Saturday, 4 November 2017

अधूरी कहानी, episode -10

कुछ ख्वाब कभी हकीकत जैसे लगने लगते है.... ऐसा लगता है मानो जिंदगी की सारी खुशियां बस आपके कदम चूमने वाले है....फिर शनाया का ख्वाब तो 15 साल पुराना था.... उसको तो अभी तक यकीन नहीं हो रहा था की कल की रात उसके लिए इतनी खास थी.... घड़ी में 11 बज रहे थे....शनाया बिस्तर पर ही अंगड़ाई लिए जा रही थी... आज मैडम ऑफिस भी नहीं जाना चाहती थी.....बस महसूस करना चाहती थी.. एक एक पल को.....

इधर अरनव की लाइफ में आज कुछ तो गड़बड़ होने वाला था.... सुबह सुबह नायरा अरनव के ऑफिस में दाखिल होती है... और सीधा अरनव के केबिन की तरफ बढ़ने लगती है... तभी ऑफिस का प्यून उसको रोक देता है
प्यून-  GOOD morning mam अभी सर ऑफिस नहीं आए है
नायरा- ओके तो क्या करूं मैं बाहर  wait  करू नायरा इतनी सी बात पर गुस्से में आ जाती है....
प्यून – सॉरी मैम आप सर के केबिन में वेट कर सकती है.....
नायरा गुस्से में तेजी से अरनव के केबिन की तरफ बढ़ जाती है....और अरनव को कॉल करती है
नायरा- हैलो
अरनव- क्या हाल है
नायरा – कहां है आप
अरनव – बस ऑफिस पहुंच रहा हूं
नायरा – इतना लेट कल तो हमारी आपकी बात भी नहीं हुयी थी...आपने कहा था आप सोने जा रहे है तबियत तो ठीक है ...
अरनव- नहीं  थोड़ा थका हुआ था तो जल्दी सो गया चल मैं ऑफिस जा रहा हूं तुझसे बाद में बात करता हूं
नायरा – मैं आपके ऑफिस में ही हूं ....
अरनव- अच्छा आज सुबह सुबह
नायरा – हां दिल में आया की आज सुबह सुबह आपको सरप्राइज दूं लेकिन आप यहां है ही नहीं
अरनव- कोई ना मैं अब पहुंचने वाला हूं तुम वेट करो प्यून को बोल कर चाय कॉफी कुछ मंगा लो....
नायरा – ओके बाय जल्दी आइए..
नायरा फोन रखते ही.. अरनव का लैपटॉप ओपन करने लगती है.... लेकिन पासवर्ड की वजह से ओपन नहीं होता.... नायरा को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वो अरनव से बिना किसी मकसद के मिलने आयी है.... नायरा के दिल में वैसे भी शनाया चल रही थी.. उसको लग रहा था.. आज कल अरनव उससे बात कम कर रहा है...शायद इसिलिए वो आज अरनव से मिलने आ गयी थी.. नायरा अरनव के केबिन में इधर  उधर चहलकदमी करने लगती है... तभी अरनव केबिन के अंदर आता है....
अरनव- और मैडम कैसी हो
नायरा – आप कैसे है
अरनव अपना लैपटॉप खुला देख कर  हंसने लगता है और बोलता है अच्छा तो मेरी जासूसी करने आयी थी...
नायरा अरनव की बात सुनकर थोड़ा हड़बड़ा जाती है और बोलती है ऐसा नहीं है टाइमपास करने के लिए ओपन किया तो पासवर्ड लॉक था...
अरनव ने लैपटॉप ओपन कर दिया ये लो आराम से बैठो और जो करना है करों....तुमने चाय पी
नायरा- नहीं
अरनव – ओके मैं जरा मीटिंग से आता हूं तुम यही मेरा वेट करों... अरनव अपना आइपैड उठाता है तेजी से बाहर निकल जाता है....
अरनव के जाते ही नायरा की नजर टेबल पर रखे अरनव के फोन पर जाती है.... नायरा की आखों में चमक बढ़ जाती है....
नायरा बिना वक्त गंवाए फोन ओपन करती है और  whatsapp  ओपन करती है.....

