Friday, 10 November 2017

अधूरी कहानी , episode - 11

अरनव ने नायरा को कह तो दिया कि अब वो शनाया से नहीं बात करेगा, लेकिन  अब वो ये बात शनाया को कैसे बताएगा....अरनव के अंदर एक अलग ही जंग चल  रही थी उसको समझ नहीं आ रहा था क्या करें... वो शनाया को खोना नहीं चाहता था और नायरा को शादी से मना  भी नहीं कर सकता है... वजह सिर्फ एक ही थी समाज और परिवार की बंदिशे... ऐसे कैसे खानदानी लड़का शादी पक्की होने के बाद मना कर सकता है... लोग क्या कहेंगे.... साला ये लोगो के चक्कर ने हर किसी का जीना दुभर कर रखा है.. अपने आप से इनको कोई मतलब नहीं है मतलब सिर्फ दूसरों से है अरनव अपने आप से ही बड़ बड़ किये जा रहा था... बहुत सोचने के बाद उसने सोचा कि वो शनाया को किसी ना किसी तरह मना कर देगा... क्योंकि अब नायरा को कुछ भी पता चला तो घर में बवाल हो जाएगा....और रहा सवाल शनाया का तो मुझे पता है वो हमेशा मेरे लिए मौजूद रहेगी... मैं बात करूं ना करूं..... खैर मैं इतना क्यों सोच रहा हूं फिलहाल अपने काम पर फोकस करता हूं बाद में देखता हूं क्या करना है......
इधर शनाया पूरे दिन घर में रहते रहते बोर हो चुकी थी तो लैपटॉप लेकर बैठ गयी और रीया को फोन करने लगी....
शनाया- हाय रीया
रीया – हैलो मैम कैसे हो आप
शनाया- रीया एक बात बताओ
रीया – यस मैम
शनाया – in future  हमारा कोई भी मुंबई का प्लान है क्या
रीया- मैम फिलहाल तो वही मिस्टर कपूर वाला इवेंट है.... लेकिन उसकी डेट कोई फाइनल नहीं है विज़क्राफ्ट के साथ बात चल रही है जैसे ही डेट फाइनल होगी आपको बता दूंगी..
शनाया- cool  है.... जैसे ही प्लान बनता है तो मुझे बता देना... और वहां मैं ही जाउंगी
रीया- ओके मैम
शनाया- बाय
शनाया फोन रखते ही सोचने लगती है जैसे ही मुंबई की टिकट हो जाएगी मैं अरनव को बता दूंगी कितने साल हो गए उससे मिले हुए... ये बात सुनकर वो भी खुश हो जाएगा... लेकिन अभी कुछ नहीं बोलूंगी जब तक सब कुछ फाइनल नहीं हो जाता.....

