आज का दिन अरनव के लिए काफी खास
था....उसके ऑफिस की Annual meet में उसको अब तक का best award मिलने वाला था.... अरनव को अपने काम से
बहुत प्यार था लेकिन उस प्यार का ये reward उसको मिलेगा इसका यकीन उसको भी नहीं था...जब से
अरनव ने सुना था उसके पांव जमीन पर नहीं थे... white shirt
, wine colour का 3 पीस सूट hair style
एक दम super cool hunk जैसा दिख रहा था ...by God आज तो शनाया अगर अरनव को देख लेती तो बेहोश हो
जाती.. इतना स्मार्ट लग रहा था.. उसका अरनव.....हर किसी की नज़रे सिर्फ अरनव पर
थी.... अरनव बार बार अपना फोन निकाल कर देख रहा था.. शनाया ने सुबह से कोई मैसेज
भी नहीं किया था... अरनव मन ही मन सोचता है आज बकबक शनाया सो गई है क्या....आज तो सूरज पश्चिम से
निकला है....अरनव अभी अपना फोन चेक ही कर रहा था कि... स्टेज से उसका नाम पुकारा जाता है... पूरा हॉल
तालियों की आवाज से गूंज उठता है....
लाइट्स कैमरा सब का फोकस सिर्फ और सिर्फ अरनव बेदी था...
अरनव जैसे ही स्टेज पर पहुंचता है. वहां मौजूद कंपनी का CEO
उसके तारीफ में कसीदे गढ़ने लगता है.... होना भी
चाहिए आखिर अरनव की वजह से कंपनी को 500 करोड़ का मुनाफा हुआ था.... CEO
के मुंह से ये बात सुनकर अरनव के चेहरे पर गर्व
झलकने लगता है... मन ही मन कहता है अभी तो
ये शुरुआत है.... कल इतना ही पैसा मैं खुद
अपने लिए कमाउंगा.... अरनव अवार्ड लेकर जाने लगता है तभी अरनव को जानने वाले लोग
उससे गाने की गुजारिश करने लगते है... अरनव मना करने लगता है लेकिन CEO
के भी कहने पर वो माइक हाथ में ले लेता
है....... अरनव एक पल के लिए अपनी आंखे बंद करता है. उसको सिर्फ और सिर्फ शनाया
नज़र आती है... मन ही मन सोचने लगता है ये लड़की पीछा ना छोड़ने वाली... अरनव बैंड
को सॉग बताता है... और स्टेज के सेंटर में आ जाता है....अरनव के गाने की हर
अल्फाज़ ये बता रही थी... वो शनाया को कितना ज्यादा चाहने लगा है.... गाना जरूर
शाहरूख खान की फिल्म हैरी मेट सेजल का ये हवाएं था...
लेकिन अरनव का अंदाज़े बयां
उसके चेहरे पर आने वाली वो मुस्कुराहट उसके आखों में शनाया को अब तक ना पाने का
दर्द साफ झलक रहा था....अरनव को इससे पहले किसी ने इतनी शिद्दत से गाते हुए नहीं
देखा था वो भी रोमांटिक सांग.....अरनव के दिल में शनाया को लेकर ना जाने कहां से
आज इतना प्यार उमड़ रहा था...जिसको ना भी पता चलना हो पता चल जाए की अरनव बेदी
प्यार में पागल होकर गा रहे है... दरअसल आज अरनव के ऊपर से उसका ही control
खत्म हो गया था.. सबकी नज़रे सबके मोबाइल अरनव पर टिक गये
थे...अपना गाना खत्म करते ही अरनव को ख्याल आया कि वो शनाया के साथ नहीं अपने ऑफिस
वालो के सामने गा रहा है....अरनव thanks thanks बोल कर वहां से निकलने लगता है.. तभी उसकी टीम
के एक बंदे ने उसको बोला
टीम मेंबर – सर आप बहुत अच्छा गाते है...
अरनव – थैंक्स यार
टीम मेंबर – मैने आपका गाना फेसबुक पर लाइव कर दिया था.. आप कहो तो आपको
टैग कर दूं ..
