Saturday, 23 May 2020

adhuri Kahani part 2 , episode 17


NEXT MORNING
शनाया, अपने प्यार को, अरनव के हर ख्याल को दिल की गहराइयों में दफन करने की नाकाम कोशिश करती रहती है....सगाई में सिर्फ 6 दिन बचे थे..और शनाया अब सिर्फ आगे बढ़ना चाहती थी वो भी अपनी शर्तों पर..शनाया अपनी सगाई के बहाने ही अपनी इंडस्ट्री के उन सभी लोगो को बुलाना चाहती थी जिनके साथ उसके आगे टर्म बने रहने वाले थे...क़ॉफी का मग हाथ में लिए शनाया..पूरे घर में घूम घूम कर प्लानिंग कर रही थी.. घड़ी पर नजर डाली तो शाम के 7 बज रहे थे...दिमाग में इतने काम और Workload  सोच सोच कर शनाया का सर फटा जा रहा था...शनाया अपनी सगाई के लिए मुबंई का एक अच्छा सा sea फेसिंग फार्महाउस बुक करती है...सारी डील डन करते करते रात के 9 बज चुके थे.. लेकिन शनाया को ये तसल्ली थी अब उसके गेस्ट और घर वाले सब मैनेज हो जाएंगे....मन ही मन शनाया बोलती है.... शादी अरनव से ना सही destination तो अपनी पंसद का कर ही लिया मैने... चल भई शनाय आज से ठीक6 दिन बाद 25 तारीख को तेरी सगाई भी हो जाएगी... बस वो नमूना ठीक हो नहीं तो कलेश हो जाना है... शनाया हल्का सा मुस्कुराती है सबको इनवाइट भेजती है...और अपने कॉलेज के दोस्तो को कॉल करती है...
शनाया सबका नंबर ट्राई करती है लेकिन कोई फोन पिक नहीं करता... इस हरकत से मैडम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और फोन उठाकर बिस्तर पर फेंक देती है.. तभी उसका फोन बजता है.... उसी तेवर में वो बिना ये देखे कि कौन है फोन  पिक करती है... और शुरु हो जाती है...
शनाया – हैलो कौन बोल रहा है
उधर से केतन की आवाज आती है...अरे हम बोल रहे है.... केतन शनाया के हैलो बोलने से ही समझ गया था कि फोन पिक ना करने पर नाराज है..
शनाया – तो हम क्यों बोल रहे हो जाओ मर जाओ कहीं
केतन – मरना चाहते तो थे पर तुम मरने ही कहां दी अपनी सहेली पर
शनाया – साले सुधरना मत
केतन – अच्छा गुस्सा छोड़ और बता कैसी है इतने दिनो बाद हमारी याद
शनाया – सुन मैं शादी कर रही हूं और 25 को मेरी सगाई है तो तुझे मुंबई आना है। ..इनवाइट में सब mention  होगा
केतन – हैरानी के साथ पूछता है.. क्या तू शादी कर रही है पागल हो गई है तू
शनाया – क्या पागल, मैं शादी नहीं कर सकती
केतन – लेकिन किसके साथ
शनाया – रूक होल्ड कर अनय का भी कॉल आ रहा ...
शनाया, अनय को भी conference कॉल पर ले लेती है
अनय – हाय शनाया कैसी है
केतन – अबे साले तू कैसा है और इससे ये मत पूछ कैसी है... ये बर्बाद होने जा रही है
अनय – मतलब
शनाया – केतन फोन में घुसकर मारूंगी साले शादी कर रही हूं
अनय – क्यायायायायाया
केतन – देखा जो सुन रहा वहीं हैरान है
शनाया-रूक अब काजल का भी कॉल आ रहा है
शनाया, काजल को भी add  करती है कॉल में
केतन- बड़े प्यार से बोलता है ,  हाय काजल कैसी है
शनाया – जिंदा है
काजल – हाय केतन मैं अच्छी हूं, क्या बात है आज सब एक साथ
अनय –हाय काजल, तुझे तो पता ही होगा शनाया शादी कर रही है
शनाया – और हां सब 24 की राततक पहुंच जाना जो नहीं आया तो फिर सोच लेना की मैं मर गई...
केतन-शादी कर किससे रही है
शनाया – हैं कोई मेरे पापा ने तय किया है
अनय –और अरनव सर
