दिन हालात मेरे काबू में नहीं थे इसलिए मैने वो सब किया जो वो कहती गई.. लेकिन अब सब हमारे हाथ में है... तुम बस एक काम करना उससे फोन पर बात मत करना... उसकी शर्ते मानकर साइन करके भेज दो और कुछ मत लिखना अब सीधे सगाई वाले दिन  ही उससे मुलाकात होगी... और अपने पापा के दबाव में वो कुछ नहीं कर पाएगी.. एक लड़की ये कभी नहीं चाहेगी कि उसके दरवाजे से बारात वापस चली जाए..
अयान – पापा वो बहुत खतरनाक है
अयान के पापा फिर हंसते है और बोलते है मुझ पर भरोसा करो तुम बस उसकी मां से बात करते रहो...सब हमारे हक में होगा.. ( अधूरी कहानी पार्ट 1 EPISODE 14-15  में अयान के साथ शनाया की झड़प आप पढ़ सकतेहै )
अयान – YES BOSS  
अयान,शनाया की सारी शर्ते मान लेता है.. और मेल का रिप्लाई भी कर देता है...
शनाया इतनी जल्दी रिप्लाई देखकर हैरान थी....मन ही मन बोलती है क्या ये शादी करने के लिए ही पैदा हुआ था... मतलब इतनी जल्दी भी क्या थी.. खैर मुझे क्या जो दिल आए करें...शनाया अपनी मां को फोन करती है
शनाया – हां मां सुनो
मां – हां बोलो शनाया अब क्या हुआ
शनाया – मैं राजी हूं शादी के लिए उसने मेरी शर्ते मान ली है
मां-पता है मुझे
शनाया – कैसे
मां – अयान ने मुझे बताया और वो बहुत प्यार से बाते कर रहा था उसने ये तक नहीं बताया कि तेरी शर्ते क्या थी.. अच्छा सुन हम सब फिर मुबंई आ रहे है अगले हप्ते में शुक्रवार को तेरी सगाई है.. अब तो तुझे कोई दिक्कत नहीं है ना
शनाया – फिकी सी हंसी हंसती है और कहती है नहीं.. बाय बोलकर फोन रख देती है और अपने ऑफिस के कामों में लग जाती है.... जैसे उसको कोई फर्क नहीं पड़ा कि उसके साथ क्या होने वाला है..... कुछ लिखते लिखते बस एक पल के लिए उसके हाथ रुकते है... वो अपना मोबाइल ओपन करती है और अरनव के साथ उसकी सेल्फी थी उसको देखती है और सोचती है लास्ट टाइम जब हम मिले थे तो कितनी मस्ती की थी..... गप्पे मारे थे...अब बस यहीं एक चीज थी मेरे पास अब वो भी डिलीट कर देती हूं...सुबह सारे अरमान और यादे खाक में मिल गये थे.. अब ये भी ज़हन से मिटा देना ही ठीक होगा.. शनाया ने सेल्फी  डिलीट कर दी और बस एक आसूं उसकी आखों के कोने से धीरे से गिर गए जैसे अब जीने की एक बूंद जो पास में थी वो भी खत्म अब शनाया इमोशनलेस शनाया बन चुकी थी....
Arnav office
शाम के4 बज रहे थे.. अरनव अपने ऑफिस में enter करता है..उसके हुलिए को देखकर सब आपस में बाते कर रहे थे.. दूर से रवि ने उसको देखा और देखता ही रह गया आखें बोझिल सी शर्ट की दो बटन खुली हुई , सूट के साथ मैंचिंग टाई नहीं... रवि पास में आकर बोलता है अरनव भाई कैसे हो
अरनव,रवि को देखकर रूक जाता है औरअवार्ड नाइट (episode1) के दिन रवि के साथ उसकी जो बहस हुयी थी उसे याद आ जाता है.. अरनव खुद को सम्हालता है और बोलताहै
अरनव – यार रवि उस रात के लिए सॉरी यार मुझे ना शायद ज्यादा चढ़ गई थी
रवि- हंसते हुए अरे कोई ना भाई हम तेरे दोस्त है और हो जाता है कभी कभी वैसे तूने उस दिन बहुत कसकर मारा था..
अरनव – सॉरी यार वो actually
रवि- actually तू शनाया को लेकर काफी possessive था...साले पहले बता दिए होते कि उससे प्यार करते हो...
अरनव – खुद को सम्हालते हुए अरे मुझे पता ही उस दिन चला
रवि, अरनव की बात सुनकर हंसने लगता है और बोलता है चल मिट्टी डाल बात पर ये बता कुछ हुआ है क्या
अरनव –नहीं तो
रवि- अबे तू ऐसे कभी ऑफिस नहीं आया खुद को देख जाकर आइने में...
अरनव – अरे बस ऐसे ही
रवि- शनाया को बता दिया कि तू उससे प्यार करता है
अरनव – नहीं
रवि- तो बता फिर
अरनव –वो शादी कर रही है
रवि- ओह साला फिल्मी ट्रैक चल रूकवा देते है शादी को
अरनव – हंसते हुए चाहता तो मैं भी हूं...
रवि –ठीक है चल अभी मैं जा रहा हूं बॉस के केबिन में रात को बात करते है और निकालते है कुछ जुगाड़...
To be continued

2 comments:

Tripti said...

Ayan ki entry se suspense badh gaya....good

tulika singh said...

Thank you 🥰