अरनव – हंसते हंसते कर दे यार वैसे तुझको लाइव करना नहीं चाहिए था....
अरनव बोल कर आगे बढ़ जाता है और पार्टी में आए बाकी लोगो से मिलने लगता
है.. इधर शनाया को जैसे ही फेसबुक पर अरनव का लाइव दिखता है... वो तो पागल हो जाती
है अरनव की आखें अरनव की ज़ुबान शनाया ध्यान से देखती है....ऐसा लग रहा था मानो आज
अरनव ने अपने दिल की बात उससे कह दी हो... इतना प्यार इतना दर्द क्या बात है मुझे
तो लगता था अरनव को सिर्फ मजे लेना आता है और यूट्टूब वीडियो बनाना आता है.....
गधे ने मुझे बताया भी नहीं कि उसको आज इतना बड़ा अवार्ड मिला है... खैर फ्री होगा
तो खुद ही बताएगा... लेकिन शनाया तो शनाया है.. उनसे भला खुद पर कंट्रोल कैसे
होगा. फटाफट मैसेज कर देती है
शनाया – तूने मेरे लिए गाया ना ये गाना simply wow था मैं तो खुश हो गयी..
गाता तो तू बड़ा अच्छा है.. दिल खुश कर दिया तुने मेरा
अरनव मैसेज पढ़ता है और reply करता है नहीं मुझे गाने बोला गया तो बॉस की बात
मैं मना ना कर पाया इसलिए गाया...
शनाया – चल झूठे मुझे पता है तुने मेरे लिए ही गाया है...
अरनव – नहीं बिल्कुल नहीं
शनाया – कोई बात नहीं मैने मान लिया कि तूने मेरे लिए ही गाया है... जो भी
हो मस्त लग रहे हो तुम
अरनव हंसने लगता है और बाय बोल कर फिर busy हो जाता है...
फेसबुक पर अरनव के गाने के लाइक और कंमेट बढ़ते ही जा रहे थे... और ऐसा
कैसे हो सकता था....अरनव बेदी कुछ डाले और नायरा मैडम ना देखे.... बस नायरा ने भी
फेसबुक पर उसके गाने को देखने लगती है... गाने की Wording गाने
का अंदाज़ , अरनव के चेहरे पर बेपनाह मोहब्बत उसकी आंखें देखकर नायरा को भी यहीं
लगता है कि अरनव ने ये गाना शनाया के लिए गाया है... अरनव शनाया से प्यार करने लगा
है.... अरनव का गाना जैसे जैसे आगे बढ़ रहा था.. नायरा पारा चढ़ता जा रहा
था...अरनव का ये अंदाज इतना प्यार मैने कभी अपने पास महसूस नहीं किया....आखिर उस
शनाया में ऐसा है क्या... नायरा गुस्से में लाल पीली होती जा रही थी.... अपने आप
से बड़ बड़ करते हुए बोलती है मिलने दो इस बार पूछ ही लूंगी कि ये सब क्या ड्रामा
है....मझे ऐसे कोई धोखा नहीं दे सकता....
इधर शनाया अरनव के गाने को ना जाने कितनी बार देख चुकी थी अब तक उसने
फेसबुक पर उसके लाइव को सेव कर लेती है.. अभी शनाया अरनव के ख्याल से बाहर ही आती
है कि ..उसके केबिन में अयान दाखिल होता है.....
अयान- हाय शनाया
शनाया को अयान का आना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है..
शनाया- हाय
अयान – क्या कर रही है
शनाया – टाइम पास
अयान चेयर खींच कर बैठ जाता है....
शनाया मन ही मन सोचने लगती है अब क्या नया ड्रामा होने वाला है
अयान- और तेरा अरनव कैसा है ...
शनाया – वो बहुत अच्छे है आप बताइए आपको कोई काम था
अयान चेयर से उठकर शनाया के चेयर के पास जाकर खड़ा हो जाता है.... और बोलता
है काम तो बहुत है लेकिन तुम भाव ही नहीं देती हो तो क्या बोलूं
शनाया अयान के मुंह से ये बाते सुनकर चिढ़ जाती है... और चेयर से उठकर
थोड़ा दूर जाकर खड़ी हो जाती है...