शनाया, अरनव का नाम सुनकर चुप हो जाती है दो पल रूक कर बोलती है उनको भी बुला दूंगी फैमली के साथ
अनय-मतलब
शनाया – मतलब की अरनव की शादी हो चुकी है... ओके अब ये बात यहीं खत्म करें सब आ जाना प्लीज
काजल – हम जरूर आएंगे आफ्टर ऑल उस मसूरी ट्रिप के बाद हम सब अब एकसाथ होंगे
शनाया –काजल अपनी फैमली भी ले आना
काजल –नहीं यार मैं अकेले ही आऊंगी... यहां कोई होना चाहिए ना
शनाया – ओके फिर मैं रखती हूं
केतन – ओके शनाया चल फिर मिलते है 25 को...
अनय – बाय शनाया
शनाया-बाय यार
शनाय, फोन कट करके चुपचाप बैठ जाती है और खुद को आइने में निहारने लगती है...
इधर केतन फोन रखते ही... अरनव को कॉल करता है
अरनव –हां बोल
केतन-तुझे पता है
अरनव – क्या
केतन- शनाया शादी कर रही है
अरनव – हां
केतन- अबे पागल है क्या तू सब हाथ से निकल जाना इसी 25 को उसकी सगाई है
अरनव –ओके कहां से
केतन- ओके... seriously it’s a just ok  r u serious
अरनव – रूक काजल का फोन आ रहा है
अरनव ,काजल को लाइन पर लेता है और काजल बिना ब्रेक के शुरु हो जाती है
काजल – तुम सोचते रहो सिर्फ और वो बर्बाद हो जाएगी....उसने ठान लिया है अब खुद को मार कर  ही रहेगी और तुम सोचते रहना
केतन – मैं भी यहीं कहने वाला था
काजल – तू भी लाइन पर है, समझा इसको
अरनव –यार मैं क्या करूं
केतन – साले उसको अभी तक नहीं पता कि तेरी शादी नहीं हुई है...
अरनव – हंसते हुए क्या फर्क पड़ता है उसकी हो रही है ना
काजल- अरनव प्लीज अब बकवास बंद करों और ये बताओ तुम क्या चाहते हो
अरनव –सिर्फ शनाया को, अरनव के इस लाइन में इतना दर्द और प्यार था की काजल ये सुनकर खामोश सी हो गई
केतन –सुन हम सब आ रहे है तू 25 को ही शनाया को प्रपोज करेगा
अरनव – पागल है उसके घरवाले
काजल – उनको छोड़ो तुम ये करोगे ओके
अरनव –काजल मैं उसको उसकी तरह प्रपोज करना चाहता हूं..जैसे उसने मुझे किया था ..... actually  उससे भी कहीं ज्यादा पागलपन के साथ
काजल-तुम चुपचाप आकर भी वो बोल दोगे ना वो भी उसके लिए उतना ही खास होगा..वो कहती थी.... कभी अरनव को मुझसे प्यार हुआ और कभी उसने बोला तो ऐसा लगेगा... जैसी सारी कायनात मेरे साथ खुशी से झूम उठेगा..जैसे भगवान की बनायी हुयी हर  चीज इस दिन का इंतजार कर रहे की वो पल कब आएगा जब अरनव और शनाया साथ होंगे..
अरनव,  काजल की बात खुद को सम्हालते हुए बोलता है...काश ऐसा ही हो
केतन-साले कुछ करेगा तो ऐसा होगा.. अब सुन मैं तुझे address  भेज रहा हूं.... जहां सबको पहुंचना है तुम भी आ जाना
काजल – और हां प्लीज अब साधू महात्मा मत बनना नहीं तो पछताओगे..
काजल – बाय
अरनव फोन रखते ही शनाया की पिक्चर अपने  मोबाईल में देखने लगता है..और सिर्फ मुस्कुराता है मानो अब उसने मन बना लिया था की दुनिया चाहे कुछ भी कहे अब वो शनाया को अपना बना कर रहेगा.....
After 4 days
शनाया अपनी सगाई की तैयारी में लगी हुयी थी.... उसके लिए ये सगाई कम कॉरपोरेट पार्टी ज्यादा थी...वो इसमें कोई भी कमी नहीं चाहती थी...मां पापा क्या पहनेंगे ये डिसाइड करने के लिए... शनाया अपनी मां को कॉल करती है...
मां – हा बेटा कैसी है हम सब 24 को पहुंच जाएंगे.. और लड़के वाले भी 24 को ही पहुंचेगे
शनाया –ठीक है मां मैने आपको इसलिए कॉल किया था कि थीम के हिसाब से आप और पापा मैंचिंग ड्रेस पहनोगे.. अब बस आप मुझे कलर बताओ...
