शनाया की दर्द भरी आवाज़ उसके गुस्से में निकले हर अल्फाज़ अरनव को
अंदर तक हिला चुका था....वो सिर्फ शनाया
को सुनता रहा और हर पल कोशिश करता रहा कि उसकी नज़रे किसी से ना टकराएं...जैसे ही
शनाया स्टेज से बाहर जाने लगी अरनव भी हॉल से बाहर आ गया और चुपचाप अपनी गाड़ी की
तरफ बढ़ने लगा... लेकिन वो कहते है ना आपकी तारीफों के पुल जब बंध रहे होते तब
आपके पास कोई नहीं आता लेकिन अगर गलती से आपके बारे में कुछ गलत पता चल जाए तो लोग
मौका नहीं छोड़ते और बस अरनव का सो कॉल्ड दोस्त रवि उसको पीछे से तेज आवाज़ लगाता
है....
अरनव अपनी गाड़ी के पास
पहंचते ही पलट कर देखता है
अरनव- हा बोल रवि
रवि- यार इतनी हॉट लड़की तेरे पीछे पड़ी थी तूने कभी उसका जिक्र ही
नहीं किया
अरनव खामोश होकर रवि की शक्ल देखता है जैसे उसको इस बात का कोई फर्क
ही नहीं पड़ता
रवि- यार गलत बात है तुझे पंसद नहीं थी तो मेरी सेटिंग करा देता
अरनव ये भी सुनकर बस रवि की शक्ल देखता है
रवि- नहीं मतलब तेरा नहीं तो मेंरा भला हो जाता पैसा सूरत और हॉटनेस
सब एक साथ मेरी बाहों में होता
अरनव रवि की ये बात सुनकर बड़े बेफिक्री से बोलता है यार मैं चलता हूं
मुझे लेट हो रहा है
रवि उसको रोकता है और बोलता है
रवि- अच्छा सुन ना मेरा एक काम कर दे
अरनव- क्या
रवि- यार शनाया का नंबर दे दे वैसे भी वो अकेला फील करती होगी मैं
उसका दिल बहला देता हूं...
ये सब सुनते ही अरनव का सब्र जवाब दे गया था... और वो तेजी से रवि का
कॉलर पकड़ता है लेकिन अचानक से शांत हो कर कहता है जब वो तुझे इतना पंसद है तो खुद
नंबर ले ले यार और सुन एक काम कर अच्छे से कान साफ करके सुन शनाया वो लड़की
नहीं जैसा तू समझ रहा है.. उसका दिल
बहलाने का सोचना भी मत और रही बात उसने जो भी मेरे लिए बोला वो उसके और मेरे बीच
का मामला है... और हां एक बात और सुन ले अरनव बेदी उससे बात करे ना करे उसकी
जिंदगी में रहे ना रहे वो सिर्फ अरनव बेदी
से प्यार करती है.... और सिर्फ अरनव बेदी की है....
रवि अपने कॉलर से अरनव का हाथ हटाता है और बड़े ही बेफिक्री से कहता
है ..
रवि- वाह अरनव मान गए तुम्हें...क्या भगा रहे हो उसे.. और इतना
विश्वास इतना गुरुर खुद पर वो भी तब जब तुमने उसका दिल तोड़ा है... यकिनन शनाया में कुछ तो बात होगी लेकिन तुम्हारे बस
की नहीं उसे समझना ... और हा इतना गुरुर ठीक नहीं है..ऐसा ना हो एक दिन सिर्फ तुम
और तुम्हारा गुरुर ही रह जाए.... बिल्कुल अकेला.... रहा सवाल शनाया को कंपनी देने
का तो चिल करो वो तो मैं उसे दूंगा और वो तुम्हें याद तो दूर तुम्हारा नाम तक भूल
जाएगी ...
रवि की बाते सुनकर अरनव का
पारा गरम होता जा रहा था.... गोली
की भी तेज रफ्तार से वो रवि को कस कर एक थप्पड़ जड़ देता है... थप्पड़ इतना
तेज की रवि खुद को सम्हाल नहीं पाता है
अरनव – हो गयी बकवास तेरी अब कान खोल कर सुन शनाया से दूर रहना नहीं
तो जीने लायक नहीं छोड़ूंगा...
इतना कह कर अरनव गुस्से में कार स्टार्ट करता है और निकल जाता है....
रवि मन ही मन बड़बड़ाता है .. और बोलता है साला दिल में इतना प्यार
लेकिन बाहर इतनी अकड़ ना जाने अरनव कब तक खुद से भागता रहेगा...खैर इतने महिनों
में पहली बार शनाया के लिए इसकी ज़ुबा से कुछ निकला है....
अरनव गाड़ी पार्क करता है ओर किसी तरह खुद को सम्हालते हुए बाहर
निकलता है....उसका दिमाग उसका शरीर उसके काबू में नहीं रहता है... लड़खड़ाते कदमों
से लिफ्ट की तरफ बढ़ता है....लिफ्ट में19 नंबर दबाने के साथ ही अरनव नीचे बैठ जाता
है और बड़ बड़ करने लगता है....कभी अपने हाथों को लिफ्ट की दीवार पर मारता है कभी
लिफ्ट के बटन को पैर से मारता है ... उसकी ये सारी हरकते कैमरे में रिकार्ड हो रही
थी... 19 वां फ्लोर आते आते दूसरी लिफ्ट से वाचमैन और सुपरवाइज़र भी पहुंच जाते
है...
अरनव को लिफ्ट के बाहर ही रोक देते है.... और बहुत ही सलीके से उससे
बोलते है सर आपको आपके फ्लैट तक छोड़ दे....प्लीज आगे से आप लिफ्ट के साथ छेड़छाड़
मत किजिएगा नहीं तो आप फंस सकते है और आपको फाइन भी देना पड़ सकता है....
अरनव अधखुली आखों से उन दोनो को देखता है और बिना कुछ बोले अपने फ्लैट
की तरफ बढ़ जाता है...
दरवाजे पर पहुंचते ही तेज तेज से डोर बेल बजाने लगता है... लेकिन कुछ
पल के बाद उसे ना जाने क्या याद आता है... और अपनी पॉकेट से चाभी निकाल कर डोर ओपन
करता है....
अंदर घुसते ही उसका आलिशान फ्लैट किसी कबाड़ खाने जैसा लगता है...
चारों तरफ बिखरी हुयी किताबे कपड़े और
पानी की बॉटल बीयर की बॉटल और ना जाने क्या क्या फैला रहता है ... लिविंग
रूम को देख कर कोई भी कह सकता था एक जमाना हो गया इस घर में किसी ने प्यार से सफाई
की हो... अरनव अपना ब्लेजर सोफे पर फेकता है और सीधा बेडरूम में चला जाता है....बिना
जूते खोले बेड पर गिर जाता है....अपने आपको सम्हालते हुए अपना मोबाइल खोजता है
पैंट की जेब से बाहर निकाल कर स्क्रीन ओपन करता है ... और उसकी स्क्रीन पर होती है
शनाया की बेहद ही खूबसुरत सी तस्वीर.....
To be
continued
6 comments:
Wow what a interesting turn, eagerly waiting for the next episode...very
Very well written
Interesting story.
Tx dear 😘
Thank you 😊
Spellbound...👏👏
Post a Comment