1002 message  देख कर नायरा अपना सर पकड़ लेती है और बोलती है सच में अरनव के पास इतना टाइम भी नहीं होता की अपनी चैट पढ़ सके... 
नायरा एक मिनट कुछ सोचती है और शनाया को सर्च करती है.... शनाया की डीपी देखते ही नायरा की आंखे खुली की खुली रह जाती है.... नायरा x ray  मशीन की तरह उसको डीपी को स्कैन करती है....क्या बला की खुबसुरत है शनाया... क्या फिगर है इसका  simply wow है ये लड़की तो.. फिर उस दिन अरनव  इसकी गंदी पिक्चर क्यों दिखा रहा था... नायरा शनाया और अरनव के चैट पढ़ने लगती है.....कल रात की सारी बाते मस्ती मजाक और शनाया के ज़जबात नायरा पढ़े जा रही थी... उसके चेहरे पर  उतनी ही देर में  ना जाने कितने  reaction  आ चुके थे.....नायरा समझ गयी कि अरनव के अंदर इतने  changes  की वजह सिर्फ और सिर्फ शनाया है.....नायरा ने कम से कम 4 बार पूरे चैट को पढ़ा और सोचने लगी कल रात 2.30 बजे अरनव सोया और मुझसे झूठ बोला कि वो थका हुआ है...इनकी इतनी पुरानी दोस्ती है.... शनाया की चैट से साफ दिखता है वो अरनव की कितनी केयर करती है... फिर अरनव मुझसे शादी क्यों कर रहा क्यों अपने घर वालो को धोखा दे रहा है मुझे धोखा दे रहा है...आज मैं सारे सवाल पूछ ही लेती हूं.. नायरा की आखों में आसूं और चेहरा पूरा गुस्से से लाल हो  गया था...वो  अब चुप चाप बैठ कर अरनव का इंतजार करने लगी....मन ही मन बड़ बड़ करने लगी आज तो सारा मामला साफ कर ही लूंगी... उस शनाया की आखों में ही जब जाकर बैठना था तो मुझसे क्यों बात करता है....  उसके कहने पर मुझे प्यार करना उसके कहने पर मेरी केयर करना... उसके कहने पर मुझे डेट ले जाना... कौन है वो जिसके कहने पर ही अरनव को सब कुछ करना है.... इतना ही प्यार है आपस में तो उसी से शादी कर ले.... अरनव केबिन में दाखिल होता है... और नायरा सोफे से उठ कर खड़ी हो जाती है....अरनव का फोन उसके हाथ में देती है और बेरूखी से बोलती है आपका फोन यही रह गया था....वैसे अब आपकी तबियत कैसी है कल रात काफी बिमार थे ना आप रात 2.30 बजे सोए आप....
नायरा के चुभते हुए शब्द अरनव को समझ आ गया था...कि नायरा ने उसकी और शनाया की चैट पढ़ ली...
अरनव- क्या हुआ है तुझे अब तू मेरे फोन भी चेक करने लगी सही है
नायरा – हां चेक किया मैने जब कोई इंसान इस कदर बदलने लगे ... मुस्कुराने लगे प्यार दिखाने लगे तो वजह जानना तो बनता है ना.... वैसे मानना पड़ेगा आपकी शनाया आपसे बेंइतहा प्यार करती है आप उसके कहने से ही सब करते है फिर उसी से शादी क्यों नहीं कर लेते
अरनव- तुम पागल हो चुकी हो वो सिर्फ मेरी दोस्त है...और कुछ नहीं
नायरा- अच्छा तभी आप उससे रात के 2.30 बजे तक गप्पे मारते है... उसकी तारीफ में कसीदे गढ़ते है....और ना जाने क्या क्या करत है जिसके लिए वो THANKS  शब्द का माला जप रही है... वैसे भी उसके आगे मैं तो आपको अच्छी नहीं लगती हूं... फिर आप अपने घर वालों से बोल कर मना क्यों नहीं कर देते कर लिजिए अपनी शनाया से शादी
अरनव का गुस्सा बढ़ता जा रहा था....उसने तेजी से नायरा को डांट दिया और गुस्से में चिल्लाने लगा... हां वो करती है मेरी केयर आज से नहीं ना जाने कितने सालों से वो मेरी अच्छी दोस्त है बस और कुछ नहीं
