Thursday, 16 November 2017

अधूरी कहानी ,episode -13

After one week

शनाया की पिछले हफ्ते अरनव से सिर्फ एक बार  ही बात हुयी थी, वो भी शनाया ने ही किया था..  आज शनाया का birthday  था....सुबह से ही शनाया के पास मैसेज कॉल आने शुरु हो गए थे.. फेसबुक पर भी birthday wishes  की भरमार थी...लेकिन अरनव का कोई मैसेज नहीं था, ना कोई कॉल... पिछले 15 सालों में शनाया कभी भी उसको विश करना ना भूली थी लेकिन आज तक अरनव ने कभी शनाया के birthday  पर विश नहीं किया था....शनाया की ऑफिस में आज उसके birthday की पार्टी थी...इस बात से वो कुछ ज्यादा ही खुश थी.. क्योंकि दिन में ऑफिस की पार्टी थी और रात में वो अपने सारे दोस्तो को पार्टी दे रही थी... लेकिन दिल में सिर्फ एक ख्याल घूम रहा था क्या आज अरनव उसको विश करेगा.. या फिर नहीं करेगा....यही सब सोचते सोचते शनाया घड़ी की तरफ नजर डालती है सुबह के 9 बज गए थे.. शनाया को ख्याल आता है आज तो मुझे साड़ी डालकर जाना है... बॉस ने खास तौर पर बोला है....शनाया फटाफट अपना काम खत्म करती है और अलमीरा ओपन करती है....और रेड कलर की एक शिफान साड़ी निकालती है... साथ में ब्लैक कलर का बैकलेस ब्लाउज़ पहनती है.....होठों पर  cheery red colour की लिपस्टिक आखों में काजल माथे पर एक बड़ी सी बिंदी शनाया रेड कलर में सुपर हॉट लग रही थी.. शनाया अपना पर्स लेती है मोबाइल लेती और निकल  जाती है घर से....रास्ते में काजल का फोन आता है....
काजल- हैलो कमीनी HAPPY WALA BDAY बे
शनाया- हाहाहाहा थैक्स क्या विश है वाह
काजल – तू तो उस दिन से कॉल करती ही रह गई...
शनाया- अरे यार मैं बीज़ी हो गयी थी और देख आज भी तूने जब फोन किया मैं गाड़ी चला रही हूं....
काजल- ओह और बता आज का क्या प्लान है...
शनाया- बस कुछ खास नहीं आज ऑफिस में एक छोटी सी पार्टी और शाम को दोस्तों के साथ...
काजल- ग्रेट क्या पहना है तूने
शनाया- साड़ी
काजल- ओह तेरी ऐसे कैसे
शनाया- हंसते हुए अरे मुझे कहा गया था कि आज तुम साड़ी में ही आओगी....
काजल- और अरनव ने विश किया
शनाया- हंसते हुए आज तक कभी किया है जो आज करेगा.. कर देगा तो उसका खजाना नहीं लूट जाएगा...
काजल- सच में अजीब ही है अरनव... आज के दिन तो अनजान इंसान भी विश कर देता है लेकिन अरनव बेदी तो ग्रेट है....
शनाया- कोई ना चल मैं रखती हूं नहीं तो चलान हो जाएगा.... बाय
काजल – बाय
शनाया काजल का फोन रखती है और सोचने लगती है आज अगर अरनव ने फोन ना किया तो फिर वो उससे कभी बात नहीं करेगी...
शनाया ऑफिस पहुंच जाती है
ऑफिस के अंदर घुसते ही रीया सबसे आगे फूलों के गुलदस्ते के साथ शनाया को विश करती है.... उसके बाद उसकी टीम का हर बंदा शनाया को अपने अपने तरीके से विश करता है...
रीया- मैम आज तो आप कयामत लग रही है......
शनाया- थैक्स रीया...
रीया – मैम आज का प्लान आपको भेज दूं..
शनाया- हां रीया भेज दो मैं अपने केबिन में हूं बॉस आ जाए तो बता देना...
रीया – एक मिनट मैम एक सेल्फी तो बनती है आज की स्पेशल Birth day girl के साथ..
शनाया हंसने लगती है और बोलती है हां हां क्यों नहीं रीया ने सेल्फी लेना शुरु किया तो सब को...शनाया के साथ सेल्फी लेने का दिल हो गया....
 जब सबके साथ पिक्चर क्लिक हो जाती है.. तब शनाया बोलती है गलत बात है ..
सब शनाया का मुंह देखने लगते है... किसी ने कुछ गलत कर दिया क्या मैम क्यों बोल रही है गलत बात  है...
शनाया हंसते हुए बोलती है... अरे तुम सब लोगो ने  सेल्फी ले ली अब कोई मेरी तो फुल पिक्चर ले लो ...