शनाया – तुम फिर से शुरु हो गए ना अयान मैने कितनी बार तुम्हे बोला है ना
मुझे इस तरह की बाते पंसद नहीं है
अयान के चेहरे पर एक गंदी सी मुस्कान आ जाती है...
अयान- हां ये बाते सिर्फ तुम्हें अरनव की जुबान से पंसद है जो की इस दुनिया
में है ही नहीं शायद या फिर भूत है...
शनाया का दिमाग खराब होने लगता
है....और गुस्से में बोलती है तुम्हें काम क्या था ये बताओ फालतू की बात करने का
मेरे पास टाइम नहीं है...
अयान- तुम्हें जान कर खुशी होगी कि कल तुम मेरे साथ बैंगलोर जा रही हो...
10 दिनो के लिए
शनाया एक दम से चौंक जाती है और
बोलती है – बकवास बंद करों किसने बोला
अयान- आपके बॉस मेरे पिताजी ने बोला है...
शनाया – सर ने मुझे ऐसा कुछ नहीं बोला है...
अयान- दरअसल आपकी जरूरत है बैंगलोर में तो अभी जाना ही होगा... वैसे भी
सिर्फ 10 दिनो की बात है...कहते कहते अयान शनाया के नजदिक आ जाता है...
शनाया फिर थोड़ा सा दूर जाती है.. और अब बोल ही देती है
शनाया – आज तुम्हारी हरकते ऐसी क्यों लग रही है जैसे बॉलीवुड पिक्चर
के विलेन हो जो लड़की देखते ही आखों से रेप करने लगता है...
अयान – हंसते हुए अच्छा अब मैं तुम्हें विलेन लगने लगा
शनाया – औऱ क्या अपनी हरकते देखो उस दिन तो तुम बड़ा प्यार से बात कर रहे
थे.. ऐसा लग रहा था तुमसे ज्यादा अच्छा कोई मेरा दोस्त है ही नहीं
अयान- हंसते हुए शनाया डार्लिंग उस दिन की बात छोड़ो कल जाने की तैयारी
करों वैसे भी अगले दस दिनो तक मैं तुम्हारा बॉस हूं
शनाया अब अपने आपे से बाहर हो रही
थी.... वो गुस्से में अयान के पास जाती है और बोलती है
शनाया – क्या बात है चूजे की बड़ी जुबान निकलने लगी... बॉस बन गया दस दिनो
के लिए तो क्या करूं मैं तेरे साथ काम
छोड़ कर सोने की तैयारी करूं
अयान- वैसे तू कर सकती है
शनाया – दिखा दी ना तूने अपनी औकात मुझे लग रहा था तू इतना शरीफ कब से हो
गया.. तुझे पता है ऐसी बाते करने पर भी जेल हो सकती है तुझे..
अयान – हंसते हुए चिल कर शनाया मैने ऐसा क्या बोल दिया जो तू भड़क रही
है... वैसे भी आज कल ये सब आम बात है.. चल तैयारी कर काम का काम हो जाएगा और हमारी
एक मस्त ट्रिप भी...
शनाया – तुझे पता है ना मैं किसी और से प्यार करती हूं फिर भी तू नहा धो के
मेरे पीछे ही पड़ गया है....शनाया बोलकर दरवाजे की तरफ बढ़ने लगती है .... तभी
अयान पीछे से उसका हाथ पकड़ लेता है.....
शनाया का सब्र अब खत्म हो चुका था... पीछे पलटती है और गुस्से में पूरी ताकत से
खींच कर एक झापड़ मारती है अयान को... अयान की शक्ल पर शनाया के हाथ के निशान पड़
गए थे.... केबिन के बाहर पूरा स्टॉफ जमा हो जाता है.. अंदर की आवाज तो बाहर आ नहीं
रही थी लेकिन अयान को मारते हुए सबने देख लिया था.. शनाया को....