शाम के 7.30  बज रहे थे.....अरनव ऑफिस में बैठा बैठा मोबाइल में चैट पढ़ रहा था.....अचानक शनाया का मैसेज उसको आता है
शनाया- और कैसे हो
अरनव मैसेज पढ़ता है कोई  reply  नहीं करता
शनाया- howz going ur office
 अरनव फिर से मैसेज पढ़ता है और कोई जवाब नहीं देता है
शनाया को समझ नहीं आता आज क्या हुआ है मैसेज पढ़ रहा लेकिन कुछ भी reply नहीं कर रहा है....
शनाया हमेशा की तरह whatsapp के घटिया इमोजी भेजने लगती है और लिखती है ये सब तुम हो बड़े वाले गधे हो...
अरनव ये भी मैसेज पढ़ता है और कोई जवाब नहीं देता है.... शनाया को गुस्सा आने लगता है और वो गुस्से में अरनव को मैसेज टाइप करने लगती है...
How dare u मैं कब से मैसेज कर रही हूं तुम पढ़ भी रह हो और reply  नहीं कर रहे हो कोई बात है तो बताओ ये क्या बात हुयी reply   नहीं करना ..... नायरा से फिर से झगड़ा हुआ क्या... या तुम अब मुझसे बात नहीं करना चाहते साफ-साफ बता दो इतने ड्रामें की कोई जरूरत नहीं है
अरनव ये भी मैसेज पढ़ता है फिर  reply  करता है.... यार मैं काम कर रहा हूं
शनाया- अच्छा यही तुम पहले भी बोल सकते थे.... वैसे भी अब तुम मुझसे क्यों बात करने लगे any way  तुम मुझसे बात करना बंद करोगे उससे पहले मैं ही कर देती हूं तुम्हारी सारी टेंशन खत्म... आखिर मैं हूं ही कौन चलो बाय अपना ख्याल रखना.. और खुश रहना मुझे कोई  ignore करें ये मुझे पंसद नहीं है और तुम करते हो तो पुराने सारे जख्म हरे हो जाते है वैसे भी मुझे पता था कि तुम कभी भी मुझसे बात करना बंद कर सकते हो तो लो आज से मैं ही नहीं करूंगी ....
शनाया मैसेज करते ही नेट ऑफ कर देती है  और  अपने काम में लग जाती है उधर अरनव शनाया का मैसेज पढ़ कर कुछ भी  react  नहीं करता बस अपना नेट ऑफ कर देता है और अपनी आंखें बंद कर लेता है..... अरनव सोचने लगता है जिस बात को कहने के लिए मैं सुबह से सोच रहा था वो शनाया ने खुद ही कर दिया.....उसको कैसे पता चल जाता है कि मैं आज ऐसा ही कुछ करने वाला हूं....लेकिन मैं बहुत बुरा हूं... मैने नायरा और शनाया दोनो को दुखी कर दिया... अब मैं भी किसी से बात नहीं करूंगा और ना किसी को कोई  problem  होगी.... अरनव बहुत थके मन से उठता है और घर के लिए निकल जाता है.....
Next day 2pm
शनाया आज सुबह के कम से कम 50 बार अरनव का स्टेटस चेक कर चुकी थी... वो कल से ऑफलाइन ही था.... शनाया सोचने लगती है अच्छा है मत आए ऑनलाइन आकर भी क्या तीर मार लेता मुझसे बात तो करनी नहीं थी.. मैं क्यों इतना सोच रही हूं कोई मुझे इग्नोर करे ये मुझे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है... जाने दो है ना उसकी नायरा रखेगी  उसका ध्यान मैं क्यों पागलो की तरह हर पल  उसके बारे में सोचती रहूं.... शनाया अपने ऑफिस के काम में लग जाती है....लेकिन उसका दिल अरनव पर ही टिका रहता है.. पूरा दिन निकल गया लेकिन अरनव ना फेसबुक पर आया और ना ही चैट पर....शनाया सोचती है ऐसा भी क्या हो गया कि आज वो ऑनलाइन आया ही नहीं मुझसे ना सही बाकी लोगो से तो काम पड़ता ही है ऑनलाइन.... फिर वो आया क्यों नहीं...
शाम के 7 बज चुके थे... शनाया अब भी ऑफिस में ही थी... आज उसकी टीम भी उसके साथ रूकी थी....पूरी टीम को शनाया ने विज़क्राफ्ट के प्रोजेक्ट पर लगा रखा था... लेकिन खुद वो हर सेकेंड सिर्फ और सिर्फ अरनव को ही चेक कर रही थी....अब शनाया का दिल परेशान होने लगा था... उसको समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें कैसे खबर ले अरनव की.....उसके पास अरनव का और कोई नंबर भी नहीं था....अचानक शनाया को याद आया की यूट्यूब चेक करते है देखते है आज वहां कुछ अपलोड किया है कि नहीं... शनाया यूट्यूब खोलती है....अरनव का अपडेट चेक करती है... और अचानक घबरा जाती है... अरनव लाइव था....एक कमरे में सिर्फ एक लैंप जल रहा था और उस कमरे में कुछ नहीं था... अरनव हर बार कैमरे के सामने आता बिना कुछ बोले कहीं चला जाता फिर कैमरे के सामने आता औऱ चुप चाप बैठा रहता .... शनाया को समझ ही नहीं आ रहा था... वो कुछ बोल क्यों नहीं रहा है.. शनाया लाइव चैट पर ही पूछती है ये क्या कर रहे हो लेकिन अरनव कोई जवाब नहीं  देता.... शनाया 1 घंटे तक उसके लाइव को देखती रहती है ... वो कभी दीवार के पास जाकर बैठ जाता तो कभी लैपटॉप के सामने आ कर बैठ जाता लेकिन कुछ भी बोल ना रहा था.. शनाया का दिल घबराने लगता है उसको लगता है अरनव  suicide  करने वाला है.....शनाया अरनव को कॉल करती है... लेकिन अरनव  का फोन answering machine  mode  पर होता है  ... शनाया का दिल और घबराने लगता है वो रीया को बुलाती है.....
