Friday, 3 November 2017

अधूरी कहानी ,episode -9


अरनव की बाते शनाया के दिल में तीर की तरह लगी थी.. उसको समझ ही ना आ रहा था उसने ऐसा क्या गलत किया था जिसकी वजह से आज अरनव नायरा को सही और मुझे गलत बोल रहा है.... मैं तो बात ही उससे उसको खुश करने के लिए करती थी.... उसमें मेरी भी खुशी थी कहीं यहीं तो मेरी गलती नहीं है... जो गलत है तो गलत है ऐसा क्यों बोला अरनव ने.. मैने क्या गलत किया उसके लिए अपनी घटिया पिक्चर पोस्ट की ये गलत है सुबह शाम उसके और नायरा के बारे में बाते करती थी उसको समझाती थी ये गलत है ना जाने आज ऐसा क्यों लग रहा कि मैं कोई दूसरी औरत टाइप हूं जो अपने फायदे के लिए दोनो के बीच में आ गयी हूं लेकिन मैने तो कभी अरनव को फोन किया ही नहीं उसका पहले मेरे पास कॉल आया था.... शनाया अपने अंदर ही अपनी गलती खोजे जा रही थी और उसका मासूम दिल उसके हर सवाल का जवाब दिया जा रहा था.. पर अभी तक वो ये ना समझ पायी की नायरा के लिए जो सही है वो सही है जो गलत है तो हर हाल में गलत है, मैने क्या गलत किया..शनाया अपने बिस्तर पर बैठ कर सोचे जा रही थी और आखों से आंसू बहते जा रहे थे.....अरनव के दिल में मेरे लिए कुछ भी नहीं है दरअसल मैं आज भी उसके लिए वहीं हूं जो पहले हुआ करती थी.... लेकिन फिर कल वो ब्लॉक वाली बात उसने क्यों बोली कि खुद को ब्लॉक कर लेगा.... शायद मेरे साथ भावनाओं में बह गया होगा या फिर मेरे साथ मजाक कर रहा होगा.. अब पता नहीं सच क्या था कभी लगता है उसके दिल में मेरे लिए बहुत ही खास जगह है, जो शायद किसी के लिए नहीं है.. कभी लगता है मैं सिर्फ वो खिलौना हूं उसके लिए जब कोई नहीं मिलता तो चाभी भर कर मुझे नचाता है.. और नाचता देख खुश हो जाता है... या शायद वो अपने दिल को अपने गुरुर को अपने अहम को satisfy करता है.... की देख आज भी मेरे लिए शनाया पागल है जैसे पहले हुआ करती थी दुनिया ये एक लड़की है जो मेरे लिए हर पल रोती है और मुझे अच्छा लगता है...  God knows शनाया अपने आप से ही बाते करके उब जाती है....पता नहीं क्या सही क्या गलत है, खैर  बहुत दिन हो गए मैने अपनी डायरी में कुछ लिखा नहीं आज दिल बड़ा बेचैन है क्या पता कुछ लिख कर थोड़ा अच्छा फील करूं शनाया अपनी डायरी निकालती है और लिखना शुरु कर देती है
कभी फुरसत मिले तो हमें भी पढ़ लेना,
मेरी चाहत है सिर्फ इतनी मेरे अहसास को उसकी जगह दे देना ..
नहीं चाहती मैं की तुम दो मुझे कुछ भी,
बस एक बार मुझसे इजहारे इश्क कर देना..
नहीं पड़ता फर्क मुझे बस मुस्कुरा कर एक बार ये झूठ भी कह देना..
जान हो तुम मेरी बरसो से,
बस हम ना कभी तुम्हारे कुछ बन पाएं..
मेरे दिल के सुकून की खातिर,
एक बार बस मुझे करीब से महसूस कर लेना..
शनाया लिखते लिखते तेज तेज रोने लगती है....उसके रोने में इतना दर्द था कि घर कि दिवारों में भी अगर दिल होता तो वो भी रोने लगते.....
शनाया जब अच्छे से रो लेती है  फिर बोलती  WOW  now I feel better   दिल का सारा दर्द बाहर निकाल लिया मैने, हल्का फील कर रही हूं  अब अकेले रहने के यही फायदे है.. जब मर्जी करें दिल खोल के रो लो जब मर्जी करें दिल खोल के हंस लो.. कह कर शनाया बिस्तर से उठती है और शाल डालती है अपने ऊपर, फोन और इयर पीस लेती है और निकल लेती है घर के बाहर मोबाइल में टाइम देखती है तो रात के 10 बज रहे थे.. दिल्ली की मस्त वाली सर्दी घना कोहरा हल्की हल्की ओस की बूंदे...शनाया का दिल जो थोड़ी देर पहले चीख चीख कर रो रहा था बेहद ही खुशनुमा हो चुका था....शनाया फोन में गाने लगाकर इधर से उधर टहलने लगी....