शनाया एक पल के लिए बाहर देखती है और अयान
की तरफ फिर बढ़ती है.. अयान भी गुस्सें में आकर शनाया की गर्दन पकड़ लेता
है और बोलता है तुम जैसी अकड़ बददिमाग वाली लड़कियों से प्यार से बात ही नहीं करना
चाहिए सीधा बिस्तर पर लिटा देना चाहिए.....शनाया अपने आप को सम्हालती है और फिर से
अयान के मुहं पर एक घूसा मारती है... अयान के मुंह से खून निकलने लगता है... शनाया गुस्से में चिल्लाते हुए उसका कॉलर
पकड़ती है और केबिन के बाहर लाती है.. अयान भी शनाया को जकड़ने की कोशिश करता है
लेकिन शनाया तब कर केबिन से बाहर आ जाती
है .. सारा स्टाफ चार कदम पीछे चला जाता है... रीया सिर्फ शनाया को देखे जा रही थी
ऐसा रूप शनाया का उसने कभी ना देखा था... शनाया अयान को कस कर ढकेलती है...
house keeper के हाथ से वाइपर लेती है.... अयान
को मारना शुरु कर देती है... साले तेरी ##$@&^**################# आ बताती हूं तुझे शनाया के साथ सोना है ना तुझे, साले ऐसी
हालत बनाउंगी की खुद को पहचान ना पाएगा मर्द है की बीच का है.... शनाया इतनी तेज
मारती है कि उसका वाइपर टूट जाता है ... अयान खुद को सम्हाल कर शनाया को पकड़ने के
लिए बढ़ता है .. तब तक रीया अयान के पापा को फोन करके बुला लेती है....बॉस को
देखते ही शनाया भी रूक जाती है ...
बॉस – ये क्या हो रहा है
शनाया- कुछ नहीं आपके बेटे के ऊपर से मर्दानगी का भूत उतार रही हूं......
इस साले को मेरे साथ सोना है... ट्रीप पर जाना है रूक साले तुझे तो मैं पुलिस के
हवाले करूंगी..... फिर पता चलेगा कि शनाया को छूना तो दूर उससे घटिया बाते करने की
क्या सजा है...
बॉस – शनाया क्या हुआ बताओगी
शनाया – आप भी इसके साथ मिले हुए है
बॉस – अयान तुम्हें पसंद करता है इसलिए उसनो जो कहा मैने मान लिया मुझे
नहीं पता था कि वो ऐसा कुछ करेगा
शनाया- क्या बात है सेलरी देने के बदले क्या अब मुझे आपके बेटे के साथ सोना
भी होगा
बॉस – शनाया mind your language
शनाया - by god इतना सब कुछ होने के बाद भी मैं ही मांइड
करूं... इतना बोलते हुए शनाया फिर से अयान का कालर पकड़ लेती है और गाल पर थप्पड़
मारना शुरु कर देती है... तुझे शनाया का प्यार चाहिए ना ले साले सुलाती हूं तुझे
अपने साथ...शनाया का बॉस किसी तरह अयान को खींच कर अपने पास ले आता है.... रीया
कभी शनाया की शक्ल देखने लगती है तो कभी अय़ान को देखने लगती है जिसकी ऐसी दशा बना
दी थी शनाया ने कि वो खुद अपना चेहरा ना पहचान पाएगा....शनाया इतनी ज्यादा गुस्से
में थी... आज उसके बीच जो भी आता वो पिटता.. बस इसी डर से पूरा ऑफिस सिर्फ मूक
दर्शक बना हुआ था.... लेकिन शनाया के इस कदम की तारीफ मन ही मन सब कर रहे थे
To be continued
10 comments:
Very nice �� strong & Gud step by a women. Really loved it
Tx dear 😘😘😘😘😘
Now that's something interesting that Arnav has also feels the same for her.....shanaya represent a strong woman who can handle such kind of nonsense own her own, really admire the way she handled the Ayan
Tx dear
Nice step good ...aur shahrukh song ...
😘😘😘😘😘😘😘
Going in flow....👍😊😘
😍😍😍
Baap re itni buri tarah se behave kiya ayan ne shyana se. Umeed nhi thi is baat ki Khair shyana ne bilkul thik kiya
Tx dear corporate culture mai ye sub hota hai🙄
Post a Comment