नायरा- क्या वो आपसे प्यार नहीं करती
अरनव – करती है लेकिन मैं नहीं करता
नायरा- वेरी गुड बाते सारी आप उसकी मानते हो.. देर रात तक आप उससे बाते करते हो ... किसी  भी  Problem  में पड़ते है तो उसकी याद आती है आपको... अपनी मंगेतर को कैसे डील करना है वो आप उससे पूछते है लेकिन प्यार आप उससे नहीं करते है...
अरनव – तू चाहती क्या है अब ये बता
 नायरा- सीधा और साफ साफ एक जवाब
अरनव- क्या
नायरा – मुझसे शादी करनी है या  नहीं
अरनव – क्या मजाक है करनी है तभी तो
नायरा – मिस्टर अरनव मैं कोई खिलौना नहीं हूं इसिलए सोच कर जवाब दिजिए
अरनव – यार तू मुझे परेशान मत कर बोल चाहती क्या है
नायरा- अगर मेरे साथ शादी करनी है तो शनाया को छोड़ना होगा... उससे कोई भी बात नहीं करनी होगी... उसके साथ आप कोई भी रिलेशन नहीं रखेंगे
अरनव  के कान में नायरा की बाते काटें की तरह चुभ रही थी... अंदर ही अंदर वो टूट रहा था..उसको समझ नहीं आ रहा था....वो क्या करे वो खामोश हो कर नायरा को देख रहा था लेकिन उसके ज़हन में शनाया चल रही थी.. उसके साथ बिताएं हुए एक एक पल उसकी आंखों के सामने चल रहे थे....
नायरा अरनव के सामने आकर खड़ी हो जाती है... और बोलती है शनाया की इतनी याद आ रही है ना तो मुझे मना कर दो मैं चली जाउंगी लेकिन उसके बाद अपने घर वालो को मेरे घर वालो को आप बताओगे कि हमने ये रिश्ता क्यों तोड़ा...
अरनव खुद को सम्हालते हुए बोलता है... तू जैसा चाहती है मैं वैसा ही करूंगा....मैं शनाया से कोई रिलेशन नहीं रखूंगा....
नायरा अरनव की पूरी बात सुनती भी नहीं है और गुस्से में केबिन से बाहर निकल जाती है... वहीं अरनव को लगता है जैसे किसी ने अपनी मुस्कुराहट के बदले उसकी लाइफ मांग ली हो.... अरनव शनाया की पिक्चर मोबाइल में देखने लगता है और उसकी आखों से आसूं गिरने लगते है....

To be continued 

14 comments:

Digvijay said...

Superb, waiting for next episode

Unknown said...

Nayra ko in dono ke dosti ke beech me nahi ana chayiye tha

Unknown said...

Waiting for next episode.hope sb thik ho jaye

Unknown said...

Wow...very interesting...very excited for next episode

tulika singh said...

TX. Dear next Friday i will post 😘😘😘

tulika singh said...

Tx 😘😘😘

tulika singh said...

Tx hope for the best 😘😘

Mamta said...

Arnav ka decision bilkul thik nhi tha. Pata nhi usse pata bhi h ki nhi woh kya chahta h? Na itna lagav h nayra se fir bhi apni itni achi dost ko chodne ko tayar ho gaya, strange...

Tripti said...

Welcome back Tulika.... superb very interesting

Digvijay said...

Kya BAAT tum hi likhti raho

tulika singh said...

Tx dear😘😘

tulika singh said...

😋😋😋😋

Ocean said...

Nice going....
Abhi tak pardo mei thi jo Nayra... Aaj samne aate hi baras padhi...
It is truth...When jealousy stays in mind, feelings are fade at there.

tulika singh said...

Yaha jealously nahi hai insecurity hai aur miss communication hai