शनाया के बोलते ही सबके चेहरे प हंसी आ जाती है....रीया फटाफट अपने मोबाइल से शनाया की पिक्चर क्लिक करने लगती है....
शनाया अपने केबिन के अंदर दाखिल होती है...its wow, wonderful , beautiful शनाया केबिन के डेकोरेशन को देखकर खुश हो जाती है....खुबसूरत से फूलो का गुलदस्ता.. ढेर सारे मोमबत्ती और हार्ट शेप के गुब्बारे...white board पर happy birth day Shanaya  के साथ एक दिल बना होता है......शनाया के चेहरे की खुशी धीरे धीरे गायब होने लगती है उसको समझ नहीं आता इतना सारा सिर्फ मेरे लिए क्यों ऑफिस में मेरे रैंक के लोगो का birthday तो लंच पार्टी देकर ही होती है.. फिर इतना सब कुछ कैसे..... शनाया तुरंत रीया को कॉल करके बुलाती है....
रीया- यस मैम
शनाया- मेरा केबिन देखकर ऐसा क्यों लग  रहा जैसे एकता कपूर के सीरियल में हीरो  हीरोइन को प्रपोज़ करने वाला है.. उसी की तैयारी है ये सब.. शनाया बोलते  बोलते गुस्से में आ जाती है
रीया – वो  मैम कल बॉस के बेटे अयान सर का कॉल आया था.... उन्होने मुझे ये सब करने को बोला था.. वो आपकी पंसद नापंसद सब पूछ रहे थे...
शनाया- वो तो यूके गए थे.. ना पिछले एक साल से फिर वो कब आये...
रीया – इसी  week आए है मैम...
शनाया- ओके लेकिन इन सब की क्या जरूरत थी और आज का क्या क्या प्लान है जो मुझे नहीं पता अब बताओगी...
रीया- सॉरी मैम आपको बुरा लगा तो... आज अयान सर ने पूरे ऑफिस को पार्टी दी है
शनाया – क्यों कैंटीन में जो हमारी लंच पार्टी होती थी वो नहीं होगी...
रीया – नहीं मैम आज सब कुछ सर ने खुद अरेंज किया है...
शनाया- ओके तुम जाओ अभी और आज का प्लान रेडी करके  फटाफट ले आओं
रीया  जैसे ही केबिन के बाहर जाती है शनाया गुस्से में उठकर चलने लगती है... आ गया ये कमीना अयान, मुझे लगा था अब पीछा छूट गया मेरा... लेकिन नहीं इस बार तो लगता है मार खा के ही मानेगा... बड़ा आया मुझे इंप्रेस करने वाला.... शनाया गुस्से में  white board  मिटाने लगती है.....अयान पर गुस्सा करते करते उसको अरनव पर गुस्सा आने लगता है एक वो महान इंसान है.... जिनके मुहं से शब्द निकल जाएंगे तो लाखो डालर का नुकसान हो जाएगा....एक मैसेज भी नहीं किया गया... और एक ये कमीना है.... अयान ... शनाया कुछ सोच क्या करना है.. इस आदमी को  कैसे डील करेगी तू....एक काम करती हूं बिमार पड़ जाती हूं बवाल खत्म वैसे भी ये ज्यादा दिन तक तो दिल्ली में रहेगा नहीं ना, ऑफिस में किसी को मेरा घर नहीं पता है, जॉब अभी छोड़ नहीं सकती , नहीं तो अभी बताती साले को... खैर अब समझ आया क्यों मुझे साड़ी में आने बोला क्यों इतने ड्रामें किए....साले ने अपनी शक्ल देखी उससे अच्छा तो गधा या बंदर की शक्ल होती है....ओह तेरी नहीं नहीं गधा तो सुपर कूल है भाई.. ये तमगा तो सिर्फ एक ही इंसान को मिलेगा वो है मिस्टर बेदी... शनाया गुस्सा होने के बावजूद अरनव का का नाम आते ही मुस्कुरा देती है....शनाया प्यून को बुलाती है और अपना केबिन क्लीन कराती है... उस पल भी बड़ बड़ करती रहती है बड़ा आया मुझे बिश करने....... अचानक शनाया के केबिन में अयान आता है... उम्र लगभग 36 साल, 5 फिट 6 इंच हाइट.. गठीला बदन सावंला रंग उस पर से ऑरेंज कलर की  transparent शर्ट....ब्लू कलर की जिंस आखों पर काला चश्मा....  by god  खुद को शाहरुख खान ही समझता है.. शक्ल ना देखी इस कौए ने बाप पैसे वाला ना होता तो सर्कस में जोकर होता ये शनाया अपने मन में अयान को गाली दिए जा रही थी और चेहरे पर बनावटी मुस्कान जिसको देखकर कोई भी कह सकता है कि शनाया को अयान का आना अच्छा नहीं लगा....