शनाया रीया को अरनव का नंबर देती है.... और बोलती है इस नंबर को तब तक लगाती रहो जब तक कोई उठा ना ले
रीया – ओके मैम
शनाया – और हां जैसे ही कोई भी अपडेट मिले मुझे बताओ कोशिश करों की इस नंबर का लोकेशन मिल सके
रीया- ओके मैम मैं कोशिश करती हूं...
शनाया की आंखें भर आती है... और वो खुद को कोसने लगती है... क्या कर दिया मैने कल ना मैं ऐसा बोलती और ना वो ऐसा करता.... हे भगवान वो खुद को कोई नुकसान ना पहुंचाएं...नहीं तो मैं खुद को कभी माफ नहीं कर पाउंगी मैने सिर्फ यही तो बोला था तुम क्या बात करना बंद करोगे मैं ही कर देती हूं आखिर वही तो बात नहीं करना चाहता था.... रीया शनाया को देखती रहती है और पूछती है... मैम आप इतनी अपसेट क्यों है... कुछ नहीं होगा इन्हें... आप टेंशन मत लिजिए...
शनाया- तुम नहीं जानती रीया इसको ये बहुत ही अकड़ू और खुडूस टाइप का इंसान है आज कल काफी  अपसेट रहता है अपनी कुछ परसनल स्टफ को लेकर....ये मेरा दोस्त है या फिर तुम कह सकती हूं दुनिया में सबसे ज्यादा मेरे लिए अगर कोई मायने रखता है तो वो यही इंसान है.. औऱ आज देखो ये ना जाने क्या करने वाला है... शनाया रीया को अरनव का यूट्यूब दिखाने लगती है....
शनाया एक दम रुआंसी सी हो जाती है... उसको अब भी समझ नहीं आ रहा था कि कैसे वो अरनव का पता लगाए... शनाया को ख्याल आता है कि उसके पास अरनव के भाई का भी नंबर है लेकिन वो एक दम से कैसे बोल सकती है.. आखिर क्या बोलेगी वो उसके भाई से.. शनाया बुहत देर तक सोचती है फिर उसके भाई अक्षय को फोन लगाती है...
शनाया- हाय अक्षय कैसे हो..
अक्षय- मैं अच्छा हूं दी आप कैसे हो
शनाया- मैं बस बढ़िया और अरनव कैसा है ..
अक्षया- वो भी मस्त है..
शनाया- ओके बात हुयी क्या तुम्हारी उससे इधर बीच में
अक्षय – हां कल हुयी थी दिन में उसके बाद नहीं हुयी कल  से
शनाया-  ओके काफी टाइम हो गया था उससे फोन पर बात किए हुए वो ना ऑनलाइन दिखा ना फोन उठाया तो मुझे लगा कहीं कोई  Problem तो नहीं है... अभी मैने उसका एक वीडियो देखा यूट्यूब पर वो भी बड़ा अजीब सा था...
अक्षय – भइया ऐसे ही है आप टेंशन मत लो पक्का कुछ explore  कर रहे होंगे... फिर भाभी भी आज उनसे मिलने वाली है... तो सब अच्छा ही होगा
शनाया- I hope he is fine ok dear  चल बाय  take care  
अक्षय- बाय दी
शनाया की घबराहट अब भी कम ना हुयी थी... वो खुद भी फोन लगाना चाहती थी लेकिन अब उसे डर था कहीं नायरा भी ना आ गयी हो.... शनाया फिर से यूट्यूब चेक करती है अरनव ऑफलाइन हो चुका था 10 मिनट पहले.... शनाया का दिल बैठा जा रहा था...
शनाया अपने टीम से गौरव को बुलाती है... और उसको  अरनव का नंबर लगाने के लिए बोलती है.... गौरव नंबर ट्राई करता है लेकिन अरनव फोन नहीं उठाता है....
रात के 9 बज चुके थे.... धीरे धीरे शनाया की टीम भी घर जा रही थी.... लेकिन रीया शनाया के साथ उसके केबिन में ही रूकी थी... और शनाया को बोलती है मैम आप खुद ट्राई कर लिजिए फोन...
शनाया- नहीं रीया मैं नहीं कर सकती और बवाल हो जाएगा....
रीया- मैम मेरे पास एक आइडिया है....
शनाया – क्या
रीया – मेरा एक friend  मुंबई में है उसको बोलती हूं सर को कॉल करने के लिए....क्या पता वो उठा ले कम से कम आपको तसल्ली तो हो जाएगी की वो ठीक है..
शनाया- try  करके देखो....
रीया अपने दोस्त को फोन लगा कर सब कुछ बताती है अरनव का नंबर भी देती है.... और शनाया को बोलती है उसने वेट करने को बोला है...
शनाया सोचने लगती है क्या लाइफ है मेरी एक पल में इतनी खुशियां आ जाती है कि सम्हाले ना सम्हल रही थी और अगले ही पल देखो क्या से क्या हो गया.... शनाया के आंखों से आसूं आने लगते है रीया शनाया के चेहरे को देखे जा रही थी और सोच रही थी जो लेडी पूरे ऑफिस में सबसे ज्यादा strong  है किसी से नहीं डरती जिसके पास हर  problem solution  है वो आज इतनी टूट गयी है,रीया के  दिमाग  में शनाया और अरनव को लेकर ना जाने कितनी ही कहानियां पकनी शुरु हो गयी थी.. और शनाया सिर्फ और सिर्फ अरनव के लिए पागल होती जा रही थी...
To be continued


6 comments:

Tripti said...

Interesting

tulika singh said...

Tx dear keep reading

Unknown said...

Wow..m very excited aaga Kya hoga. Jaldi bhejna..too gud ������

tulika singh said...

Tx dear keep reading 😘😘😘and share with ur friends also

Ocean said...

Ek pal woh saath hai, ek pal woh judaa...
Kaisi ye bechaini hai...Kaisi ye sazaa...

tulika singh said...

😘😘😘😘😘