NEXT DAY AT 10 PM
ललित होटल के बाहर आज काफी ज्यादा हलचल
थी... एक से एक टीवी आर्टिस्ट और फिल्म आर्टिस्ट, प्रोड्यूसर की गाडियां
लाइन से लगी थी....हो भी क्यों ना आखिर बेस्ट इंटरटेनर नेटवर्क कंपनी का खिताब स्टार नेटवर्क को मिला था... पार्टी तो
बनती थी.....शनाया की गाड़ी भी होटल के अंदर दाखिल होती है...लाइट्स और कैमरे के
फ्लैश शनाया की गाड़ी की तरफ मुड़ जाती है....इन सबको देख शनाया अंदर अंदर ही
हंसती है अपने ड्राइवर से बोलती है...
जानते हो ये लोग क्यों यहां खड़े है...
ड्राइवर – क्यों मैम
शनाया - क्योंकि ये सब दिखावा
है... ये मुंबई है यहां सिर्फ और सिर्फ उगते सूरज को लोग सलाम करते है और अपना काम
निकालने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है.. यहां आने वाला हर शख्स सिर्फ दो वजहों
से आया है, एक तो कल की पेपर में उसकी पिक्चर उदय शंकर ( सीइओ स्टार नेटवर्क )के
साथ पब्लिश हो जाए...या फिर एकता कपूर से उसकी दो बाते हो जाएं.... साले पार्टी करने
नही आते सिर्फ दिखाने आते है यहां
ड्राइवर – मैम यहीं रोक दूं
शनाया – हां
ड्राइवर,शनाया के लिए गाड़ी की गेट ओपन करता है... शनाया सुर्ख लाल रंग की
गाउन में बला की खूबसुरत लग रही
थी.....उसके बाहर आते ही.... चारो तरफ से
क्लिक क्लिक की आवाजे आने लगती है....और सवालो की बौछार... , मिस शनाया स्टार
ग्रुप की मार्केटिंग हेड बनने के लिए बधाई लेकिन इसके पीछे किसका योगदान है...
शनाया, हल्का सा मुस्कुराती है और
कंपनी क रटे रटाएं बाइट देकर निकल जाती है....।शनाया की चाल में
उसका आत्मविश्वास, कुछ हद तक उसका गुरुर साफ झलक रहा था.. कुछ ही महिनो में उसने
वो हासिल किया था.. जो यहां पर काम करने वाले सालो से ना कर पाए थे....कल रात अवार्ड
के साथ ही खुद कंपनी के सीइओ ने ट्टवीट करके शनाया को बधाई दी थी...शनाया की आखों
में जीत साफ झलक रही थी... लेकिन उसकी नजरे अपने फोन पर थी... वो अंदर जाते जाते बार बार अपना फोन देख रही थी.....
अंदर पहुंचते ही वहां का नजारा देख शनाया की आंखे खुली की खुली रह गय़ी
थी....वो इससे पहले ऐसी कोई पार्टी में
नहीं गयी थी जहां इतने बड़े बड़े लोग आए हुए हो.. अचानक से शनाया का फोन बजता
है...और उधर से आवाज आती है शनाया बार एरिया में आजा.. हम सब यहीं है...शनाया ओके
बोल कर बार एरिया की तरफ बढ़ जाती है... पार्टी अपने चरम पर थी....शनाया अपने
बासेस से मिलकर उनको विश करते हुए बार एरिया में पहुंच जाती है...औऱ बड़े आराम से
एक बार स्टूल पर बैठ जाती है...
HEY SHAN WHATS UP… बोलते हुए शनाया के सामने उसकी नयी नयी बनी फ्रैंड मिक
थी... वैसे तो मिक का पूरा नाम मिनाक्षी था लेकिन मिक को ये old फैशन लगता था.... शनाया मिक से हाथ मिलाती है...और पूछती है I m
fine तू बता कैसी है....