उसने अपने मन में ठान लिया कोई ना अब मैं अरनव से बात नहीं करूंगी मैं उन दोनो के बीच नहीं आउंगी.. शनाया फेसबुक पर अरनव की पिक्चर देखती है और सोचती है क्या सोच कर मुझे इस गधे से प्यार हो गया देखो जरा इसकी पहले की पिक्चर कैसी है... जब इसकी हरकतों ने मेरे दिल पर दस्तक दी थी... बेवकूफ थी मैं ना मालूम पड़ा कब ये सब ड्रामें शुरु हो गए और आज तक खत्म ना हुए लेकिन एक बात तो है अब तो By God too much handsome sexy दिखता है रूक ना आज इसकी नायरा की पिक्चर भी तो देखू जो हमेशा सही को सही और गलत को गलत बोलती है... शनाया नायरा की पिक्चर सर्च करने लगती है.... नायरा की पिक्चर देखते ही शनाया का मुंह खुला का खुला रह जाता है.... और वो बोल पड़ती है ये है नायरा.....दुबली पतली सी साइज जीरो, तीखे नैन नक्श सांवला रंग नुकीली नाक 5 फिट 2 इंच हाइट के लगभग लंबाई...होगी नायरा की...शनाया मन ही मन सोचने लगती है..... नायरा कितनी लकी है ना जो इसको अरनव मिलने वाला है.. खैर किस्मत किस्मत की बात है मैं भी लकी हूं, अपने पैरो पर हूं, अपनी मर्जी की मालिक हूं.. बिंदास रहती हूं खूबसुरत  हूं ... आज नज़रे सिर्फ घुमा दूं तो शादी के लिए लाइन लग जाएगी.... लेकिन अफसोस दिल तो बस उसी गधे पर अटका पड़ा है.... शनाया अभी अपने मन में बाते करते करते टहल ही रही थी... की अरनव का फोन आ गया... शनाया घड़ी देखती है 10.45 हो रहे थे....इतनी रात में वो भी आज ऐसे कैसे... खैर चल उठाती हूं इसका फोन, शनाया फोन पिक करती है
शनाया- हैलो
अरनव – हा भाई क्या हो रहा है
शनाया- गंभीर हो कर कुछ भी नहीं बस थोड़ा टहल रही थी...
अरनव – कैसी है तू
शनाया- मस्त जैसे हमेशा रहती हूं तुम बताओ स़ॉरी यार मेरे चक्कर में तुम्हारे यहां इतना झमेला हो गया...
अरनव- अरे कुछ नहीं हुआ सब ठीक है
शनाया- क्यों नायरा से पैचअप हो गया
अरनव – नहीं हो जाएगा
शनाया- एक काम करों तुम
अरनव – क्या
शनाया- मेरी जितनी बुराई कर सकते हो नायरा के सामने कर दो मुझे खूब बुरा भला बोलो
अरनव- पागल है क्या तू
शनाया- तुम्हारी लव लाइफ को सही करने का यही तरीका है
अरनव- लव लाइफ?
शनाया- औऱ क्या शादी होने के पहले की लाइफ लव लाइफ ही होती है
अरनव – अच्छा तुझे बड़ा पता है
शनाया- क्यों मैं बेवकूफ दिखती हूं
अरनव – नहीं बिल्कुल नहीं
शनाया- फिर
अरनव – तू किसी से शादी क्यों नहीं कर लेती
शनाया- चाहती तो थी पर उसे मुझसे ज्यादा सच्ची और अच्छी लड़की मिल गयी है
अरनव – हाहाहाहहाहा  सही बात है तू कर क्या रही है
शनाया- कुछ नहीं बस जा रही हूं घर पर ऐसे ही टहल रही थी रोड पर
अरनव –इतनी ठंड में
शनाया – हां
अरनव- हा तू खुद इतनी गर्म है
शनाया- क्या मतलब
अरनव- हंसते हुए कुछ नहीं आ गयी घर में
शनाया- हां तुम क्या कर रहे हो
अरनव- कुछ नहीं बस बैठ कर  youtube channel देख रहा हूं
शनाया- ओके अच्छा एक बात पूछूं
अरनव – क्या
शनाया – इतने सालों में तुमने आज तक मेरी कभी तारीफ नहीं की तुम्हें  नहीं लगता की तुम्हें मेरी एक बार तारीफ करनी चाहिए  
अरनव- भाई ये काम मैं कभी नहीं किया
शनाया- तभी नायरा तुमसे नाराज रहती है लड़कियों की तारीफ करना सीखो चलो कोई नहीं अभी मेरी तारीफ करो.. शनाया अरनव को फोर्स किए जा रही थी और साथ में मैसेज पर भी यही लिखे जा रही थी मेरी तारीफ करों
अरनव- क्या कर ही है तू जो बोल रही है वही लिखे जा रही है ...
शनाया- क्या करूं फिर तुम्हें बोलने में problem हो रही होगी, इसलिए मैने मैसेज कर दिया तुम मेरी तारीफ मैसेज करके भी कर सकते हो...
अरनव- मुझसे ना होगा.. कह कर अरनव हंसने लगा
शनाया- गधे हो तुम ऐसा लग रहा जैसे सारा खजाना तुम्हारा लुट जाएगा धर्म नष्ट हो जाएगा अगर मेरी तारीफ कर दोगे तो... शनाया गुस्से में आ जाती है ...और बोलती है चल मैं रख रही हूं मूवी देख रही हूं .. बाय