शनाया अभी अपनी मां से पूछ ही रही थी कि उनके पास अयान का फोन आने लगता है...
मां – शनाया होल्ड कर एकमिनट अयान का कॉल है उसको भी लाइन पर ले लेती हूं..
शनाया – बड़े ही अनमने मन से ओके बोलती है...और जैसे ही वो फोन पर अयान की आवाज सुनती है... सन्न रह जाती है घबराहट में उसका फोन हाथ से गिर जाता है इधर मां के मुंह से शनाया का नाम सुनकर अयान फोन काट देता है...
शनाया की मां हैलो हैलो करती रहती है... और दोनो तरफ से आवाजे आना बंद हो जाती है...
शनाया की हालत ऐसी हो जाती है की काटों तो खून नहीं...... उसकी ऑखों के सामने वो पूरा मंजर पिक्चर की तरह चलने  लगता है... एक एक बात उसके सर में हथौड़े की तरह वार कर रही थी...शनाया पसीने पसीने हो गयी थी..उसको यकीन नहीं हो रहा था कि किस्मत उसके साथ इतना गंदा खेल खेल रही है...वो खुद को सम्हालती है और शादी की बात से लेकर अब तक की सारी कड़िया जोड़ती चली जाती है... ओह तो यूके का लड़का दिल्ली में कंपनी ये सब इसी की बात कर रहे थे... तभी मैं सोचूं कि इसने मेरी शर्ते कैसे मान ली...इतना मार खाया था मुझसे फिर भी मुंह उठाकर आ  गया.. साली मेरी किस्मत ही खराब है....खैर अच्छा ही हुआ मैं कल सुबह होते ही घर वालो को सब बता दूंगी और ये रिश्ता तोड़ दूंगी....
शनाया स्ट्रेस की वजह से काफी थक गई थी....वो बिस्तर पर सोने ही जा रही थी...की एक अनजान नंबर से कॉल आता है ...
शनाया – हैलो who is this
उधर से आवाज आती है उफ्फ आज भी वहीं तेवर, वहीं तीखापन और आवाज में वहीं मसाला
शनाया – bloody bastard अयान तूने ये क्या नया रायता फैलाया है
अयान- शनाया डार्लिंग प्यार से बात करों हमारी शादी होने वाली है
शनाया – मैं और तुझसे शादी करूंगी...
अयान – ओह बेबी अब नखरे दिखाना बंद करो आखिर अकेले जिंदगी काटने से तो अच्छा है ना मेरे साथ काटो
शनाया – मैं तुझे ना काट डालूं
अयान – शनाया बोला ना प्यार से बात करो ना देखो तुम्हारा अरनव बेदी तो  रीयल कभी था नहीं और होता तो अब तक तुम उसके साथ शादी कर  चुकी होती... तो सिर्फ मुझे मना करने के लिए अब किसी भी कहानी की कोई जरूरत नहीं है... और यकीन मानो मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं
शनाया- हां वो तो देखा है मैने
अयान – अरे सोचो तुम कितने पापड़ बेले होंगे मैने तुम्हारे पापा तक पहुंचने के लिए... और जानकर दुख हआ कि वो थोड़े दिन के मेहमान है
शनाया- अयान.... अपनी जुबान को  लगाम दो नहीं तो मैं खींच कर बाहर निकाल दूंगी.. और सुनो ये शादी नहीं होगी...आयी बात समझ
अयान – शनाया डार्लिंग ऐसा कुछ मत करना क्योकिं एक गलती और तुम्हारे पापा हमेशा के लिए ऊपर...
शनाया – बकवास बंद कर कमीने
अयान- अरे सच में उनकी ये हालत भी मैने ही की है... वो क्या है पैसे पास में हो तो क्या डाक्टर क्या कर्नल और क्या मां बाप सब अपनी जेब में होते है तो अब मेरी बात जरा ध्यान से सुनो शांति से, चुपचाप मुझसे शादी करो और अपने पापा को कुछ और दिन जीते हुए देख लो ओके.....
शनाया .... गुस्से में पागल हो चुकी थी ... और तेज तेज गालियां देते हुए फोन कट कर देती है...
To be continued

1 comment:

Tripti said...

Omg....Ayan is back