मिक – यार congts तुझे पता नहीं है तूने
क्या कर दिया है
शनाया – मतलब
मिक – अबे यहां के लड़को की WHAT लगी हुई है... वैसे तेरे इतने
जल्दी प्रमोशन के साथ humor भी काफी उड़ रहे है
शनाया – मतलब
मिक – अबे छोड़ मतलब, वही लड़की तरक्की कर ले तो सिर्फ एक ही वजह से किया होगा.. बॉस के साथ u know what I mean…
शनाया मिक की बात सुनकर गुस्से में आ जाती है लेकिन कुछ रिस्पान्ड नहीं
करती... उसको अयान और उसके बाप की हरकत भी याद आ जाती है.. ( अधूरी कहानी पार्ट 1
एपीसोड 13 ) अपनी भावनाओ पर कंट्रोल करते हुए बोलती है छोड़ ना क्या फर्क पड़ता है
चल मुझे पार्टी में घुमाएगी नहीं
मिक – well जरूर
घुमाउंगी.. वैसे मानना पड़ेगा क्या स्पीच दिया था तूने कल, टीवी इंडस्ट्री में
चर्चे है उसके...सुना तो मैने यहां तक था... कि तू अपने ब्रेकअप की वजह से ज्यादा
सैंटी हो गयी थी... वैसे अरनव बेदी कौन था... जिसके लिए तू इतना इन्टेंस हो गयी
थी.... (अधूरी कहानी पार्ट 1 फाइनल एपिसोड)
शनाया , मिक की बाते सुने जा रही थी और ऐसे behave
कर रही थी जैसे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता..
मिक – ओके कोई बात नहीं तू मत बता चल छोड़ वो सब, यहां पर तो ऐसे ब्रेकअप
रोज होते है और अगले दिन ही दो पैग के साथ नये शुरु हो जाते है... तेरा भी हो
जाएगा..
Again शनाया मिक की बात पर कोई जवाब नहीं देती...
मिक बार टेंडर से दो ज़िन की ग्लास
लेती है और शनाया की तरफ बढ़ाती है... और बोलती है, chill
darling ये पीयो सब perfect लगेगा...
शनाया – sorry मैं नहीं पीती हूं
मिक – OMG तुम कैसी लड़की हो पीती नहीं हो
शनाया – हंसते हुए , नहीं पीती हूं
मिक – क्यों
शनाया – ज्यादा चढ़ गई तो कल एक नया किस्सा होगा सबके पास
मिक – हंसते हुए, तो क्या बेब, तुम्हारी अभी उम्र है सुर्खियों में रहने
वाली
शनाया – ना मैं एक ही बार पीयूंगी वो भी अगर मौका मिला तो
मिक – हंसते हुए, अपनी शादी में
शनाया – OH COMMON शादी और मैं, सवाल ही नहीं उठता...
मिक – ओके डार्लिंग.. चल तुझे पार्टी घुमाती हूं ...
शनाया, मिक के साथ पार्टी का आनंद लेने लगती है...सबसे मिलते जुलते हुए उसे थकान सी होने लगी थी.. घड़ी देखती है
तो रात के 12 बज रहे थे... शनाया, मिक से बोलती है
शनाया – I THINK मुझे अब चलना चाहिए
मिक – पागल है तू अबे अभी तो पार्टी शुरु हुई है... एकता कपूर कभी भी आ
सकती है....औऱ तुझे पता है उसके आने का सबसे बड़ा SYMBOL
क्या है
शनाया – क्या
मिक – उसके आने से पहले तुझे इस पार्टी में पेज थ्री की टैरो रीडर्स दिखने
लगेंगी...
शनाया – क्यों
मिक – हाहाहाहाहा , क्योंकि सबका एक ही एजेंडा होता है एकता के पैनल में
जगह मिल जाए... वो य़े सब कुछ ज्यादा ही मानती है ना.. वो देख एक तो आकर बैठ भी गयी
है अपने तामझाम के साथ
शनाया.. दूर से उस औरत को देखने लगती है..लंबा सा कप्तान टाइप का ब्लू
ड्रेस गले में अनगिनत मालाएं वो भी अजीब अजीब सी
दसों उंगलियों में अंगूठी और हाथ में सिगरेट...
शनाया- ये कितनी अजीब सी है ना
मिक – हां ये तो है... चल टाइम पास करेगी उसके साथ, वैसे भी उसके लिए तू भी
celebrity है ...मुंबई की ऐसी कोई
पेजथ्री खबर नहीं जो ये लोग ना जानते हो
शनाया – अच्छा चल चलते है कुछ टाइम
पास हो जाएगा....
