Tuesday, 21 November 2017

अधूरी कहानी, episode -16

NEXT DAY MORNING
 अंगड़ाई लेती हुई शनाया मैडम अपनी आंखें खोलती है.... तभी बाहर से तेज तेज आवाज़े आती है मानो कोई झगड़ा हो रहा हो.... शनाया  फूर्ती के साथ उठती है.. और बालकनी से  झांक कर देखने लगती है....शनाया पहले 5 मिनट देखती ही रहती है और समझने की कोशिश करती है कि आखिर झगड़ा हो किस बात पर रहा है.. जैसे ही शनाया को ये समझ आता है अपना सर पकड़ लेती है....शनाया की कार के आगे उसके पड़ोसी की कार पार्क रहती है हमेशा आज भी वैसे  ही पार्क  है लेकिन कहानी में थोड़ा सा चेंज था...भाई साहब की कार के आगे किसी और ने अपनी कार लगा दी थी....और वो जनाब मोहल्ले के थे भी नहीं, ना कोई स्टीकर ना कोई फोन नंबर कार में छोड़ रखा था....पड़ोसी भाई साहब को ऑफिस जाना था..वो सूट बूट में बाहर खड़े होकर ऐसे चिल्ला रहे थे जैसे लग रहा था.. आज अगर एक मिनट भी लेट हुआ तो बस उस अंजान शख्स को जान से हाथ धोना पड़ेगा... खैर दिल्ली वाले हो या एनसीआर वाले ऐसे हालात से रोज दो चार होते है... शनाया भी यहीं सोच कर बेफिक्र हो कर अंदर जा रही थी तभी उसकी नज़र अपनी कार के पीछे  वाली गाड़ी पर पड़ी भाई ने ऐसे गाड़ी लगा रखी थी.. आप एक इंच भी बैक नहीं कर सकते और शनाया के सामने वाला तो बेचारा खुद रो रहा था... शनाया का दिमाग खराब हो जाता है... वो नीचे आती है तो कार के पहिए पर नजर जाती है.... आगे और पीछे की एक एक पहिए किसी ने पंचर कर रखे थे.... शनाया का गुस्सा बढ़ता जा रहा था.... कल की रात जितनी हसीन थी आज की सुबह उतनी ही बकवास... शनाया अपने आप को कूल  करने की कोशिश करती है.. और वापस अपनी फ्लैट में चली जाती है.... मैकेनिक को कॉल करती है... उसको 1 घंटे के अंदर कार का पंचर बनाने को बोल कर फोन रख देती है... तभी उसको ख्याल आता है...फेसबुक चेक किया जाए देखे तो सही क्या कमेंट है......
शनाया फेसबुक चेक करती है.. WHITE SAREE को लोगो ने ज्यादा पंसद किया  किया तो रेड साड़ी को भी, लेकिन थोड़ा कम... शनाया सबके कमेंट पढ़ कर मन ही मन हंस रही थी....वो अरनव का लाइक खोज रह थी... लेकिन पोस्ट में अरनव का कोई लाइक नहीं था....शनाया थोड़ा सा उदास हो जाती है...फिर फोन रख कर उठती है और तैयार होने लगती है.... अपने रोज़ के काम निपटा कर शनाया ब्रेकफास्ट करने लगती है... उसका दिल आता  है कि अरनव को डायरेक्ट पूछ लूं कि मैं कैसी लग रही हूं.. लेकिन फिर वो रुक जाती है पता नहीं वो क्या सोचने लगे कहीं cheap  तो नहीं लगेगा...शनाया  सोचती है लेकिन अरनव को मैसेज या कॉल नहीं करती है....शनाया का फोन बजता है.. शनाया जैसे ही उठाती है उधर से मैकेनिक बोलता है कि
मैम मैं आ गया हूं बाहर कम से कम दो घंटे लगेंगे....कार ठीक होने में
शनाया- ओह थोड़ा जल्दी कर दे यार ऑफिस जाना है
मैकेनिक – मैम इतना तो लग ही जाएगा सिर्फ एक पंचर हुई होती तो कोई बात नहीं थी लेकिन दो है तो थोड़ा टाइम लगेगा...
शनाया- चलो अच्छा बनाओ तुम
शनाया फोन रख कर  बालकनी से एक बार देख लेती है कि सच में कार के पास कोई आया है या फर्जी बकवास कर रहा था.. देखती है तो थोड़ा तसल्ली हो जाती है चलो बनना तो शुरु हुआ...