अयान- happy birth day most beautiful lady… बोल कर अयान शनाया के आगे अपना हाथ बढ़ाता है हाथ मिलाने के लिए....शनाया हाथ जोड़ कर शुद्ध हिंदी में धन्वाद सर बोलती है...अयान अपना हाथ पीछे खींच लेता है.. क्या शनाया तुम इतने सालों में नहीं बदली 4 साल हो गए तुम्हें इस ऑफिस में तुम आज भी मुझे सर बोलती हो...
शनाया- आप सर है तो सर ही बोला जाएगा... शनाया बड़े रूखे पन के साथ बोलती है...
अयान- वैसे एक बात बोलूं
शनाया- जी बोलिए
अयान – तुम रेड साड़ी में कयामत लग रही हो...मेरे पास अल्फाज़ नहीं है कि मैं तुम्हारी तारीफ कैसे करूं
शनाया- थैक्स सर मुझे ज़रा अपनी टीम के साथ मीटिंग करनी है मैं जाऊं
अयान- हां हां क्यों नहीं चलो मैं भी चलता हूं लंच पर मिलते है...
शनाया- ओके सर
शनाया तेजी से अपने केबिन से निकलती है और वाशरूम की तरफ जाती है... साले की हिम्मत तो देखो शनाया से फ्लर्ट कर रहा है साला नौकरी जो ना करा दे... औऱ एक वो गधा है जिसके लिए मैं तैयार होती हूं कुछ बोलना तो दूर देखना भी जरूरी नहीं समझता.. मेरा BIRTHDAY  आना ही नहीं चाहिए.. आगे से मैं कहीं चली जाया करूंगी....शनाया मोबाइल ओपन करके अरनव का लास्ट सीन देखन लगती है.. 10 मिनट  before  ही वो ऑफलाइन हुआ था... अब शनाया को और गुस्सा आने लगता है.... पूरी दुनिया को notification  मिल गया लेकिन इसको नहीं, कोई ना मेरी किस्मत ही खराब है.....शनाया अपना हुलिया ठीक करती है और वाशरूम से बाहर आ जाती है.... रीया के पास जाती है... और बोलती है...
शनाया- मेरी तबियत खराब हो गयी है.. इसलिए मैं घर जा रही हूं तुम यहां सब सम्हाल लेना....
रीया – ओह मैम क्या हुआ..
शनाया – मुझे काफी pain  हो रहा है मैं  down  हो गयी हूं...
रीया- ओह और यहां की लंच पार्टी
शनाया- प्लीज तुम देख लेना मैं बॉस को मैसेज कर दे रही हूं तुमसे अयान कुछ पूछे तो और बढ़ा कर बोल देना मेरी हालत खराब है...
रीया समझ जाती है कि अयान सर का आना ये सब करना मैम को पंसद नहीं आया लेकिन रीया नहीं चाहती थी कि शनाया ऑफिस से  घर जाए...शनाया अपने मोबाइल में मैसेज टाइप करने लगती है और रीया सोचने लगती है आज तक शादी किया नहीं किसी को अपने पास फटकने देती नहीं आखिर क्या बुराई है अयान सर में... इतना प्यार करते है मैम से.. सिर्फ इनके  birth day  के लिए वो दिल्ली आए... और मैम को ये सब पसंद नहीं आया
शनाया मैसेज भेजती ही रीया को बोलती है.. रीया तुम सम्हाल लेना और सॉरी आज के लिए मैं खुद कल या परसो तुम लोगो को लंच पार्टी दूंगी जैसे हम सब मिलकर करते है.. लेकिन आज नहीं...
रीया – ओके मैम
शनाया ऑफिस के बाहर निकलती है और तेजी से अपनी कार पार्किंग से निकालती है....300 मीटर दूर आगे निकलने पर गाड़ी एक साइड लगाती है... बाहर निकलती है और गहरी सांस लेती है ....  thank god  इस मुसिबत से तो फिलहाल मुक्ति मिली.. बस अब फोन ना कर दे वैसे बॉस को मैने बोल दिया है आज वो मुझे कुछ नहीं बोलेंगे.. क्योंकि मैसेज में साफ साफ  लिख दिया है.. I m down with period so I have to go… seriously  बाप इतना अच्छा और बेटा गलत फहमी का शिकार....ऑफिस से बाहर तो आ गयी अब क्या करूं....शनाया अभी सोच ही रही थी कि उसके फोन की रिंग बजने लगती है.....

To be continued 

3 comments:

Tripti said...

Interesting.... waiting for the next

Rati said...

Really interesting ....

Ocean said...

Good going....👍