अरनव- तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुम्हें बनाया... अब इससे ज्यादा मैं नहीं गा सकता
शनाया- हंसते हुए क्या बात है इसके आगे की लाइन और पीछे की लाइन मैं खुद समझ लूं या फिर तुम बोलोगे...
अरनव- आगे की पीछे की सब लाइन तेरे लिए
शनाया- क्या बात है आज तो तुमने वो कर दिया जो मैने सोचा भी ना था ,वैसे एक बात बोलूं
अरनव- क्या
शनाया- आज की तारीख मैं पूरी लाइफ याद रखूंगी.. अपने दिल में सहेज कर रखूंगी...पहली बार तुमने मेरे लिए बेशक मेरे कहने से ही गाना गाया तारीफ की वाह वाह... शनाया खुद को रोकते हुए बात घुमा देती है..
अरनव- अच्छा चल छोड़ तूने कुछ खाया
शनाया- आज तो मेरा पेट पूरा फुल हो गया .... तुझे लग रहा होगा मैं तेरे मजे ले रही हूं ना
अरनव – हंसते हुए पता है तुझे आज कुछ भंयकर हो गया है...
शनाया- क्या हो गया है
अरनव – मेरा एक वीडियो बहुत तेजी से ट्रेंड कर रहा है.. देखते देखते ही 700 view  हो गया
शनाया- ग्रेट  CONGRTS
अरनव हंस हंस कर शनाया से अपने वीडियो के बारे में बताया जा रहा था और शनाया सुने जा रही थी.. आज काफी अर्सा बाद हुआ था कि अरनव बोल रहा था और शनाया सुन रही थी.. शनाया की मूवी शुरु हो कर खत्म होने के करीब आ गयी लेकिन अरनव और उसकी बाते अब भी जारी थी.. आज अरनव उसको अपना वाला अरनव लग रहा था... ना कोई झिझक, ना कोई खामोशी, बिंदास वो सब कुछ बोले जा रहा था और शनाया का दिल हो रहा था इस पल को कैसे भी कैद कर ले, कैद कर ले अपने जहन में , कैद कर ले अपनी आखों में.... अरनव बात करते करते फोन कट कर देता है और शनाया को वीडियो कॉल कर देता है... शनाया एक दम से घबरा जाती है शनाया कॉल पिक करती है
शनाया- क्या हुआ अचानक से वीडियो कॉल
अरनव शनाया के साथ नजरे नहीं मिलाता है लेकिन हंसते हुए बोलता है ये देख
शनाया- क्या
अरनव – मेरा वीडियो कितना तेजी से आगे बढ़ रहा है 2K हो गया है
शनाया अपना सर पकड़ कर बोलती है हे भगवान ये तो मैं ऐसे भी देख लेती तुम ना सच में गधे हो
अरनव- तूने मेरा ये वीडियो देखा था
शनाया- नहीं
अरनव – मैने एक PUPPY  का वीडियो बनाया था... देख क्या जमाना आ गया है इंसान की कोई कदर नहीं है और जानवरों की कितनी ज्यादा  demand  है
शनाया हंसते हुए हां सही बात है
अरनव मैं भी तो गधा हूं....
शनाया- गधे नहीं तुम  cute गधे हो सबसे स्पेशल वाले
अरनव – हंसने लगता है
शनाया- तुम ऐसे ही हमेशा क्यों नहीं रहते हो देखो खुद को हंसते हुए कितने  wow लग रहे हो
अरनव शनाया की आखों में देखने लगता है... वहां उसको सिर्फ अपने लिए प्यार और प्यार और प्यार ही नज़र आता है.. शनाया की आंखे उसके दिल के हर जज़बात को बोल देती है... शनाया बक बक किए जा रही थी और अरनव शनाया को जी भर के देखे जा रहा था.. अचानक अरनव गंभीर हो जाता है और बोलता है
अरनव- अच्छा रात के 2.30 हो गए है चल अब सो जा
शनाया- छोडो ना रोज तो सोते है आज नहीं सोएंगे तो क्या हो जाएगा
अरनव खुद को सम्हालते हुए नहीं जा सो जा
शनाया- आज पहली बार तो तुम मुझे इतने आराम से मिलो हो और सोने की बाते करते हो चलो कोई नहीं और हां सुनो
अरनव- क्या
शनाया – मेरी किसी बात को गंभीरता से मत लेना यार.. तुम नायारा पर फोकस करो और आज के लिए  thanks word भी छोटा होगा इसलिए नहीं बोलूंगी लेकिन आज जो तुमने मुझे दिया है वो मैं हमेशा सम्हाल कर कर रखूंगी और हां अपने वीडियो का अपडेट देते रहना.. CUTE गधे  बाय
अरनव – बाय
 TO BE CONTINUED



4 comments:

Rati said...

Nice

Mamta said...

Story mein bus itna samjh nhi aaya ki kuch hua tha kya Raat ko shnaya ke yaha woh itna kyu ro rahi thi?

tulika singh said...

Read episode 8 dear then u can got why shanaya is crying

Ocean said...

Nice....😊👌