शनाया ऑफिस कॉल करके रीया को अपडेट करती है कि बॉस को बता दे मुझे आज थोड़ा टाइम लगेगा...
अब शनाया मैडम के पास सिर्फ एक काम था इंतजार करना....घड़ी में 10 बज रहे थे...शनाया से खुद को रोका नहीं जाता और अरनव को मैसेज कर ही देती है
Hi good morning hw r u …
शनाया का मैसेज आते ही अरनव शनाया को कॉल कर देता है
अरनव- हां भाई बोल कैसी है तू.. आज सुबह सुबह ऑफिस नहीं है क्या तेरा ...
शनाया – है लेकिन मेरी कार  पंचर हो गयी है इसलिए... इंतजार कर रही हूं... तुम सुनाओ क्या कर रहे हो....
अरनव – बस सो कर उठा हूं...कल ऑफिस से लेट आया था..
शनाया – अच्छा मतलब तुमने मुझे जब फोन किया था.. तब ऑफिस में थे...
अरनव – हां औऱ बता क्या चल रहा है..
शनाया- ये सब बाते छोड़ो एक बात बताओं
अरनव – क्या
शनाया – तुमने मेरी फेसबुक पर पिक्चर देखी
अरनव – नहीं
शनाया – चल झूठे
अरनव – हंसने लगता है अरे सच में
शनाया – अच्छा सोच लो मुझे सब पता चल जाता है
अरनव – हां देखी
शनाया – कौन सी वाली ज्यादा अच्छी है बताओ – बताओ
अरनव – दोनो ठीक है
शनाया – बकवास बंद करों जल्दी बताओं पता है मुझे तो  white saree  में इतने लाइक और कमेंट मिले feel wow
 अरनव – ग्रेट लेकिन
शनाया- क्या लेकिन
अरनव – मुझे वो अच्छी ना लगी बिल्कुल भी
शनाया – क्यों भला
अरनव – मुझे तेरी रेड साड़ी अच्छी लगी उस पर बड़ी सी बिंदी  wow थी...
शनाया हंसने लगती है अरनव की बात सुनकर मन ही मन सोचती है सही है बेटा लोगो के कमेंट तुम्हें हजम ना हुए तो तुमने अपनी पंसद ही बदल दी..
शनाया- अच्छा तुम्हें पता है फेसबुक ने ना मेरे साथ बहुत बड़ा मजाक किया है
अरनव – हंसते हुए क्या कर दिया फेसबुक ने
शनाया – क्या बोलूं मैं रूक तुझे एक पिक्चर भेज रही हूं देख
अरनव- भेज
अरनव पिक्चर देखते ही हंसने लगता है.. शनाया ने उसको meow  वाला एक snapshot  भेजा होता है जिसमें लिखा होता है आपको अपनी जान से ज्यादा प्यार कौन करता है औऱ शनाया के साथ अरनव की पिक्चर होती है....
शनाया- देख लिया
अरनव – हंसते हुए हां
शनाया – अब बता ये मजाक ही है ना मेरे साथ अभी तुझसे बाते करते करते मैं यहीं कर रही थी और देख
अरनव – हंसता रहता है
शनाया के दिमाग में ना जाने क्या सूझता है औऱ बोलती है अच्छा चल तू मेरे साथ एक गेम खेलेगा बस मैं जो भी पूछू तुझे ना झूठ बोलना है जिसमें तुमने पीएचडी कर रखी है
अरनव – अच्छा मैं झूठा हूं
शनाया – छोड़ ना चल अब फटाफट बता तुम गधे हो
अरनव – नहीं मैं गधा नहीं हूं
शनाया- जोर से हंसने लगती है फिर पूछती है... तुम आसमान से तारे तोड़ कर ला सकते हो
अरनव – हंसते हुए हां मैं आसमान से तारे तोड़ कर ला सकता हूं जैसे सब लाते है
शनाया – पेट पकड़ कर हंसती है और पूछती है.. तुम मुझसे बिल्कुल प्यार नहीं करते हो
अरनव – हां मैं तुझसे बिल्कुल प्यार नहीं करता
शनाया – अरे बुद्दू झूठ बोलना है झूठ सच नहीं
अरनव – हां मैं झूठ बोल रहा हूं मैं तुझसे बिल्कुल प्यार नहीं करता
शनाया- पागल हो तुम
अरनव – वो तो तू ही है
शनाया- इतना बड़ा मजाक तुम बड़े आराम से कर लेते हो है ना
अरनव – तेरे गेम के रूल को फालो तो किया ना मैने
शनाया – हंसते हुए गधे  हो तुम
शनाया- अरनव एक बात बोलूं
अरनव – बोल