मिक और शनाया उस औरत के पास पहुंच
जाती है..
मिक- हैलो मिसससससस...
औरत – साक्षी पूनावाला, ये है मेरा नाम
मिक – ओह साक्षी nice name कैसी हो
साक्षी- मैं बस universe के
साथ खुद को चैनलाइज कर रही हूं
शनाया – ऐसे यहां पर मतलब how is possb
साक्षी – ओह मिस शनाया, आज के पेज थ्री की हेडलाइन
शनाया, अपना नाम सुनकर हैरान थी...
मन ही मन बोल रही थी.. मिक ने सही बोला था कितनी अपडेट है ये..
शनाया – हाय
साक्षी – वेल universe से बाते कभी भी की जा
सकती है... वैसे I must say u have a vibrant energy too much magnetic
personality
मिक, साक्षी की बात सुनकर हंसने
लगती है.. और बोलती है, बोला था ना शनाया she
knows every thing
शनाया – हंसते हुए हां लग तो रहा
है.. साक्षी आप और क्या बता सकती है मेरे बारे में
साक्षी – वैसे तो मैं पार्टी में टैरो रिडिंग करती नहीं लेकिन आज मैं एकता
के लिए पूरी तैयारी से आयी थी ... चलो
जबतक वो नहीं आती तुम ही सही
मिक- लेकिन ये रीडिंग के पैसे नहीं देगी..
शनाया – हंसते हुए बोलती है हां मेरे पास पैसे नहीं है
साक्षी – u girls are very naughty नहीं लूंगी पैसे, वैसे शनाया कीenergy ही मुझे मिल जाए... ये
कहीं ज्यादा valuable है
शनाया, साक्षी की बात सुनकर shocked हो गयी थी... मन
ही मन बोल रही थी.. ये क्या बकवास कर रही है वेल करते है इसके साथ टाइम पास निकल
लूंगी मैं थोड़ी देर में
शनाया – हंसते हुए तो शुरु करें...
साक्षी अपने टैरो कार्डस निकालती है साथ में और भी कई कलर फुल कार्डस
निकालती है.. उनको मिक्स करती है और साथ में सिर्फ एक सवाल करती है....
साक्षी – तुम अभी तक सिंगल ही हो ना
शनाया – हां
साक्षी- लेकिन तुम्हारे कार्डस तो कुछ और कह रहे है
शनाया –मतलब
साक्षी – मतलब तुम इस दुनिया में जब से आयी हो सिंगल नहीं हो.... तुम्हारा
काउंटर पार्ट 19 साल की उम्र से तुम्हारे साथ है... उसकी वजह से तुम्हारी लाइफ में
बड़े चेंजेज आये.. सेम टाइम तुम्हारा बचपन तुम्हारे लिए काफी पेन फुल था...
तुम्हारी अपने पापा से कभी नहीं बनी....और ना ही तुम्हे मां बाप का प्यार
मिला....तुम बचपन से लेकर आज तक सिर्फ भाग
रही हो और किसी का पीछा कर रही हों...
शनाया, साक्षी की बाते सुनती जा रही थी और उसका चेहरा मुरझाता जा रहा
था... वहीं मिक शनाया की हालत देख उसको
बोलती है तू अपनी रीडिंग सुन मैं एक पैग लेकर आती हूं ।
साक्षी – DON’T MIND लेकिन तुम जिसके पीछे भाग रही थी उसने तुम्हें
बहुत से Lesson सिखाएं... वो कभी आया तो
कभी चला गया... उसके आते ही तुम्हारी energy बढ़ जाती है....और अगर तुम सही बताओं तो उसकीenergy भी बढ़ जाती है... तुम्हें हर पल
अंदर से अहसाल होता है जब भी उसके साथ कुछ
गलत होता है या फिर वो परेशान होता है.... तुम उसके साथ कोई contact में नहीं हो...
और वो जब भी जाता है तुम बेजान गुडिया बन
जाती हो... फिर महीनो लगते है तुम्हे खुद को हील करने में...
शनाया – हां क्यों होता है ऐसा वैसे तुम ये सब गलत भी बोल सकती हो... मेरे
कल के बोलने के बाद कोई भी बोल सकता है कि मैं सिंगल हूं दुखी हूं...