शनाया – तुम........
अरनव – क्या हुआ बक बक करने वाली शनाया अचानक से शांत कैसे हो गयी
शनाया – कुछ नहीं...बस मेरी पागलो वाली बातों में तुम कभी मत आना क्योंकि मैं सच में एक नंबर की झल्ली हूं....
अरनव – वो तो तू है....
शनाया – पता है मेरा दिल करता है मैं तुमसे सच में एक दिन तब तक बाते करती रहूं जब तक मेरी बाते खत्म ना हो जाएं.... लेकिन एक शर्त के साथ
अरनव – क्या
शनाया- कि तुम्हें भी बोलना होगा बाबा जी की तरह चुपचाप बैठकर मुस्कुराना नहीं होगा...
अरनव – हंसने लगता है बोलता तू हूं
शनाया – हंसते हुए हां वो तो मेरी आत्मा ही जानती है...
अरनव – अच्छा देख तेरी कार ठीक हो गयी..
शनाया –अभी कहां थोड़ा वक्त लगेगा... तुम्हें जाना है तो जाओ मैं फोन रख देती हूं
अरनव – हां यार काफी काम है...
शनाया – अच्छा एक बात बताओ
अरनव मन ही मन बोलता है..इसका हमेशा अच्छा एक बात बताओं रह ही जाता है.... सच में कितना बोलती है शनाया
शनाया – पता है मुझे तुम क्या सोच रहे हो
अरनव – क्या
शनाया – यहीं मैं कितने सवाल करती हूं और पकाती हूं जो कि तुम्हें दोनो ही पंसद नहीं है....
अरनव – हंसने लगता है नहीं मेरी मां ऐसा कुछ नहीं है
शनाया – तुम्हारे अंदर क्या चल रहा होता है ये तो मुझे आज तक नहीं पता लेकिन तुम क्या करने वाले हो ये मुझे पहले ही पता चल जाता है....
अरनव – अच्छा अब बताएगी क्या पूछना था
शनाया – कुछ नहीं चल मैं रखती हूं...बाय
अरनव – बाय तुझे बाद में फोन करता हूं
अरनव का फोन रखते ही शनाया का दिल बेचैन होने लगता है ... एक तरफ वो बेहद खुश थी...कि अरनव के दिल में मेरे लिए कुछ तो था और आज उसका मूड भी कितना लाइट था...  फेसबुक गेम को लेकर एक बार भी नहीं बोला...वो सब झूठ है...लेकिन फिर भी ना जाने मुझे क्यों लग रहा है.. अब बस कुछ दिन और.. अरनव कभी भी मुझे छोड़ कर जा सकता है लेकिन इतना तो यकीन है बिना बताएं नहीं जाएगा.. मुझे उसे रोकना भी नहीं बस थोड़ा थोड़ा सा सब कुछ चाहती हूं जिससे मैं आराम से जी सकूं.. and I hope कि वो मुझे प्यार करें या ना करें मेरी इतनी सी बात को समझता तो जरूर होगा.. ऐसे मुझसे एक दम से मुह मोड़ कर कभी नहीं जाएगा.. और ना मैं उसकी लाइफ में कोई दखल दूंगी... दखल देने से याद आया इस बार से पहले तक मेरे पास अरनव की साइड से कभी कोई बात ही नहीं थी....लेकिन इस बार तो मेरे पास दोनो तरफ की बाते है जैसी भी है थोड़ी सी ही सही .... लेकिन है तो...मैं पागल हूं वो मेरा दोस्त है ऐसे मुझे इतनी बड़ी तकलीफ कभी  नहीं देगा...मैं भी ना सच में झल्ली हूं इतना सोचती हूं कि बस... आज इतनी अच्छी अच्छी बाते कि उसने और मैं अपने बकवास में उलझी हुयी हूं....... शनाया आज तो तू खुद को पार्टी दे कि कोई तुझे अपनी जान  ज्यादा प्यार करता है... शनाया बड़ बड़ करती है और फिर अचानक से बोलती है... सब वकवास है.... इसको इतना भी सच मत मान लेना की हकिकत का समाना ना कर सको

To be continued 

4 comments:

Unknown said...

Nice again ����

Ocean said...

"masoom si mohabbat thi uski...
masoom se sapne...
😍❤

tulika singh said...

Ha ishq hai shanaya bus aisa hi hai 😘😘😘😘

tulika singh said...

Tx dear