साक्षी – हंसती है और कहती है... सही कहा तुमने वैसे मैं फिर कह रही हूं ये
परसन तुम्हारा काउंटर पार्ट है... तुम्हें
मिरर करता है.. तुम खुश तो वो खुश.. तुम
अगर कोई काम कर रही हो तो वो भी करेगा... या वो कोई काम कर रहा तो तुम भी उसे करती
हो.. तुम ओर वो जब साथ में रहते होगे... एक अलग सी energy
होती होगी..... और जब भी तुम और वो
सप्रेशन में रहते होगे तुम्हारे साथ कुछ नया होता होगा....लाइफ के नए लेसन सिखा
होगा तुम दोनो ने..
शनाया हंसती है और कहती है .. तुम जिसकी बात कर रही हो अब वो मेरी जिंदगी
में नहीं है और शायद अब उसकी शादी भी हो
चुकी है ...
साक्षी –कार्ड शफल करती है और बोलती है मेरे कार्ड कभी गलत नहीं बोलते उसकी
शादी नहीं हुयी है... औऱ अगर हो भी जाती
है तब भी वो तुम्हारा ही काउंटर पार्ट रहेगा...तुम यूनिवर्स की सबसे स्पेशल
जर्नीपर हो..
शनाया – मतलब
साक्षी – मतलब तुम ट्वीनफ्लेम जर्नी पर हो
शनाया- अब ये क्या बला है.. खैर कुछ और बताओं
साक्षी –मुझे बस इतना पता है कि
आने वाले दिनो में तुम्हारा रियूनियन पक्का है... तुम्हारी जर्नी में यूनिवर्स
तुम्हारे साथ है...बाकी तुम ज्यादा जानना चाहती हो तो कभी मेरे ऑफिस आना..
शनाया- ओके वैसे तुम्हारी जानकारी के लिए मैं बता दूं मैं हमेशा से सिंगल
ही थी.... मुझे किसी ने प्यार नहीं किया...और अब मैं सबसे ज्यादा खुद से प्यार
करती हूं.... मुझे किसी की कोई जरूरत नहीं है...
साक्षी – MAY GOD BLESS YOU ALL HAPPINESS क्योंकि आने वाले दिन रोलर कोस्टर की तरह होगे तुम्हारे लिए और हां एक बात का ध्यान
रखना... अपनी ENERGY को सम्हाल कर रखना निगेटिव लोगो से दूर रहना
तुम्हारी ताकत और तुम्हारी कमजोरी दोनो ही तुम्हारी ENERGY
है...
शनाया – ओके THANK YOU अब मैं चलती हूं, और आपकी एकता भी आती होंगी...
साक्षी, शनाया को गले लगाती है....शनाया बाय बोल कर पार्टी से बाहर निकलने
लगती है तभी उसकी मां का फोन आता है.... इतनी रात में मां का फोन देखकर शनाया डर
जाती है और फोन पिक करती है
शनाया – हां मां क्या हुआ सब ठीक है इतनी रात में फोन किया... शनाया
हड़बड़ा कर बोले जा रही थी
मां- हां बेटा बस तेरे पापा को
शनाया – पापा को, पापा को क्या हुआ
मां – पापा को HEART ATTACK आया है
शनाया , SHOCKED हो जाती है... और बोलती है अभी कैसे है
मां-अभी ठीक है वो लेकिन वो तुझसे बात करना चाहते है..
शनाया बात करने के नाम पर चुप हो जाती है.. सालो हो गए थे उसने अपने पापा
से बात नहीं की थी...फिर भी बड़ा सोचते हुए हां बोलती है
पापा- कांपती आवाज में बोलते है, और शनाया कैसी हो बेटा
शनाया, बेटा शब्द सुनकर ठहर सी जाती है उसके कान तरस गए थे अपने पापा के मुंह
से बेटा सुने हुए
शनाया – मैं ठीक हूं आप अब कैसे है
पापा – बस अच्छा हूं... मैं तुमसे कुछ मांगू मुझे दोगी
शनाया, बड़ा सोचते हुए.... हां बोलिए
पापा – शादी कर लो बेटा....
TO BE CONTINUED
3 comments:
New turn.. interesting ☺️
Thank you
Interesting
Post a Comment